Connect with us

दुनिया गोल

New Global Tariff : ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को ठेंगा दिखाते हुए फिर पूरी दुनिया पर लगाया टैरिफ

Published

on

डोनाल्ड ट्रंप (साभार इंटरनेट)
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के लगाए वैश्विक टैरिफ को अवैध ठहराया।
  • फैसला आने के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने पूरी दुनिया पर नया टैरिफ लगाया।
  • नए टैरिफ के तहत भारत समेत पूरी दुनिया के ऊपर 10% कर लगेगा।

नई दिल्ली |

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के 20 फरवरी को दिए ऐतिहासिक फैसले को ठेंगा दिखाते हुए पूरी दुनिया के ऊपर नए 10% टैरिफ का ऐलान करके चौंका दिया है।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करके इसकी घोषणा की है, उनके मुताबिक नए टैरिफ तत्काल ही प्रभावी हो जाएंगे। एक दिन पहले ही पूरी दुनिया के लिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला राहत की खबर लाया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के पिछले साल लगाए वैश्विक टैरिफ को रद्द कर दिया था। ट्रंप ने फैसले के कुछ घंटों बाद ही प्रेस वार्ता करके इसकी कड़ी आलोचना की। फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिेए नए ग्लोबल टैरिफ का ऐलान भी कर दिया है जो भारत समेत पूरी दुनिया पर लागू हो जाएंगे।

ट्रंप ने जजों को ‘बेवकूफ’ कहा

ट्रंप ने अमेरिकी सर्वोच्च अदालत के फ़ैसले को “भयानक” बताया और उनकी व्यापार नीति को ख़ारिज करने वाले न्यायाधीशों को “बेवकूफ़” कहा। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने व्हाइट हाउस की ओर से पिछले साल घोषित किए गए ज़्यादातर ग्लोबल टैरिफ़ को अवैध ठहराया। सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की पीठ ने 6-3 के बहुमत से सुनाए फैसले में कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों से आगे बढ़कर फ़ैसला किया। टैरिफ लगाने के लिए आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, यह असंवैधानिक है। गौरतलब है कि ट्रंप के खिलाफ यह केस लड़कर जीतने वाले वकील नील कात्याल भारतीय मूल के हैं।

टैरिफ रिफंड पर क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा है कि इससे संभावित रूप से अरबों डॉलर के टैरिफ़ रिफंड का रास्ता खुल गया है। हालांकि शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मीडिया के सामने बोलते हुए ट्रंप ने संकेत दिया कि रिफंड बिना क़ानूनी लड़ाई के नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह मामला वर्षों तक अदालत में उलझा रह सकता है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: बड़ी राहत : राष्ट्रपति ट्रंप के लगाए Global Tariff को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द - बोलते पन्ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुनिया गोल

शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद जाएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, सीज़फायर उल्लंघन के बीच क्या हैं इसके मायने?

Published

on

नई दिल्ली | अमेरिका व ईरान के बीच आठ अप्रैल को हुए सीज़फायर का उल्लंघन हो रहा है लेकिन दोनों देश शांतिवार्ता के लिए इस्लामाबाद जाएंगे।
10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता में अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भेजा जाएगा। वेंस को भेजे जाने की व्हाइट हाउस की घोषणा को वार्ता के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
दरअसल ईरान अन्य अमेरिकी नेताओं की तुलना में वेंस के प्रति लचीला रुख रखता है।  वेंस अनिश्चितकालीन युद्धों में अमेरिका के फंसे रहने के विरोधी रहे हैं। वे पूर्व में अमेरिका के लिए इराक युद्ध में सेवा भी दे चुके हैं।
उधर, व्हाइट हाउस की ओर से प्रतिनिधिमंडल में जेडी वेंस के अलावा राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर को भी किए जाने की जानकारी दी गई है।
यह ध्यान रखने योग्य है कि विटकॉफ और कुशनर ने ही बीती फरवरी में जेनेवा में चली ईरान वार्ता में अमेरिका की ओर से हिस्सा लिया था।
ऐसे में ईरान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उसे इन दोनों नेताओं पर भरोसा नहीं है क्योंकि वार्ता के बीच ही उस पर बमबारी शुरू हुई थी।

ईरानी नेता वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचेंगे 

उधर, इस्लामाबाद जाने के लिए ईरानी प्रतिनिधि मंडल को लेकर एक्स पर एक जानकारी सामने आई लेकिन इसे कुछ देर में ही डिलीट कर दिया गया।
पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमिरी मुघदम ने एक्स पर घोषणा की कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल गुरुवार रात को इस्लामाबाद पहुंच जाएगा। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
दूतावास के अधिकारियों का कहना है कि यह जानकारी ‘समय से पहले’ साझा कर दी गई थी। इस घटनाक्रम से वार्ता को लेकर आशंका पैदा हो गई क्योंकि लेबनान पर हुए हमलों के बाद ईरान ने कहा कि संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ।

वार्ता में अहम पेंच- “परमाणु संवर्धन का अधिकार”

ईरान के परमाणु एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा है कि परमाणु संवर्धन के हमारे अधिकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
दरअसल ईरान ने दस बिंदु वाली जो शांति योजना अमेरिका के सामने रखी है, उसमें यह प्रमुख शर्त है।
Continue Reading

दुनिया गोल

ट्रंप सीज़फायर की शर्त से पलटे : ‘लेबनान पर हमले’ को समझौते से बाहर बताया, लेबनान में 254 मौतों के बाद राष्ट्रीय शोक

Published

on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (X/cginisty)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (X/cginisty)

नई दिल्ली | 7 अप्रैल की सुबह अमेरिका-ईरान के बीच हुआ सीज़फायर शाम होते-होते कमजोर पड़ गया है।

इज़रायल ने ईरान के ऊपर हमले न करने से जुड़ी सीज़फायर की शर्त तो मानी, लेकिन साफ कह दिया कि वह लेबनान पर हमले जारी रखेगा।

फिर इज़रायल ने लेबनान पर अब तक के सबसे भीषण हवाई हमले किए। लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, अब तक 254 लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 1,165 लोग घायल हैं।

लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

उधर, इज़रायल के रुख के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप फिर पलट गए। उन्होंने अमेरिका की PBS न्यूज़ को दिए इंटरव्यू  में कहा कि “सीज़फायर की शर्तों में लेबनान शामिल नहीं था।”

जबकि मध्यस्थ पाकिस्तान के पीएम ने अपने ट्वीट में साफ लिखा था कि “ईरान, लेबनान व उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ अमेरिका दो सप्ताह तक हमले रोकने के लिए राज़ी हो गया है।”

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर अमेरिका को चेताया कि “संघर्ष विराम और हमले साथ-साथ नहीं चल सकते।” ईरानी फार्स न्यूज ने खबर दी कि सीज़फायर के बाद खोला गया होर्मुज़ स्ट्रेट का सुरक्षित रास्ता बंद कर दिया गया है।

Continue Reading

दुनिया गोल

टूटने की कगार पर सीज़फायर : लेबनान पर इजरायली बमबारी के बाद ईरान ने ‘होर्मुज़’ को फिर किया बंद

Published

on

लेबनान की राजधानी बेरूत में इज़रायल की भीषण बमबारी ने शांति की पहल को झटका दिया है।
लेबनान की राजधानी बेरूत में इज़रायल की भीषण बमबारी ने शांति की पहल को झटका दिया है।

नई दिल्ली | अमेरिका-ईरान की बीच बुधवार की सुबह हुआ संघर्ष विराम रात होते-होते खत्म होता नज़र आ रहा है। बुधवार की देर शाम को इज़रायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर भीषण हवाई बमबारी की है, जिसके बाद ईरान ने सीज़फायर न मानने की धमकी दी है। ईरानी मीडिया ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के सुरक्षित रास्ते को बंद कर दिया है जिसे सुबह सीज़फायर समझौते के तहत खोला गया था।

खबरों के मुताबिक, इजरायली वायुसेना ने बेरूत में महज 10 मिनट के भीतर 100 से अधिक हवाई हमले किए हैं। इस सैन्य कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ (X) पर स्पष्ट किया कि सीज़फायर की शर्तों के तहत इजरायल को लेबनान पर हमले रोकने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि

“अगर राष्ट्रपति ट्रंप इजरायल के जरिए लेबनान पर हमले जारी रखते हैं, तो यह संघर्ष विराम प्रभावी नहीं रहेगा।”

होर्मुज़ स्ट्रेट फिर से बंद

इस बीच ईरान की ‘फार्स न्यूज़’ ने रिपोर्ट किया है कि शांति वार्ता के बाद होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से जिस सुरक्षित समुद्री रास्ते को व्यापार के लिए खोला गया था, उसे ईरानी सेना ने दोबारा बंद कर दिया है। यह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

‘हिजबुल्ला के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा’ – IDF 

इजरायली रक्षा बल (IDF) के प्रवक्ता ने एक वीडियो बयान जारी कर अपनी स्थिति साफ की है। प्रवक्ता ने कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल का सैन्य ऑपरेशन जारी रहेगा क्योंकि यह “इजरायली सभ्यता के अस्तित्व को बचाने” के लिए अनिवार्य है।

पाकिस्तान ने की शांति की अपील

क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि संघर्ष क्षेत्र से सीज़फायर के उल्लंघन की खबरें चिंताजनक हैं। उन्होंने सभी पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने और समझौते का सम्मान करने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending