Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: सुप्रीम कोर्ट बोली- किशोरों के सहमति से बने प्रेम संबंधों को सुरक्षा मिले; पाक में अमेरिकी सेना कर रही संयुक्त अभ्यास

Published

on

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हाल के दिनों में करीबी बढ़ी है जो भारत के लिए चिंताजनक है। (तस्वीर सांकेतिक)
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हाल के दिनों में करीबी बढ़ी है जो भारत के लिए चिंताजनक है। (तस्वीर सांकेतिक)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- पॉस्को की कठोर धाराओं से किशोरों के प्रेम संबंधों को बचाने के लिए ‘रोमियो-जूलियट’ क्लॉज जोड़ा जाए।

2. पश्चिम बंगाल सरकार व ED के बीच तनाव बढ़ा, CBI जांच की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, TMC दफ्तर में रेड का मामला।

3. नई दिल्ली के अफगान दूतावास में तालिबान राजनयिक ने भार संभाला, 5 साल पहले तालिबानी कब्जे के बाद बंद कर दी गई थी एंबेसी।

4. मणिपुर में ईंधन संकट, दो दिन पहले बिष्णूपुर में हुए एक पेट्रोल पंप बम हमले के विरोध में पेट्रोल पंप संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की।

5- ओडिशा में नौ सीटर विमान की हुई क्रैश लैंडिंग, विमान का शीशा तोड़कर ग्रामीणों ने सभी 6 लोगों को बचाया, 9 सीटर विमान था।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- पाकिस्तान में अमेरिकी सेना के साथ संयुक्त आतंकवाद रोधी सैन्य अभ्यास शुरू, दो सप्ताह चलेगा।

2-  भारत को वेनेजुएला का तेल बेचेगा अमेरिका, अमेरिकी ऊर्जा मंत्री से अगले सप्ताह भारत व अन्य तेल खरीददार देशों की बैठक संभव।

3- ट्रंप की ईरान पर हमले की धमकियों के बीच रूस-चीन-ईरान की नौसेना कर रही दक्षिण अफ्रीका में संयुक्त अभ्यास।

4- ईरान में दो सप्ताह बाद भी नहीं थमा देशव्यापी प्रदर्शन, इंटरनेट और फोन लाइन बंद, मौत का आंकड़ा 65 पार।

5- रूसी हमले के एक दिन बाद यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को में एक तेल डिपो पर हमला किया, नुक़सान के बारे में जानकारी नहीं।

 


आज के प्रमुख आयोजन

  1. पीएम मोदी आज गुजरात में शौर्य यात्रा में शामिल होंगे, वे सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि देंगे।
  2. आज दोपहर डेढ़ बजे से वडोदरा में वन डे क्रिकेट मैच शुरू होगा जो भारत व न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *