कोविड मेमोरियल
Covid Memorial : दूसरी लहर में सरकार की कमियों का शिकार हुए मृतकों के परिवारों तक हमें पहुंचाइए
कोविड मेमोरियल के जरिए हम कोरोनाकाल में जानलेवा वायरस और सरकारी अव्यवस्थाओं का काल बनने वाले लोगों के परिजनों तक पहुंचना चाहते हैं। कोविड के चलते अपनों को खोने वाले लोग उन्हें कैसे याद करते हैं, उनके जाने से परिजनों के जीवन में क्या कुछ बदल गया और सरकार ने उन्हें कितनी मदद पहुंचाई… ये सब दर्ज करके हम ऐसा कोविड मेमोरियल बनाना चाहते हैं जो आने वाली पीढ़ियों को इस भयावह समय की याद दिलाता रहे ताकि वे अपने समय की सरकारों की जवाबदेही तय करती रहें। पीढ़ियां याद रखें कि हिन्दुस्तान में आम लोगों की जिंदगी और मौत का फैसला किस्मत से ज्यादा सरकारी फैसलों से तय होता रहा है… जो आपदा में भी अवसर खोजना बंद नहीं करतीं।
pls mail us on boltepanne@gmail.com or contact@boltepanne.com to tell about the untold stories of common covid victims and their families.
कोविड मेमोरियल
Covid Memorial : Zero Deaths के दावों की पोल खोलते Kyara गांव वालों के आंसू | Bareilly
कोरोना महामारी में बीमार सरकारी तंत्र के चलते बहुत से लोगों ने जान गंवाई, ऐसे लोगों के परिजनों से बातचीत के आधार पर हम इन मृतकों की कोरोना स्मृतिका या कोविड मेमोरियल तैयार कर रहे हैं। इस खास श्रृंखला की पहली स्टोरी हाजिर है। बोलते पन्ने के लिए ये रिपोर्ट शिवांगी ने बरेली के क्यारा गांव जाकर की है। बरेली से केवल 15 किलोमीटर दूर ये गांव एक ब्लॉक मुख्यालय है, यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी है, इसके बावजूद संक्रमण की यहां रोकथाम नहीं हो सकी। सरकारी अमला गांव वालों पर ही इल्जाम लगाने लगा कि मुवावजे के लिए ये झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। 15 अप्रैल, 2021 को हुए पंचायत चुनाव के बाद यहां जो तबाही आई, वो दर्द गांव वाले आज भी झेल रहे हैं। देखिए पूरा वीडियो और हम से जुड़िए…
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
रिपोर्टर की डायरी2 weeks agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
आज की सुर्खियां3 months agoTop News : इंडियो को 10% उड़ाने घटाने का आदेश; मेहुल चौकसी को भारत लाने का रास्ता साफ

