रिपोर्टर की डायरी
रोहतास(बिहार): डीएम ने लापरवाही पर हटाने का आदेश दिया, सिविल सर्जन ने उसी डॉक्टर को प्रमोट कर ACMO बना दिया
- सासाराम के सदर अस्पताल में तैनात रहे डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को ACMO बनाया गया है।
- जिला अस्पताल की हालत देखकर डीएम ने डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को पद से हटाया था।
- सिविल सर्जन ने सप्ताहभर मेें उनका प्रमोशन कर दिया, जबकि निचला पद दिया जाना चाहिए था।
रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव
क्या थी लापरवाही
डीएम के आदेश पर पद से हटाया, पर फिर प्रमोशन दे दिया
सिविल सर्जन ने डॉ. पुष्कर को कार्यकारी उपाधीक्षक पद से तो हटा दिया, लेकिन उन्हें निचले पद पर भेजने की बजाय ACMO का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। जारी पत्र में लिखा है कि कार्यभार की अधिकता और मौजूदा ACMO डॉ. अशोक सिंह के ट्रांसफर के कारण वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है। पत्र में लिखा है कि नियमित पदस्थापना तक डॉ. पुष्कर विभिन्न कार्यक्रमों को निर्बाध चलाएंगे।
डीएम ने औचक निरीक्षण में क्या पाया
बीते 26 दिसंबर को सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम को स्टॉक रजिस्टर में विसंगति मिली। अस्पताल परिसर में अव्यवस्था, कार्यशैली में लापरवाही के अलावा कुछ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति भी पाई गई। इसके बाद नाराज डीएम ने कार्यकारी उपाधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर को तत्काल हटाने का सख्त निर्देश दिया था।


