Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

बिहार : झारखंड से भटककर नवादा पहुंचा हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पाद

Published

on

  • झारखंड से हाथियों का झुंड सीमा पर बसे नवादा जिले में घुसा।
  • तीन गांवों में गेहूं की फसल को हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया।
  • हाथियों को भगाने के लिए जंगल में आग लगाई गई, ग्रामीण परेशान रहे।

(note – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर जाएं।)

नवादा | अमन कुमार सिन्हा

झारखंड के जंगलों से भटककर हाथियों का एक झुंड भोजन की तलाश में बिहार के रिहायशी इलाके में घुस आया है। झारखंड से सटे नवादा जिले के जंगली इलाकों में इन हाथियों के झुंड ने 20 फरवरी की रात को खूब उत्पात मचाया।

करीब 12 हाथियों का झुंड नवादा जिले के कौआकोल ब्लॉक में जंगली इलाकों में पहुंच गया।  झुंड ने गेहूं की करीब पांच एकड़ फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। दहशत के चलते 20 फरवरी की रात स्थानीय लोगों ने जागकर अपने इलाके की सुरक्षा की, वन विभाग की टीम ने मशाल और पटाखे जलाकर हाथियों को बस्ती वाले इलाके में आने से रोका है, हालांकि अभी भी खतरा बना हुआ है।

नवादा के नावाडीह जंगल से होते हुए हाथियों का झुंड सोखोदेवरा जंगल की ओर जा पहुंचा है। 10 से 12 हाथियों के झुंड ने नावाडीह, सोखोदेवरा और कृषि विज्ञान केंद्र सर्वोदय आश्रम की जमीन पर लगी गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। साथ ही जेपी आश्रम की दीवारों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। दीवारों के टूटने से हाथियों के झुंड के घनी आबादी वाले इलाके में घुस आने की आशंका बढ़ गई है।

इस खतरे को देखते हुए वन विभाग ने बड़े पैमाने पर जंगल में निवाड़ी जलाकर आग लगाने का काम शुरू किया है। यह कार्रवाई 21 फरवरी की सुबह 4 बजे से शुरू हुई, ताकि झारखंड के जंगल से बिहार में प्रवेश करने वाले हाथियों को रोका जा सके।

काफी प्रयास के बाद हाथियों के झुंड को सोखोदेवरा जंगल से बाहर खदेड़ा गया। टीम ने रातभर मशक्कत करके  स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। हालांकि इन हाथियों के दोबारा लौटने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए स्थानीय लोगों में खौफ है।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश रिपोर्ट

गोपालगंज: इनामी अपराधी से सांठगांठ का ऑडियो वायरल, सिधवलिया CO प्रीति लता पर डीएम ने करायी FIR

Published

on

सिधवलिया सीओ प्रीति लता
सिधवलिया सीओ प्रीति लता

गोपालगंज | आलोक कुमार

बिहार के गोपालगंज जिले में सिधवलिया प्रखंड की अंचलाधिकारी (सीओ) प्रीति लता की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है।

जिसके बाद जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सीओ के खिलाफ सिधवलिया थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

डीएम ने 10 अप्रैल को मीडिया के सामने बयान जारी करके बताया कि “सीओ प्रीति लता फोन पर जिले के एक कुख्यात अपराधी व भूमिया के साथ साठगांठ कर रही हैं।”  डीएम ने कहा कि सीओ सरकारी जमीन का बंदर-बांट करते हुए भूमिया को सरकारी कार्रवाई से बचाने का आश्वासन दे रही थीं।

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने इस मामले पर कहा कि “किसी सरकारी पदाधिकारी का इस तरह एक फरार अपराधी से संपर्क में होना अत्यंत गंभीर है।”

सीओ के ऊपर केस दर्ज करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी किए जाने की बात कही है।


वायरल ऑडियो में क्या है जिसपर हुआ ऐक्शन?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोन रिकॉर्डिंग में एक पुरुष व एक महिला के बीच बातचीत है। महिला खुद को सीओ सिधवलिया बता रही है, जबकि फोन कॉल में मौजूद पुरुष की पहचान स्पष्ट नहीं है। बोलते पन्ने इस ऑडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सकता है।

कॉल में हुई बातचीत इस प्रकार है —

महिला – “नमस्कार”

पुरुष न पहचानने के अंदाज में – ‘हेलो..हेलो’।

महिला कहती हैं- “हम बोल रहे हैं, सीओ सिधवलिया।”

पुरुष कहता है.. “ओह नमस्ते मैडम, बोला जाए।”

महिला – “क्या नंबर सेव नहीं है?”

पुरुष – “फोन जेब में था..नाम देख नहीं पाए।”

महिला – “अच्छा सुनिए, उस मैटर पर एडीएम ऑर्डर कर दिये कि सीओ पर विभागीय कार्रवाई की जाए। वही वाले मैटर पर … कि जमीन क्यों खाली नहीं करा रही है। ”

पुरुष सिर्फ अच्छा कहकर बात सुनता है।

महिला – “तो तत्काल आनन-फानन में हर रेकमेंड करके आंगनवाड़ी बनवा देते हैं। आंगनवाड़ी के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। पूरा जमीन नहीं लेंगे उसमें, पूरा जमीन बचा रहेगा। समझ गए?”

पुरुष – “अरे बचा दीजिए, हम एडीएम साहब से मिल लेते हैं, एडीएम साहब से प्रेशर नहीं आएगा..”

महिला (बात काटते हुए) – “एडीएम सर का प्रेशर कैसे नहीं आएगा, एडीएम सर का ऑर्डर आ गया है! भेजें हम व्हाट्सऐप पर? रुकिए हम भेजते हैं। …. पता नहीं वो मेरे खिलाफ क्यों आ रहे हैं। आप वहां जाइएगा वो जरूर सोचेंगे कि मैं ही भिजवाई हूं। समझ रहे हैं बात को?”

पुरुष – “अच्छा, ओह।”

महिला – “वो दो बार मेरे खिलाफ कार्रवाई का लिख चुके हैं, आज तक मेरे जीवन में ऐसा नहीं हुआ। (भावुक होते हुए) पहली बार हो रहा है भई, एक स्पष्टीकरण नहीं आया था आज तक मेरे ऊपर। ”

पुरुष – “ओह, अच्छा मैडम चिंता नहीं करिए। अच्छा हम परवीन पांडेय को बताते हैं।”

 

 

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

गोपालगंज में 80 करोड़ की ठगी: मुनाफे का लालच देकर यूपी की फर्जी कंपनी ने सैकड़ों को ठगा

Published

on

गोपालगंज कलेक्ट्रेट पहुंचे दर्जनों पीड़ितों ने ठगी करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गोपालगंज कलेक्ट्रेट पहुंचे दर्जनों पीड़ितों ने ठगी करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
  • बिहार के गोपालगंज में लोगों के साथ 80 करोड़ की ठगी।
  • जब ब्याज मिलना बंद हो गया तो ठगी का अहसास हुआ।
  • एसपी के पास पहुंचे दर्जनों पीड़ित, खाते फ्रीज़ करने की अपील।

गोपालगंज | आलोक कुमार

गोपालगंज जिले में जालसाज़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी कंपनी ने लोगों को कम समय में निवेश दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। लोगों का कहना है कि वे यूपी के गोरखपुर में एक व्यक्ति के जरिए अपनी रकम जमा कराते थे।

इस महाठगी के शिकार हुए दर्जनों पीड़ितों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी विनय तिवारी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों ने मुख्य आरोपी विश्वजीत श्रीवास्तव की गिरफ्तारी और अपनी डूबी हुई राशि वापस कराने की मांग की है।

फ्रॉड कंपनी में किए निवेश का चेक दिखाता एक पीड़ित।

फ्रॉड कंपनी में किए निवेश का चेक दिखाता एक पीड़ित।

ठगी की इस साजिश का शिकार हुए विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के काला मटिहिनिया गांव निवासी सुदामा कुशवाहा ने एसपी को आवेदन देकर पूरी घटना बताई। सुदामा के अनुसार, वह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था और सामान खरीदने अक्सर गोरखपुर जाते थे। वहीं, उसकी मुलाकात गोरखपुर के पादरी बाज़ार (हरसेवकपुर न०-2) निवासी विश्वजीत श्रीवास्तव से हुई।

एसपी से मिलने पहुंचे ठगी के शिकार लोग।

एसपी से मिलने पहुंचे ठगी के शिकार लोग।

विश्वजीत ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताया और कम समय में पैसा दोगुना करने व आकर्षक ब्याज देने का झांसा देकर निवेश शुरू कराया। शुरुआत में कंपनी के एजेंटों ने कुछ लोगों को छोटा मुनाफा देकर उनका विश्वास जीता।

इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई, जमीन बेचकर मिली राशि और सेवानिवृत्ति के पैसे कंपनी में लगा दिए। जब मुनाफा मिलना बंद हुआ, तब निवेशकों को ठगी का अहसास हुआ।

ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन दिया।

ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन दिया।

पीड़ितों का कहना है कि ठगी गई राशि का आंकड़ा 80 करोड़ से भी ऊपर जा सकता है, क्योंकि जिले के विभिन्न प्रखंडों के हजारों लोग इस जाल में फंसे हुए हैं।

अभी इस मामले में पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

बेतिया (बिहार) : महादलित टोले के 150 मकानों में आग लगी, एक किशोरी झुलसी, कई मवेशियों की मौत

Published

on

बैरिया प्रखंड के मुशहरी टोले में लगी आग से काफी नुकसान हुआ है, मौके पर राहत कार्य जारी है।
  • पश्चिमी चंपारण के बैरिया प्रखंड में भीषण अगलगी।
  • 150 घर राख, किशोरी झुलसी, मवेशियों की मौत।

बेतिया | मनोज कुमार

बिहार के पश्चिमी चंपारण के बैरिया प्रखंड में आग लगने से करीब 150 मकान जल गए। इस अगलगी की घटना में करीब दर्जनों मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही, 14 वर्षीय एक लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसका इलाज कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का राशन-कपड़े आदि सभी जलकर राख हो गए हैं। मौके पर कई परिवार रोते नज़र आए। हालात का जायज़ा लेने पहुंचे स्थानीय विधायक सह आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद ने हर पीड़ित को 12 हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत देने का निर्देश दिया है।

मौके पर आग बुझाने की कोशिश करती फायर बिग्रेड

मौके पर आग बुझाने की कोशिश करती फायर बिग्रेड

आग लगने की यह घटना लौकरिया पंचायत के मुशहरी टोला वार्ड संख्या 3 और 5 में शुक्रवार की दोपहर को हुई। महादलित टोले में आग लगने से कई लोग बेघर हो गए हैं।

लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर खेत-खलिहान की ओर भागने लगे।

आग बुझाने की कोशिश करते लोग

ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन गाड़ियां काफी देर से पहुंचीं। जिसके चलते आग और फैलती चली गई।

फिलहाल मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

हवा काफी तेज़ चलने से आग तेज़ी से फैली और देखते ही देखती काफी मकान इसकी ज़द में आ गए।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में लग गई है।

स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सह मंत्री

मंत्री ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों के बीच तुरंत राहत सामग्री, प्लास्टिक शीट, 12 हजार रुपये की सहायता राशि, भोजन और रात में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि गांव के 4-5 घरों में अगले महीने शादी थी, जिसके लिए रखे नगद, गहने, कपड़े और अनाज भी आग की भेंट चढ़ गए। इस हादसे ने कई परिवारों को पूरी तरह से बेघर और बेसहारा कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending