Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

बिहार के दृष्टिबाधित रविराज ने UPSC में पाई All India 20वीं रैंक

Published

on

नवादा के रविराज जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं।
नवादा के रविराज जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं।
  • UPSC 2025 में पहले प्रयास में 182 रैंक हासिल की थी, दूसरे प्रयास में टॉप 20 में पहुंचे।

(नोट – इस खबर को वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर जाएं।)

नवादा | अमन कुमार सिन्हा

जन्म से दृष्टिबाधित होने के बावजूद लक्ष्य पर स्पष्ट दृष्टि रखने वाले नवादा के रविराज ने UPSC में ऑल इंडिया लेवल पर 20वीं रैंक हासिल कर मिसाल कायम की है।

बिहार के नवादा जिले के रविराज की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि पिछली साल अपने पहले प्रयास में उन्होंने 182वीं रैंक हासिल की थी। पर वे इससे संतुष्ठ नहीं थे और दोबारा जी-जान लगाकर मेहनत की और अब बीसवीं रैंक हासिल करके उन्होंने अपने परिवार ही नहीं अपने जिले का भी मान बढ़ाया है।

यूपीएससी-2025 रिजल्ट

यूपीएससी-2025 रिजल्ट

रविराज का परिवार जिले के अकबरपुर प्रखंड के महुली गांव में रहता है। वे नवादा शहर के नवीन नगर मोहल्ले में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने फोन पर बताया कि हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की, तब ये रैंक आई है।

रविराज ने अपनी विशिष्ठ क्षमता को साबित किया है।

रविराज ने अपनी विशिष्ठ क्षमता को साबित किया है।

रविराज की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे इससे पहले BPSC परीक्षा में भी सफल रहे थे। वे वर्तमान में राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिला टॉपर रह चुके हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई सीताराम साहू कॉलेज से की है।

अपनी मां और पिता के साथ रविराज ( Photo Credit - X/@ravidinkar)

अपनी मां और पिता के साथ रविराज ( Photo Credit – X/@ravidinkar)

वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां विभा सिन्हा और पिता रंजन कुमार सिन्हा को देते हैं जिन्होंने बचपन से उनके अंदर यह आत्मविश्वास भरा कि वे किसी भी मायने में कमतर नहीं हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *