लाइव पन्ना
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत स्कूबा डाइविंग नहीं, तैरने के दौरान हुई
- सिंगापुर की मीडिया ने स्थानीय पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया, अब तक स्कूबा डायविंग को मौत की वजह माना जा रहा था।
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत को लेकर सिंगापुर की मीडिया ने बड़ा खुलासा किया है।
सिंगापुर की मीडिया की रिपोर्ट से खुलासा
सिंगापुर के मीडिया हाउस ‘द स्ट्रेट टाइम्स’ के सिंगापुर पुलिस के हवाले से पुष्टि की कि जुबीन गर्ग 19 सितंबर 2025 को स्विमिंग के दौरान बेहोश पाए गए थे, न कि स्कूबा डाइविंग के दौरान। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने की वजह बताई गई है।
जबकि भारतीय मीडिया में जुबीन गर्ग की मौत का कारण स्कूबा डायविंग बताया गया था।
असम सरकार ने CID जांच तेज कर दी है और जुबीग गर्ग के मैनेजर समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गायक जुबीन गर्ग की मौत का टाइमलाइन :
- 19 सितंबर 2025: सिंगर जुबीन गर्ग, नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए सिंगापुर गए थे। शुरूआती जानकारी में स्कूबा डाइविंग से हादसा माना गया।
- 20 सितंबर: शव को भारत लाया गया, असम में राज्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई, जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
- 28 सितंबर: असम पुलिस ने मैनेजर और आयोजकों को गिरफ्तार किया, संदेह जताया कि आयोजन में लापरवाही हुई।

