लाइव पन्ना
Namo Bharat Train : भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल शुरू, मेरठ से घंटेभर में दिल्ली पहुंचाएगी
- प्रधानमंत्री मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर का शुभारंभ किया।
- 82 किलोमीटर दूरी वाले शहर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पहुंचना आसान होगा।
नई दिल्ली |
भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Rapid Rail) की शुरूआत हो गई है। यूपी के मेरठ से दिल्ली के लिए नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर (RRTS) का शुभारंभ पीएम मोदी ने रविवार (22 feb) को किया।
यह 82.15 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है, जो पश्चिमी यूपी से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहुंच को सुगम कर देगा। दिल्ली से मेरठ तक का सफर 58 मिनट में पूरा होगा।
यह भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) है, जो दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है। ये ट्रेनें 180 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जो देश की सबसे तेज ट्रेनों में से एक है।
सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी
यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर गाजियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर, मेरठ होते हुए मोदीपुरम तक जाता है। इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज, सुगम और सुरक्षित यात्रा संभव हो गई है। इसके साथ ही, मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ हुआ, जिससे स्थानीय स्तर पर आवागमन आसान होगा।
90 किमी/घंटा की औसत गति से चलेगी
पीएम ने नमो रेल से सफर किया
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया। मेट्रो यात्रा के दौरान उन्होंने विद्यार्थयों से बात की और नई कनेक्टिविटी के फायदों पर चर्चा की।
मेरठ मेट्रो और नमो ट्रेन के बीच कनेक्टिविटी
लाइव पन्ना
Big Action : भारत में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, 8 संदिग्ध गिरफ्तार
- तमिलनाडु (Tamil Naidu) से छह, पश्चिम बंगाल से दो संदिग्ध पकड़े गए
- संदिग्धों के तार आईएसआई, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से जुड़ने की आशंका
- तमिलनाडु से गिरफ्तार लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल
- आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद
- आतंकवादियों की मदद करने का शक, कई शहरों की रेकी की थी
नई दिल्ली |
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Special cell) ने तमिलनाडु (Tamil Naidu) से छह और पश्चिम बंगाल से दो संदिग्धों को गिरफ्तार (arrested) किया है। इन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है। आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कल (21 feb) को आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने 22 फरवरी को बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पास से ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इनकी गहन जांच कर रही है, ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाए गए थे।
बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही पुलिस
लाइव पन्ना
AI Impact Summit-2026 : 88 देश जिस घोषणा पत्र पर सहमत हुए, उसे जानिए
नई दिल्ली|
भारत में आयोजित हुए पहले एआई इम्पैक्ट समिट- 2026 का समापन शनिवार (21 feb) को हो गया। दिल्ली के भारत मंडपम में चली इस सम्मेलन में 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने घोषणा पत्र (डिक्लेरेशन) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर दी।
मानव केंद्रित AI का दिया संदेश
इस घोषणा पत्र की प्रस्तावना (Preamble) में स्पष्ट किया गया है कि एआई के वादे को तभी साकार किया जा सकता है जब उसके लाभ मानवतावादी हों। इसी घोषणापत्र को लेकर IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा – “पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूमन सेंट्रिक एआई सोच को समर्थन दिया है। यह डिक्लेरेशन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत से प्रेरित है, ताकि एआई संसाधन पूरी दुनिया के लोगों के लिए उपलब्ध हो सकें।”
इन घोषणाओं पर बनी सहमति
- एआई संसाधनों का लोकतंत्रीकरण किया जाए, जिसमें मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्ती कनेक्टिविटी हो।
- “वसुधैव कुटुम्बकम” से प्रेरित होकर सभी देशों तक एआई संसाधनों की पहुंच बढ़ानी चाहिए।
- डेमोक्रेटिक डिफ्यूजन ऑफ एआई चार्टर को एक स्वैच्छिक फ्रेमवर्क के रूप में नोट किया गया, जो फाउंडेशनल एआई संसाधनों तक पहुंच बढ़ाएगा।
- आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए एआई की व्यापक स्वीकृति हो।
- सुरक्षित और मजबूत एआई विश्वास बनाने और सामाजिक–आर्थिक लाभों को अधिकतम करने के लिए बुनियादी है।
- एआई सिस्टम में सुरक्षा महत्वपूर्ण है, उद्योग–प्रेरित स्वैच्छिक उपायों, तकनीकी समाधानों और नीतिगत फ्रेमवर्क को अपनाने पर जोर।
गौरतलब है कि यह घोषणापत्र बाध्यकारी नहीं है, यह देशों व संगठनों के लिए स्वैच्छिक है।
लाइव पन्ना
लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर दिल्ली
नई दिल्ली |
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को हाई-अलर्ट जारी किया गया है। यह कार्रवाई आतंकी खतरे की आशंका संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई है। शनिवार को लाल किले के आसपास के इलाके और चांदनी चौक के कुछ हिस्से सहित राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI को यह जानकारी दी है।
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया था कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटीटी) ने कथित तौर पर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को हमले वाले स्थानों की सूची में रखा है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं।
-
दुनिया गोल3 months agoPakistan में क्यों मचा बवाल, Imran Khan जिंदा हैं या नहीं?
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
दुनिया गोल3 months agoPakistan ने फिर किया Afghanistan पर हवाई हमला! 10 लोगों की मौत’, आखिर क्यों सुलग उठी सरहद? जानें पूरी कहानी

