आज की सुर्खियां
9 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी – धर्म सुधार भले विधायिका की जिम्मा, मगर किसी धर्म में कौन सी प्रथा अंधविश्वास है, ये कोर्ट तय करेगी।”
2- असम–केरल और पुडुचेरी में आज हो रही वोटिंग, तीनों प्रदेशों की कुल 296 सीटों पर एक चरण में डाले जा रहे वोट।
3- महिला आरक्षण क़ानून में संशोधन व परिसीमन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, अगले सप्ताह संसद में पारित होगा विधेयक।
4- प. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच टकराव; TMC का आरोप- “ऑफिस से बाहर निकाला”; आयोग का ट्वीट- “भयमुक्त चुनाव कराएंगे।”
5- हरियाणा में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की 12 साल बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ़ हुआ, ट्रायल में देरी पर मिली राहत।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- पश्चिम एशिया में सीजफायर लागू होते ही इज़रायल की लेबनान पर भीषण बमबारी, ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट फिर बंद किया।
2- लेबनान ने इज़रायली हमले से एक दिन में 254 मौतें, राष्ट्रीय शोक का ऐलान, ईरान बोला- सीज़फायर और हमले एक साथ नहीं चलेंगे।
3- पाक की मध्यस्थता में हुए सीज़फायर की दुनियाभर के नेताओं ने की सराहना, भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीजफायर को सराहा।
4- दस अप्रैल को शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद जाएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, विशेष दूत विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर।
5- उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़ी धोखाधड़ी मामले को ख़ारिज करने वाली याचिका को एक अमेरिकी अदालत ने स्वीकारा।
आज की सुर्खियां
8 april, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए
देश की प्रमुख पांच खबरेें :
1- पश्चिम बंगाल में लॉजिकल एरर वाले 60 लाख में से 27 लाख वोटरों के नाम कटे। अब तक कुल 91 लाख लोग वोटर लिस्ट से बाहर।
2- मणिपुर में रॉकेट से हमले में दो बच्चों की मौत के बाद हिंसा भड़की, फायरिंग में दो की मौत, 4 जिलों में कर्फ्यू लगा, इंटरनेट भी बंद।
3- केंद्र सरकार ने दिल्ली की 1411 अनाधिकृत बस्तियों को नियमित करने की पॉलिसी घोषित की, 45 लाख लोगों को मिलेगी राहत।
4- J&K पुलिस ने 4 राज्यों के 16 ठिकानों पर छापामारी करके दो आरोपियों को पकड़ा, लश्कर-ए-ताइबा से संबंध का दावा।
5- सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा- सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को रोकना मासिक धर्म नहीं, उम्र के आधार पर।
विदेश की प्रमुख पांच खबरेें :
1- अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह का सीज़ फायर, ईरान देगा होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता, इस्लामाबाद में होगी वार्ता।
2- सुरक्षा परिषद में ओमान की ओर से लाया गया होर्मुज़ खोलने का प्रस्ताव गिरा; रूस व चीन ने वीटो किया।
3- समझौते से पहले ट्रंप की चेतावनी- “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म होगी”, ईरान बोला- “हद पार हुई तो हम भी संयम नहीं बरतेंगे।”
4- ब्रिटिश अख़बार द टाइम्स ने खुफिया सूत्रों के हवाले से किया दावा– “सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर।”
5- भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव आठ से दस अप्रैल तक करेंगे अमेरिका दौरा, व्यापार, रक्षा व टेक पर चर्चा होगी।
आज की सुर्खियां
7 Apri, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- सुप्रीम कोर्ट का फैसला- “प. बंगाल के मालदा में SIR में लगे न्यायिक अधिकारियों की घेराबंदी के मामले की जांच NIA करेगी।”
2- आबकारी केस में हाईकोर्ट जज बदलने की मांग के मामले पर ख़ुद बहस करेंगे अरविंद केजरीवाल, मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।
3- सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी बनीं देश के समलैंगिक समुदाय की पहली सांसद, राज्यसभा सदस्य की शपथ ली।
4- मदुरै की सेशन कोर्ट का फैसला- “हिरासत में पिता व बेटे की मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को फांसी होगी।”
5- पीएम मोदी ने बीजेपी वर्करों से कहा- “समान नागरिक संहिता और एक देश-एक चुनाव को लागू कराना हमारा मिशन।”
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान की अमेरिका को दो-टूक, पाक से मिले शांति प्रस्ताव पर बोला- “अस्थायी युद्ध विराम के बदले होर्मुज़ नहीं खुलेगा।”
2- इज़रायली हमले में ईरानी खुफिया प्रमुख समेत दो शीर्ष अधिकारियों की मौत, ईरानी सुप्रीम लीडर ने दी श्रद्धांजलि।
3- ट्रंप बोले- “ईरान में फंस गए घायल पायलट की खबर लीक करने वाला पत्रकार अपना सोर्स बताए, वरना जेल भेजेंगे।”
4- नासा के आर्टेमिस-2 मिशन ने चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में प्रवेश किया, चंद्रमा का चक्कर लगाकर पृथ्वी पर लौटेगा।
5- ईंधन संकट झेल रहे बांग्लादेश के विदेश मंत्री आज भारत दौरे पर आए, हाल में बांग्लादेश में बनी है नई सरकार।
आज की सुर्खियां
6 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़ें
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- प्रवासी व विद्यार्थियों को पहचान पत्र दिखाकर किसी भी गैस एजेंसी से मिलेगा 5 किलो का सिलिंडर।
2- उत्तर-पश्चिम भारत में सात से दस अप्रैल के बीच फिर बिगड़ेगा मौसम, केंद्र ने मांगी फसलों की क्षति की रिपोर्ट।
3- सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना बोलीं- अगर चुनाव आयोग सत्ता पक्ष या उम्मीदवारों पर निर्भर तो ये शुचिता प्रभावित।
4- जन्म से ट्रांसजेंडर पैदा होने वाले व्यक्तियों को ही ट्रांसजेंडर माने जाने से जुड़े नए क़ानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती।
5- युद्ध के चलते देश के विकास गति धीमी, रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने वृद्धि दर को 6.8% से घटाकर 6% किया।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- अमेरिका ने ईरान में तीन दिन से छुपे घायल पायलट को निकाला, 48 घंटे तक चला ऑपरेशन।
2- ट्रंप ने फिर दी चेतावनी- होर्मुज खोले ईरान वरना सब कुछ तबाह कर देंगे’; आज खत्म हो रही है होर्मुज खोलने की डेडलाइन।
3- ईरान ने ट्रंप पर किया पलटवार, संसद के स्पीकर बोले- अगर ट्रंप ऐसे ही नेतन्याहू के कहने पर चलेंगे तो पश्चिम एशिया जल उठेगा।
4- विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी- ईरान में संयंत्रों पर हमले से हो सकती है परमाणु दुर्घटना, इसके असर में रहेंगी कई पीढ़ियां।
5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने जतायी चिंता, बोले- अगर ईरान युद्ध लंबा चला तो यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन और घट सकता है।
-
आज के अखबार1 month agoजेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?
-
प्रदेश रिपोर्ट2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
प्रदेश रिपोर्ट3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
आज की सुर्खियां3 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : धान खरीद के बीच रोहतास के FCI गोदाम में धरना, मजदूर बोले- ‘अनाज के हर ट्रक पर 1500 रुपये काटे जा रहे’

