Connect with us

लाइव पन्ना

रोहतास : स्कूल टूर लेकर पटना जा रही बस की ट्रक से टक्कर, दो टीचरों की मौत, 10 बच्चे घायल

Published

on

हादसे में बस का एक हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।
हादसे में बस का एक हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।
  • कैमूर जिले के मध्य विद्यालय का स्कूल टूर पटना जा रहा था।
  • रोहतास जिले में इस बस को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
  • मौके पर ही दो टीचरों की मौत और दस बच्चे घायल हो गए।

सासाराम | अविनाश कुमार श्रीवास्तव

बिहार में जानलेवा सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 17 फरवरी को स्कूल टूर के लिए बच्चों को लेकर पटना जा रही एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत होने की खबर है।

घटना में 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे व चार टीचर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। मौके से ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए हैं।

रोहतास जिला के परसथुआ के पास 17 जनवरी की सुबह यह हादसा हुआ।  मोहनिया-आरा पथ पर एक ट्रक और स्कूली बच्चों वाली बस में टक्कर होने से बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक फरार हो गया। बस के बायीं ओर का पूरा हिस्सा डैमेज हो गया है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा हो रहा है।

कैमूर जिला के चैनपुर के मध्य विद्यालय बढोना से छोटे बच्चों का टूर लेकर एक बस पर सवार होकर टीचर व अन्य स्टाफ पटना के लिए निकले थे। सरकारी स्कूल के बच्चों को यह टूर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत कराया जा रहा था।

इस हादसे में मरने वाले एक विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय हैं, जो कैमूर जिला के चैनपुर के भैंसहर के रहने वाले थे।

एक अन्य मृतक शिक्षक पुनीत कुमार सिंह, बेसिक शिक्षक थे जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के माविहार थाना के बगहवा गांव के रहने वाले थे।

हादसे मेें घायल हुए शिक्षकों में बढोना मध्य विद्यालय के हेडमास्टर विपिन पांडे शामिल हैं। इनके अलावा, सियानंद पटेल, लोरी सिंह व ललिता कुमारी भी घायल हुए हैं। सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि घायल बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

लाइव पन्ना

बिहार : पप्पू यादव को बेल मिली पर जेल में ही रहना होगा, जानिए सरकार पर क्या बोले पूर्णिया सांसद?

Published

on

सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे पप्पू यादव (X/RajeevRanjan)
सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे पप्पू यादव (X/RajeevRanjan)
  • 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने पांच दिन पहले गिरफ्तार किया था।

पटना | हमारे संवाददाता

पूर्णिया के कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में अदालत ने बेल दे दी है पर उन्हें जेल में ही रहना होगा। दरअसल दो नए मामलों में उनके ऊपर केस दर्ज है, जिसके चलते उन्हें जेल में रहना पड़ेगा।

मंगलवार को सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव को व्हीलचेयर से एमपी/एमएलए की अदालत ले जाया गया था, जहां उन्हें एक किराए के मकान को हड़पने से जुड़े 1995 के मामले में बेल मिल गई।

पप्पू यादव के सोशल मीडिया पर उनकी टीम की ओर से जारी किए गए एक लंबे बयान में उनकी गिरफ्तारी को नीतीश सरकार की बदले की कार्रवाई बताया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि वे इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे।

बता दें कि पिछले सप्ताह शुक्रवार देर रात नाटकीय ढंग से पटना पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की थी। तब पप्पू यादव ने अपने साथ अनहोनी होने की आशंका मीडिया के सामने जतायी थी। वे पिछले तीन दिनों से बेऊर जेल में बंद थे।

मंगलवार को सुनवाई के लिए उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे कोर्ट लाया गया, जहां दोपहर 2 बजे से जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। पप्पू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए।

सांसद पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि पटना हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मुद्दा उठाने के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई है।


इस केस के चलते जेल में ही रहेंगे सांसद, पुलिस रिमांड मंजूर न होना बड़ी राहत

पप्पू यादव की मुश्किलें बुद्ध कॉलोनी थाने में दर्ज एक नए मामले की वजह से बढ़ गई हैं। दरअसल जिस दिन पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई थी, उस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया था। इस हंगामे के आधार पर उन पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल, बुद्ध कॉलोनी थाने से जुड़े इसी केस में वे न्यायिक हिरासत में रहेंगे और उन्हें फिलहाल जेल में ही वक्त बिताना होगा। हालांकि कोर्ट ने पुलिस की इस मांग को खारिज कर दिया, जिसे पप्पू यादव के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

बुधवार को फिर सुनवाई

वहीं, कोतवाली थाना से जुड़े कांड संख्या 279/17 को लेकर पप्पू यादव के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उन्हें इस मामले में प्रोडक्शन पर रखा जाए, कोर्ट ने वकील की इस मांग को स्वीकार कर लिया और मामले की अगली सुनवाई बुधवार के लिए तय कर दी।

 

Continue Reading

लाइव पन्ना

बिहार : पूर्णिया समेत कई जिलों में पनोरमा ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

Published

on

पूर्णिया | पंकज कुमार नायक

बिहार में रियल स्टेट व अन्य बड़े कारोबारों से जुड़े समूह पनोरमा ग्रुप से जुड़े कई कार्यालयों पर इनकम टैक्स की छापामारी चल रही है। खबर है कि आयकर के अधिकारियों ने पनोरमा के सीएमडी संजीव मिश्रा और उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की है।

गौरतलब है कि ग्रुप समूह के मालिक संजीव मिश्रा की बिहार की राजनीति में गहरी पैठ मानी जाती है और वे मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। बता दें कि वीआईपी पार्टी, महागठबंधन का घटक दल है जिसने हाल में हुआ विधानसभा चुनाव लड़ा था।

पटना से आई इनकम टैक्स की टीम में पनोरमा के सभी ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। अचानक हुई इस छापामारी से पनोरमा ग्रुप से जुड़े परिसरों में हड़कंप मचा हुआ है। इस छापामारी में आईटी के 20 से अधिक बड़े अधिकारी शामिल हैं।

इनकम टैक्स की ये कार्रवाई पूर्णिया के पनोरमा ई-होम्स के जिला स्कूल रोड, बायपास रोड स्थित हेड ऑफिस, सुपौल, बेलौरी एवं अन्य सभी ठिकानों पर एकसाथ चल रही है।

इस कार्रवाई को लेकर अभी इनकम टैक्स विभाग ने कोई बयान जारी नहीं किया है व छापामारी के दौरान मीडिया को दूर रखा जा रहा है।

Continue Reading

लाइव पन्ना

डेविस कप : टेनिस के ‘विश्वकप’ में दक्षिणेश्वर सुरेश के चमत्कारी प्रदर्शन से भारत ने किया बड़ा उलटफेर

Published

on

Photo Credit - X/@DavisCup
मदुरै में पैदा हुए 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी दक्षिणेश्वर सुरेश ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। Photo Credit - X/@DavisCup
  • 33वीं विश्व रैंकिंग वाले भारत ने 6वीं रैंकिंग वाली नीदरलैंड्स को हरा दिया।

नई दिल्ली|

पुरुष लॉन टेनिस के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट ‘डेविस कप’ में छठी विश्व रैंकिंग वाले नीदरलैंड्स को भारत ने हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। 33वीं विश्व रैंकिंग वाले भारत ने यह बड़ा उलटफेर करते हुए डेविस कप के दूसरे राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। गौरतलब है कि 2024 में नीदरलैंड्स डेविस कप के फाइनल तक पहुंचा था और अब उसे शुरूआती दौर में ही बाहर होना पड़ा है।

क्वालिफायर के दूसरे राउंड में पहुंचने की जश्न मनाती भारतीय लॉन टेनिस टीम।

क्वालिफायर के दूसरे राउंड में पहुंचने की जश्न मनाती भारतीय लॉन टेनिस टीम।

गौरतलब है कि साल 2019 में डेविस कप के नए प्रारूप की शुरुआत के बाद भारत पहली बार क्वालीफायर के दूसरे राउंड में पहुंचा है। सितंबर में डेविस कप क्वालीफायर के दूसरे राउंड में भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा।

दक्षिणेश्वर सुरेश का कारनामा

एकल में 465वीं रैंक वाले धक्षिणेश्वर (25) ने दो उच्च रैंक वाले प्रतिद्वंद्वियों को हराने में एक बार फिर अहम भूमिका निभाई। भारत के लिए यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी दक्षिणेश्वर सुरेश ने अपने दोनों सिंग्‍ल्‍स मैच जीते। वे दूसरी बार डेविस कप खेलने उतरे थे। सिंगल्स जीतने के बाद उन्होंने खिलाड़ी युकी भांबरी के साथ डबल्स मैच भी अपने नाम किया।

Photo Credit - X/@DavisCup

Photo Credit – X/@DavisCup

निर्णायक रिवर्स सिंग्‍ल्‍स में सुरेश ने गाइ डी ओडेन को 6-4, 7-6 से हराया। इससे पहले, सुरेश और भांबरी ने डब्‍ल्‍स में 7-6, 3-6, 7-6 से जीतकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलायी। लेकिन सुमित नागल अपने दोनों सिंग्‍ल्‍स मैच हार गए।

पिछले साल भी भारत ने किया था उलटफेर

पिछले सितंबर में नौवीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड को उसके घरेलू मैदान पर हराने के बाद भारत क्वालीफायर चरण में पहुंच गया। इससे पहले भारत का लॉन टेनिस में प्रदर्शन खराब दौर से गुजरा है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending