Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

NEET छात्रा केस : CBI की टीम फिर पहुंची गांव, परिजनों से घंटों पूछताछ, भाई का मोबाइल जब्त

Published

on

सीबीआई टीम के आने की जानकारी मीडिया को देते नीट एस्पायरेंट छात्रा के पिता।
सीबीआई टीम के आने की जानकारी मीडिया को देते नीट एस्पायरेंट छात्रा के पिता।

जहानाबाद | शिवा केसरी

नीट की तैयारी कर रही छात्रा संवेदना की संदिग्ध मौत मामले में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम मंगलवार को एक बार फिर जहानाबाद स्थित छात्रा के पैतृक गांव पहुंची।

इस दौरान टीम ने मृतका के परिजनों से लंबी पूछताछ कर मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर सीबीआई की टीम गांव पहुंची और संवेदना के घर पर करीब तीन घंटे तक मौजूद रही। इस दौरान टीम ने मृतका के माता-पिता और भाई से कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की।

पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम मृतका के भाई को अपने साथ लेकर भी चली गई, जिससे मामले की जांच और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। मृतका के पिता ने बताया कि उनके बेटे का मोबाइल मखदुमपुर के एक दुकान में मरम्मत के लिए दिया गया था। मोबाइल वापस मिलने के बाद शाम करीब 5:30 बजे से रात लगभग 9:45 बजे तक सीबीआई की टीम ने उससे जुड़े तथ्यों और जानकारी के आधार पर विस्तार से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि जांच टीम पहले से तैयार कुछ सवालों की सूची लेकर आई थी, जिनके आधार पर परिजनों से जानकारी ली गई। सूत्रों के मुताबिक, जांच के लिए पटना से सीबीआई के छह सदस्यीय दल को गांव भेजा गया था। पूछताछ और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम मृतका के भाई का मोबाइल अपने साथ लेकर रवाना हो गई, जिसे जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

गौरतलब है कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई हर पहलू की गहन जांच कर रही है। एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों, परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। फिलहाल, सीबीआई की जांच जारी है और मामले से जुड़े नए तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश रिपोर्ट

भागलपुर: स्कूल जा रहे तीन विद्यार्थियों को कार ने कुचला, हालत नाजुक; मायागंज रेफर

Published

on

एंबुलेंस से तीनों स्कूली बच्चों को भागलपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
एंबुलेंस से तीनों स्कूली बच्चों को भागलपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
  • भागलपुर में स्कूल जा रहे तीन बच्चों को कार ने टक्कर मारी।
  • साइकिल से स्कूल जा रहे थे बच्चे, तीनों के सिर में गंभीर चोट।
  • भागलपुर के सुल्तानगंज में महेशी चौक बाजार में एक्सीडेंट हुआ।

भागलपुर | अतिश दीपांकर

बिहार के भागलपुर जिले में एक कार ने साइकिल से स्कूल जा रहे तीन विद्यार्थियों को बुधवार सुबह टक्कर मार दी। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

इसी स्पॉट पर दुर्घटना हुई, सफेद रंग की (XL6) छोड़कर आरोपी कार चालक फरार हो गया।

इसी स्पॉट पर दुर्घटना हुई, सफेद रंग की (XL6) छोड़कर आरोपी कार चालक फरार हो गया।

यह दुर्घटना सुल्तानगंज के महेशी चौक बाजार के पास हुई। तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति एक्स-एल सिक्स कार ने तीन स्कूली बच्चों को सामने से रौंदा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज़ थी कि तीनों बच्चे सड़क पर उछलकर गिरे और उनकी साइकिल के कई हिस्से हो गए। चालक कार छोड़कर भागा लेकिन कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

स्कूली बच्चों को सिर में गहरी चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें रेफर किया गया है। रेफरल अस्पताल की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल छात्र।

रेफरल अस्पताल की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के दौरान घायल छात्र।

स्थानीय लोगोें ने घटना की सूचना पुलिस को दी, तब प्रशिक्षु एएसपी सईम रज़ा व इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। फिर सभी अस्पताल जाकर घायल बच्चों से मिले। बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि

“स्कूल जाने के दौरान तीनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। तीनों को सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) आई है इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।”

भागलपुर रेफरल अस्पताल प्रभारी

भागलपुर रेफरल अस्पताल प्रभारी

घटना में घायल तीन विद्यार्थियों में एक छात्रा व दो छात्र हैं। घायल छात्रा 16 साल की करुणा कुमारी हैं, उनके पिता का नाम मिथलेश साह है। दो घायल छात्रों में एक का नाम अंश कुमार है जो 12 साल के हैं। उनके पिता का नाम मदन पासवान है। जबकि दूसरे छात्र 15 साल के दिव्यांशु कुमार हैं जिनके पिता का नाम रंजीत कुमार है।

तीनों विद्यार्थी सुल्तानगंज के महेशी गांव के रहने वाले हैं और एक साथ स्कूल जा रहे थे।

 

प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा

प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा

प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा ने बताया कि “घटनास्थल की जांच की जा रही है और जल्द ही वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।”

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

नवादा में हाथी के कुचलने से महिला किसान की मौत, 12 दिनों में दूसरी घटना से दहशत

Published

on

नवादा के जंगलों में हाथियों का झुंड।
  • नवादा में बीते 12 दिनों मेें हाथी के कुचलने से दो मौतें।
  • गोविंदपुर प्रखंड में गेहूं काट रही महिला की कुचलने से मौत।
  • झारखंड से नवादा के जंगलों में आ गए हाथियों से भय व्याप्त।

नवादा | अमन सिन्हा

नवादा में हाथियों व स्थानीय लोगों के बीच का संघर्ष बढ़ता जा रहा है। 8 अप्रैल (बुधवार) की सुबह हाथियों का झुंड गोविंदपुर प्रखंड के गांव में जा पहुंचा। इस दौरान खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला किसान की कुचलने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा हाथियों के झुंड से खुद को बचाने में सफल रहा।

नवादा में हाथियों के झुंड के चलते स्थानीय लोगों में भय है।

नवादा में हाथियों के झुंड के चलते स्थानीय लोगों में भय है।

बीते 12 दिनों में यह नवादा में हाथी-मानव संघर्ष के चलते दूसरी मौत है। इससे पहले 25 मार्च को रजौली प्रखंड में एक युवक की मौत हुई थी। गौरतलब है कि सीमावर्ती झारखंड के जंगलों से करीब 26 हाथियों का झुंड नवादा के जंगलों में विचरण कर रहा है। घटते वनक्षेत्र के चलते ये हाथी भोजन की तलाश में गांवों की तरफ बढ़ आते हैं जिससे घटनाएं हो रही हैं।

हमले के समय मुन्ना देवी खेत में बेटे संग कटाई कर रही थीं।

अस्पताल ले जाने पर महिला किसान को मृत घोषित कर दिया गया। खेत में कटाई करते समय कुचलने से हुई मौत।

हाथियों के झुंड का बुधवार को शिकार हुई महिला की पहचान मुन्ना देवी (55) के रूप में हुई है। वह गोविंदपुर प्रखंड के माधोपुर गांव की रहने वाली थीं।

ड्रोन से निगरानी फिर अलर्ट क्यों नहीं भेजा?

हालिया घटना पर वन विभाग की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन 25 मार्च को हुई मौत के बाद जिला वन विभाग की ओर से कहा गया था कि ड्रोन के जरिए हाथियों के मूवमेंट पर नज़र रखी जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर वाकई वन विभाग सक्रिय है तो उसकी ओर से ग्रामीणों को अलर्ट क्यों नहीं भेजा गया?

खेत में आ गए हाथियों के झुंड से मौत

मृतका के बेटे रतन प्रसाद यादव

मृतका के बेटे शिव रतन प्रसाद यादव ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि खेत में उनकी मां कटाई कर रही थीं, तभी अचानक करीब 26 हाथियों का झुंड खेत की ओर आ गया। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत बुलाया, वे मां को बचाने के लिए दौड़े तो हाथी उनकी ओर बढ़ने लगा। उन्होंने बताया कि हाथी ने उनकी मां को सूड़ से उठाकर फेंका, उनकी नज़रों के सामने मां की मौत हो गई। पीड़ित शिव रतन ने वन विभाग से मुआवज़े की मांग की है।

पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन।

पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन।

बता दें, इसी तरह 25 मार्च को हाथियों के झुंड के कुचलने से रजौली प्रखंड के सूअरलेटी गांव में सनोज भुइया (30) की मौत हो गई थी। साथ ही, हाथियों के झुंड के हमले में इसी गांव की तीन भैंसों की भी मौत हो गई थी।

बचाव के लिए इसका ध्यान रखें

वन विभाग के मुताबिक, अगर हाथी या हाथियों का झुंड आसपास दिखे तो फोन से वीडियो न बनाएं, उन्हें पत्थर न मारें और शोर न मचाएं। इससे जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

रोहतास (बिहार) : बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही रसोई गैस, खाली सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन

Published

on

  • ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कई दिनों तक डिलीवर नहीं हो रहा सिलेंडर।
  • रोहतास जिले में परेशान लोगों ने खाली सिलेंडर के साथ किया प्रदर्शन।
  • नवादा में किल्लत को लेकर प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में डीएम आवास पहुंचे लोग।

सासाराम | अविनाश कुमार श्रीवास्तव

बिहार में रसोई गैस की किल्लत के आम लोग बेहद परेशान हैं, दूसरी ओर सभी जिलों के प्रशासन लगातार कह रहे हैं कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है।

रोहतास जिले में 7 अप्रैल को रसोई गैस न मिलने से गुस्साए आम लोगों ने सड़क जाम कर दी। लोगों ने अपने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

साथ ही प्रशासन से सवाल किया कि अगर रसोई गैस की कमी नहीं है तो उन्हें बुकिंग करने के कई दिनों बाद भी सिलेंडर क्यों डिलीवर नहीं हो हुआ?

कई लोगों ने शिकायत की कि वे 15 दिन से एक महीने पहले गैस बुक कर चुके हैं लेकिन उनके घर पर सिलेंडर डिलीवर नहीं हुआ।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गैस एजेंसी के मालिक और मैनेजर पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही, जबकि ब्लैक में आसानी से सिलेंडर उपलब्ध हो जा रहा है।

गुस्साए लोगों को शांत कराने के लिए SDM नेहा कुमारी, एसडीपीओ दिलीप कुमार और नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उधर,  नवादा में 6 अप्रैल को घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की।

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर इलाके के लोग गैस नहीं मिलने के बाद खाली सिलेंडर लेकर कंपनी बाग रोड स्थित डीएम आवास पहुंचे गए। लोगों ने मांग की कि जिला प्रशासन अपने दावे के मुताबिक ही गैस आपूर्ति कराए। आम लोगों को डीएम आवास के पुलिसकर्मियों व नगर थाना पुलिस ने वहां से समझाकर हटा दिया।

बिहार के लगभग हर जिले में हालात लगभग एक से हैं। आम लोग एजेंसी से लेकर गोदाम तक खाली सिलेंडर लेकर चक्कर लगा रहे हैं। जबकि प्रशासन का कहना है कि कहीं पर भी रसोई गैस की किल्लत नहीं है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending