लाइव पन्ना
Sukhoi 30 mki Crash: सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत
- असम के जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद 60 किलोमीटर दूर हादसा
नई दिल्ली | असम में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो अधिकारियों की मौत हो गई है।
भारतीय वायुसेना के मुताबिक़, Su-30 MKI ट्रेनिंग मिशन पर था। ट्रेनिंग के दौरान विमान गुरुवार शाम (5 मार्च) को जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है।
भारतीय वायुसेना ने 6 मार्च को पुष्टि की है कि विमान दुर्घटना में दो पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ़्टिनेंट पुरवेश दुरगकर का निधन हो गया है। दोनों अधिकारी Su-30 विमान हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई।
लाइव पन्ना
UPSC 2025: राजस्थान के अनुज टॉपर, तमिलनाडु की राजेश्वरी महिला टॉपर; Top-10 में कितनी लड़कियां?
नई दिल्ली | UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल की है।
दूसरी रैंक तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम (Rajeshwari Suve M) ने हासिल की जो इस साल की महिला टॉपर हैं।
संघ लोक सेवा आयोग 2025 में हरियाणा के एकांश धुल तीसरे स्थान पर रहे हैं।
कुल 958 उम्मीदवार अलग-अलग सिविल सेवा (IAS, IPS, IFS आदि) के लिए चयनित हुए हैं।
पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
टॉप-10 में 3 लड़कियां
UPSC 2025 के टॉप 10 में इस बार तीन लड़कियां हैं। जिसमें दूसरी रैंक पर राजेश्वरी सुवे एम (तमिलनाडु), ज़िनिया अरोरा (दिल्ली) ने छठी रैंक और आस्था जैन (यूपी) ने नौवी रैंक हासिल की है।
AIR-1 : दिल्ली में एसडीएम रहे हैं अनुज
AIR-2 : तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर हैं राजेश्वरी
राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ग्रुप-1 परीक्षा की टॉपर रह चुकी हैं और तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था।
वे मदुरै की रहने वाली हैं और निरंतर पांच प्रयासों के धैर्य के बाद यह ऐतिहासिक रैंक हासिल की है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उनकी मां एसोसिएट प्रोफेसर हैं और पिता बिजनेसमैन हैं।
AIR-3 : तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर हैं राजेश्वरी
दुनिया गोल
अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध पर श्रीलंका के राष्ट्रपति का बयान क्यों चर्चा में है?
नई दिल्ली| श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच उनका देश गुटनिरपेक्ष नीति पर कायम रहेगा और सभी पक्षों से शांति की दिशा में ठोस क़दम उठाने की अपील की है।
जिस समय भारत समेत दुनिया के कई बड़े देश खाड़ी में चल रहे अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर कोई स्पष्ट रुख पेश नहीं कर रहे हैं, श्रीलंका ने वैश्विक शांति की स्पष्ट शब्दों में पैरौकारी की है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति के इस रूख की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है।
एक्स पर लिखे एक संदेश में राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा,
“युद्धों में किसी भी नागरिक की मौत नहीं होनी चाहिए। हर इंसान का जीवन हमारे अपने जीवन जितना ही क़ीमती है। दुनिया को इस समय सबसे ज़्यादा शांति की ज़रूरत है, क्योंकि वैश्विक आर्थिक संकट का ख़तरा बढ़ रहा है और कई देश गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।”
गौरतलब है कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 4 मार्च को अमेरिका ने श्रीलंका के समुद्री तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर हमला करके उसे डुबा दिया था। श्रीलंका ने बिना हिचक इस ईरानी युद्धपोत की मदद की गुहार पर बचाव अभियान चलाकर लोगों को बचाया।
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत में 180 लोग सवार थे, जिसमें से 140 लोग लापता हैं। श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 80 लोगों के शव मिल पाए हैं।
लाइव पन्ना
बिहार समेत 7 राज्यों के राज्यपाल व 2 केंद्र शासित प्रदेशों के LG बदले
नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात (6 march) 7 राज्यों के राज्यपाल व 2 केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों की नियुक्तियों में बदलाव किया है।
राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और तमिलनाडु में नए राज्यपालों की नियुक्त की गई या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
दूसरी ओर, दो केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली व लद्दाख के उपराज्यपालों में भी बदलाव किया गया है।
इन राज्यों के राज्यपाल बदले
बिहार – रिटायर्ड लेफ़्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे।
पश्चिम बंगाल – तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह सीवी आनंद बोस की जगह लेंगे। आनंद बोस ने इससे पहले अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
तमिलनाडु – राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
हिमाचल प्रदेश – कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
तेलंगाना- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
दिल्ली – पूर्व भारतीय राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
लद्दाख – दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्र – जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
नगालैंड – नंद किशोर यादव को नगालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी

