Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

बांका (बिहार) : ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था ट्रक, दारोगा ने रोका तो कुचलकर मार डाला

Published

on

ड्यूटी के दौरान ट्रक की चपेट में आ गए दारोगा पुरेंद्र सिंह
ड्यूटी के दौरान ट्रक की चपेट में आ गए दारोगा पुरेंद्र सिंह
  • बांका में रात्रि गश्ती के दौरान SI को ट्रक ने कुचल डाला, रुकवाने की कोशिश कर रहे थे।
  • बांका के पंजवारा थाने में तैनात थे दारोगा पुरेंद्र सिंह, घटना से पुलिस महकमे में शोक।
  • रात में तेज रफ्तार ट्रकों से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन कब लेगा ऐक्शन?

बांका | दीपक कुमार

बिहार में तेज रफ्तार ट्रकों के चलते आम लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले हर दिन सामने आते हैं पर इन पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता। 7 जनवरी को बांका जिले में नाइट ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को ऐसे ही एक बेलगाम ट्रक ने कुचल डाला। हैरानी की बात यह है कि पुलिस जांच में पाया गया कि घटना के समय ट्रक को ड्राइवर नहीं, उसका हेल्पर (खलासी) चला रहा था।

ड्यूटी के दौरान इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सब इंस्पेक्टर का नाम पुरेंद्र कुमार सिंह है जो बांका के पंजवारा थाने में तैनात थे। पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस दल ने संकट मोचन चौक के पास एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। लेकिन ट्रक चलाने वाले ने इशारे की अनदेखी की और ट्रक नहीं रोका। इस पर SI पुरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस वाहन से नीचे उतरे और ट्रक रुकवाने की कोशिश करने के दौरान ट्रक की चपेट में आ गए।

घटना होते ही मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने ट्रक को भागकर पकड़ लिया। साथ ही, SI पुरेंद्र कुमार सिंह को अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे।  इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक है। 

मृतक दारोगा के भाई अमरेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनके भाई का परिवार अभी झारखंड के देवघर में रहता है, मौत की सूचना के बाद भाई की पत्नी, दो बेटियां और बेटा गहरे दुख में हैं। मृतक SI पुरेंद्र कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

ट्रक को रुकवाने के दौरान हुई दारोगा की मौत की इस घटना ने एक बार फिर उस समस्या की गंभीरता सामने ला दी है, जिससे रात में सफर करने वाले आम लोग हमेशा आशंकित रहते हैं।

यह हादसा बिहार की सड़कों पर रात में तेज रफ्तार ट्रकों से होने वाले खतरों को एक बार फिर उजागर करता है। साथ ही, यह घटना पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल उठाता है।  अब देखना होगा कि ऐसी घटनाओं से क्या प्रशासन ओवरलोडेड और अनधिकृत चालकों पर सख्ती करेगा?  

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

रिपोर्टर की डायरी

गोपालगंज : फाइलेरिया रोकने की दवा खाने के बाद स्कूली बच्चे बीमार

Published

on

  • गोपालगंज के हरखुआ माध्यमिक विद्यालय में 15 बच्चे बीमार पड़े।
  • 58 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई, फिर तबीयत बिगड़ी।
  • सभी बच्चों को सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, सभी सुरक्षित।

गोपालगंज | आलोक कुमार 

बिहार के गोपालगंज में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाए जाने के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। स्कूल में अभिभावकों ने पहुंचकर हंगामा किया, हालांकि टीचरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस बीच हेडमास्टर ने एंबुलेंस बुलाकर 15 बीमार बच्चों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया है। बता दें कि हाथी पांव या फाइलेरिया की रोकथाम के लिए दो साल से बड़े बच्चों को यह दवा खिलाई जाती है, जो एकदम सुरक्षित है।

गोपालगंज में बच्चों की तबीयत खराब होने की घटना शहर के हरखुआ गांव के एक माध्यमिक विद्यालय में घटी। हेडमास्टर कृष्ण मुरारी पांडे ने बताया कि स्कूल में 27 फरवरी को 58 बच्चे मौजूद थे। सभी बच्चों ने मिड डे मील खाया। फिर दोपहर करीब 3:00 बजे आशा वर्करो  ने स्कूल आकर सभी 58 बच्चों को फाइलेरिया और एल्बेंडाजोल की गोलियां दीं।

प्रिंसिपल ने बताया कि दवा खाते ही कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सोने लगे, जबकि कुछ को उल्टी हुई।

इस बारे में सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने के बाद कुछ बच्चों में गैस बनने की शिकायत हो सकती है, जिससे उल्टी या पेट दर्द महसूस होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई बार डर के कारण भी बच्चों को ऐसी समस्या होती है, इसमें किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

शराब तस्करी में जेल गए आरोपी की मौत, परिवार बोला- हत्या हुई, जेल प्रशासन ने हार्टअटैक बताया

Published

on

परिजनों को बंदी की तबीयत खराब बताई गई, जब वे अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर हंगामा किया। (तस्वीर - बक्सर संवाददाता)
परिजनों को बंदी की तबीयत खराब बताई गई, जब वे अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर हंगामा किया। (तस्वीर - बक्सर संवाददाता)
  • बक्सर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत होने से उठे सवाल।
  • शराब तस्करी के आरोप में जेल में 14 दिन से था बंदी।
  • जेल में अचानक हुई मौत को परिजनों ने बताया हत्या।

बक्सर | अमीषा कुमारी

बिहार में शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत बक्सर सेंट्रल जेल में हो गई है। बीती 12 फरवरी को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि जेल में उसके साथ मारपीट हुई, उसके शरीर पर लाल निशान हैं। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सदर अस्पताल में हंगामा किया, तब मौके पर पुलिस पहुंची।अब मेडिकल बोर्ड की निगरानी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में जेल प्रशासन ने उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है।

दरअसल 40 साल के राजेंद्र सिंह को बक्सर पुलिस पकड़कर ले गई थी और 12 फरवरी को उसे जेल भेजा गया था। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर के रहने वाले थे।  मृतक के बड़े भाई राजू कुमार ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार करने के दौरान ही पुलिस ने राजेंद्र के साथ मारपीट की थी, जबकि वह बीमार चल रहा था। राजू का आरोप है कि “जेल भेजने के बाद भी भाई को पीटा गया। शरीर पर मौजूद लाल निशान साफ बता रहे हैं कि उसकी हत्या हुई है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

बिहार में अब दारोगा-कोतवाल के खिलाफ केस चलाने से पहले सरकार की अनुमति जरूरी

Published

on

बिहार पुलिस
बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो)
  • बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने जारी की अधिसूचना।
  • पुलिस कर्मियों पर मुकदमा चलाने के लिए लेनी होगी सरकार की अनुमति।
  • बिहार पुलिस के सभी पदाधिकारी व कर्मियों पर लागू होगा नियम।

पटना |

बिहार में अब दारोगा से लेकर इंस्पेक्टर तक के खिलाफ किसी मामले में तब ही केस दर्ज हो सकेगा जब उसकी इजाजत राज्य सरकार देगी।

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने गुरुवार (26 feb) को इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। यह नियम पहले DSP/ACP और ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू था, लेकिन अब राज्य सरकार ने यह सुरक्षा कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक बढ़ा दी है।  सरकार का तर्क है कि इस तरह बदले की भावना के चलते पुलिस पर कार्रवाई व उत्पीड़न को रोका जा सकेगा।

सरकार के इस महत्वपूर्ण सर्कुलर में कहा गया है कि पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर आपराधिक मुकदमा चलाने से पहले राज्य सरकार की पूर्व अनुमति (sanction) अनिवार्य होगी। यह शर्त उन कार्यों पर लागू होगी जो आधिकारिक ड्यूटी (official duty) के दौरान या उसके संबंध में किए गए हों।

 यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 218(2) के तहत लागू किया गया है। जिसमें पहले “केंद्रीय सरकार” के स्थान पर अब स्पष्ट रूप से “राज्य सरकार” को यह अधिकार दिया गया है।

बिहार जैसे राज्य जहां पुलिस के ऊपर भ्रष्टाचार व गलत मुकदमें में फंसाने के मामले सामने आते रहे हैं, राज्य सरकार की ओर से दी जा रही इम्यूनिटी उनकी ताकत को और बढ़ा देगी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending