प्रदेश रिपोर्ट
सासाराम में मदद के लिए Crowd Funding शुरू, करंट लगने से वार्ड मेंबर की हो गई थी मौत
रोहतास | अविनाश कुमार श्रीवास्तव
रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड में बिजली विभाग की लापरवाही से जन प्रतिनिधि की जान चली गई। परिवार के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मुआवज़े का ऐलान किया। अब और आर्थिक मदद जुटाने के लिए प्रशासन ने क्राउड फंडिंग की पहल शुरू की है।
एसडीएम की ओर से सासाराम अनुमंडल कार्यालय और चेनारी प्रखंड कार्यालय के परिसर में एक दान पात्र स्थापित किया गया है।
चेनारी प्रखंड की डिहरियां पंचायत के खैरा गांव के वार्ड मेंबर सदानंद तिवारी की बिजली का करंट लगने से बीते रविवार को मौत हो गई थी।
वे गांव की बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे, तभी बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। उनका शव काफी देर तक खंभे पर ही लटका रहा, जिसे बाद में प्रशासन ने कड़ी मशक्कत से नीचे उतारा।
तब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों की शिकायत पर सुनवाई न होने पर थक-हारकर सदानंद खुद तार ठीक करने को चढ़े थे। इस घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बड़ा प्रदर्शन किया।
इस पर जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार के लिए चार लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की। सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के मुताबिक, तय स्थानीय लोगों की मांग पर यह भी तय हुआ कि और आर्थिक राशि जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग करायी जाएगी।
इसी के तहत चार अप्रैल को सासाराम एसडीएम ने यह मानवीय पहल शुरू की है।
इसका मकसद आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के सहयोग से अतिरिक्त धन जुटाकर मृतक वार्ड मेंबर सदानंद तिवारी के परिवार को आर्थिक सहयोग देना है।
“वार्ड मेंबर सदानंद तिवारी की मौत एक दुखद घटना थी। हमने चार लाख का मुआवजा तो दे दिया लेकिन उनके परिवार की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ‘फंड रेजर’ शुरू किया गया है। हम सबको अपनी क्षमता के अनुसार इस नेक काम में योगदान देना चाहिए।”- सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी
प्रदेश रिपोर्ट
वैशाली: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गिरा हाईटेंशन तार, ऑफिस में लगी आग, बड़ा हादसा बचा
वैशाली | मुन्ना खान
बिहार के वैशाली जिले के गोरौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर सीधे अस्पताल की छत पर जा गिरा।
इस घटना के बाद एसी के आउटडोर में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के कार्यालय में आग लग गई, जिससे कई महत्वपूर्ण सरकारी कागजात और फाइलें जलकर राख हो गईं।
गनीमत यह रही कि स्वास्थ्य कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए स्थिति संभाली। राहत की बात यह भी रही कि तार छत पर गिरा, अगर यह तार अस्पताल परिसर या ओपीडी के पास गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अस्पताल के एक कर्मी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर से गुजरने वाले हाईटेंशन तार पेड़ों की टहनियों के बीच से होकर आए हैं। तेज हवा या मामूली घर्षण से अक्सर स्पार्किंग होती रहती है।
कर्मचारियों ने कई बार इसकी शिकायत की थी कि पेड़ों के बीच से तार गुजरने के कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही आज भारी पड़ गई।
इस अग्निकांड में कार्यालय के कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जल गए हैं, जिनका आकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्रदेश रिपोर्ट
नवादा (बिहार): कटाई के लिए तैयार 100 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग
- अकबरपुर के डेरमा-दरियापुर गांवों में लगी भीषण आग।
नवादा | अमन सिन्हा
नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के डेरमा और दरियापुर गांव में शनिवार को गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का अनुमान है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट या भोजन बनाने के बाद बची चिंगारी से आग लगी होगी।
नवादा जिले में इन दिनों आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर अग्निशमन विभाग लगातार काबू पाने का प्रयास कर रहा है।
आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते बड़े इलाके में फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं।
कई ग्रामीणों ने घटना के वीडियो भी जारी किए, जिसमें आग की भयावहता साफ दिख रही है।

नवादा के दो गांव की फसलों में आग फैल गई जिससे फसलें जलकर राख हो गईं। (तस्वीर – नवादा संवाददाता)
इस अग्निकांड से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने अपनी मेहनत की फसल को जलता देख किसानों में बेचैनी और निराशा छा गई। जिन किसानों की फसल जलकर खाक हुई है, वे गहरे सदमे में हैं।
घटना की सूचना मिलते ही किसान और ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े थे। आग की भयावहता और लगातार बढ़ती चिंगारियों के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यह घटना जिले में हुए अग्निकांडों में सबसे बड़े नुकसान वाली बताई जा रही है।
प्रदेश रिपोर्ट
रसोई गैस की किल्लत के चलते भारी संख्या में बिहार लौट रहे प्रवासी – ANI
नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते भारत में ईंधन की कमी पैदा हो गई है। इसके चलते बिहार से बाहर काम करने वाले प्रवासी मजदूर अपने गृह जिलों में लौट रहे हैं।
समाचार एजेंसी ANI ने 4 मार्च को ऐसा रिपोर्ट किया है।
पटना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली व पंजाब से लौटे प्रवासियों से बातचीत के आधार पर एजेंसी ने लिखा है कि उन्हें अपने घर लौटने पर मजबूर होना पड़ा क्योंकि रसोई गैस का इंतज़ाम करना मुश्किल होता जा रहा है।
साथ ही बताया है कि देश के कई शहरों से अपने राज्य बिहार लौट रहे इन प्रवासियों के चलते राज्य जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
खबर में प्रवासी मजदूरों के हवाले से कहा गया है कि शहरों में सिलेंडर मिलने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। साथ ही लोगों को ब्लैक में पहले से महंगी गैस मिल रही है, जिसका खर्चा वे अपनी दैनिक कमाई में वहन नहीं कर पा रहे हैं इसलिए काम व नौकरी छोड़कर घर लौटे हैं।
प्रवासी मजदूरों का यह भी कहना है कि कम से कम अपने घर में वे चूल्हे पर खाना तो पका सकेंगे।
-
आज के अखबार1 month agoजेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?
-
प्रदेश रिपोर्ट2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
प्रदेश रिपोर्ट3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

