Connect with us

आज की सुर्खियां

J&K की 3 राज्यसभा सीटों पर BJP की हार; नाराज ट्रंप ने कनाडा से ट्रेड डील रद्द की

Published

on

पिता फारुख अबदुल्ला के साथ मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला।
पिता फारुख अबदुल्ला के साथ मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला।

देश की पाँच प्रमुख खबरें :

1- जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों में से भाजपा एक ही जीत पाई, बाकी की तीन राज्यसभा सीटों को सत्तारूढ़ दल नेशनल कॉन्फ़्रेंस ने जीता।

2- आंध्र प्रदेश में ऐसी स्लीपर बस हादसे के बाद 19 यात्री जिंदा जले, हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही थी बस, 27 यात्रियों की जान बची।

3- सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के लव-जेहाद पर बने क़ानून की कुछ धाराओं पर चिंता जतायी, कहा- यह धर्म बदलने की प्रक्रिया को जटिल बनाता है।

4- जस्टिस सूर्य कांत को अगले प्रधान मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रिकमेंड करेंगे वर्तमान CJI गवई। 24 नवंबर को ले सकते हैं शपथ।

5- भारतीय विज्ञापन क्षेत्र में देसी टोन लाने वाले ऐड गुरू पीयूष पांडे का निधन, दो बूँद जिंदगी की, मिले सुर मेरा तुम्हारा … जैसे चर्चित गीत बनाए।

 


 

विदेश की पाँच प्रमुख खबरें :

1- एक प्रचार वीडियो से नाराज़ होकर डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। यह वीडियो रिपब्लिकन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के ऊपर था जो कथित तौर पर टैरिफ़ के ख़िलाफ़ बोल रहे हैं।

2- बर्लिन संवाद के दौरान वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत बंदूक़ की नोक पर या जल्दबाजी में व्यापार समझौते नहीं करता।

3- इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने कहा- भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्वकप से हटा पाकिस्तान। नवंबर-दिसंबर के बीच खेला जाना है मैच।

4- अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ा, ट्रंप बोले- ड्रग वोट को पकड़ा, अब ज़मीन की बारी है। वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो की चेतावनी- निपटने के लिए 5000 मिसाइलें तैयार।

5- पाकिस्तान की ओर बहने वाली कुनार नदी के ऊपर डैम बनाएगा अफ़ग़ानिस्तान, दोनों देशों के बीच पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद तालिबान सरकार की घोषणा।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां : भारत पर अमेरिकी टैरिफ घटा; गज़ा से सटा राफा बॉर्डर दो साल बाद खोला गया

Published

on

भारत व अमेरिका के बीच के रिश्तों में पिछले एक साल के भीतर काफी उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ। (प्रतीकात्मक फोटो)
भारत व अमेरिका के बीच के रिश्तों में पिछले एक साल के भीतर काफी उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ। (प्रतीकात्मक फोटो)

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- अमेरिका से व्यापार समझौते पर सहमति, भारत पर टैरिफ़ अब 50% से घटकर 18 फीसदी। ट्रंप व मोदी दोनों ने जानकारी दी।

2- सुप्रीम कोर्ट ने पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में तीनों नाबालिगों को ज़मानत दे दी, कहाऐसे हादसों के लिए मातापिता ज़िम्मेदार जो बच्चों को नियंत्रित नहीं कर पाते।

3- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला संगीत जगत का सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड; उनके भाषणों की ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

4- मणिपुर में फिर भाजपा की सरकार बनाने की जुगत, आज होगी विधायकों की बैठक, 13 फरवरी को पूरी हो रही है राज्य में राष्ट्रपति शासन की मियाद।

5- महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों पर होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर, तनाव के बीच यह दौरा अहम माना जा रहा।   


विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- गज़ा में लागू शांति योजना के तहत खोली गई पड़ोसी देश मिस्त्र से सटी राफा सीमा, अब गाज़ा के लोग इलाज के लिए बाहर जा सकेंगे।

2- अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड बनाए, रिलीज के बाद से 70 लाख डॉलर की कमाई।

3- ब्रिटेन ने रूस के राजनयिक को देश से निर्वासित किया, पिछले महीने रूस ने ब्रिटिश नागरिक को जासूसी के आरोप में देश से निकाला था।

4- यूरोपीय संघ ने ईरानी अर्द्ध सैनिक बलों को आतंकी संगठन घोषित किया, फैसले के विरोध में ईरान ने उसके सभी राजदूतों को तलब किया।

5- भारत की ओर से निलंबित सिंधु जल संधि पर पाक पीएम ने आरोप दोहराया, बोलेभारत जल का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहा।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत; ट्रंप ने ईरान पर फिर रूख पलटा

Published

on

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की विमान दुर्घटना में असमय मौत से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव ( फाइल फोटो- facebook/Ajit Pawar)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की विमान दुर्घटना में असमय मौत से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव ( फाइल फोटो- facebook/Ajit Pawar)

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की विमान हादसे में मौत, चुनावी रैली के लिए मुंबई से पुणे के बारामती जा रहे थे, आज होगा अंतिम संस्कार।

2- अजित पवार की अचानक मौत पर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच कराने की माँग की; शरद पवार बोले- हादसे का राजनीतिकरण न करें।

3- UGC के समता नियम के ख़िलाफ़ सवर्ण समाज के विरोध के बीच इस मामले पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हुआ, अभी तारीख़ तय नहीं।

4- यूपी के प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में बिना स्नान किए लौटे, मौनी अमावस्या पर प्रशासन ने रोका था, तब से धरना दे रहे थे।

5- नीटपीजी सीट में कोटा का दुरुपयोग की आशंका, जनरल कैटेगरी वाले दो छात्रों ने बौद्ध धर्म अपनाया, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के मांगी रिपोर्ट


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1- ईरान को लेकर फिर आक्रामक हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ईरान समझौता कर ले वरना अगला हमला पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ख़तरनाक होगा।

2- अमेरिकी दवाब के बीच कनाडा सुधार रहा भारत के साथ रिश्ते, मार्च के पहले सप्ताह में भारत दौरा कर सकते हैं कनाडाई पीएम मार्क कार्नी।

3- अमेरिका के बदले रूख के बीच 7 साल बाद चीन पहले ब्रिटिश पीएम, अपने साथ 50 कारोबारियों का दल ले गए, चीनी राष्ट्रपति से होगी मुलाकात।

4- अमेरिका के टेक्सास में सरकारी एजेंसियों और पब्लिक यूनिवर्सिटी को H1B वीजा तुरंत रोकने का आदेश, भारतीय पेशेवरों पर होगा असर।

5- एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का आकलन- रूस-यूक्रेन युद्ध में मौतों का आंकड़ा 20 लाख पार कर जाएगा। दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा सैनिक रूस खो चुका है।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: भारत-EU के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता; फ्रांस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

Published

on

भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार वार्ता पूरी, मगर हस्ताक्षर अभी नहीं। (तस्वीर - X/@vonderleyen)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ, 17 साल पहले शुरू हुई वार्ता पूरी, समझौते पर हस्ताक्षर व इसे लागू होने में समय लगेगा।

2- भारत ने यूक्रेन पर रुख़ बदला, EU के साथ संयुक्त बयान में कहा- “ऐसे प्रयासों का समर्थन जो स्वतंत्र, संप्रभु, क्षेत्रीय अखंडता पर आधारित हो।”

3- UGC के नए समता नियम को लेकर सवर्ण जाति की ओर से हो रहे विरोध पर बोली सरकार- किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।

4- असम की ब्रह्मपुत्र नदी में 36 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, बच्चे समेत छह लोग लापता हुए, NDRF बचाव में जुटी। 

5- देश के सबसे चहीते गायक अर्जित सिंह ने पार्श्वगायन से सन्यास लेकर सबको चौंकाया, सोशल मीडिया पर लिखाअब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- फ्रांस में 15 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, हाई स्कूल में नहीं ले जा सकेंगे फ़ोन; विधेयक मंजूर हुआ, सितंबर से लागू होगा।

2- अमेरिका के साथ तनाव के बीच ब्रिटेन के पीएम कीव स्टार्मर अपने दल के साथ चीन पहुंचे, आज शी जिनपिंग से होगी मुलाक़ात।

3- रॉयटर्स की खोजी रिपोर्ट का दावा-  ईरान के गुप्त सैन्य बेड़े ने म्यांमार की सैन्य सरकार को भारी मात्रा में भेजा जेट ईंधन।

4- अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में ICE बलों की गोलीबारी में दो मौतों के बाद संघीय जज ने ICE प्रमुख को अवमानना की चेतावनी दी।

5- उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर देर रात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जापान सरकार व दक्षिण कोरियाई सेना ने इसकी पुष्टि की।

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending