लाइव पन्ना
बिहार के छपरा में हत्या के चश्मदीद बुजुर्ग गवाह को मार डाला
- धारदार हथियार से 70 वर्षीय बिंदेश्वरी राय की निर्मम हत्या
- घर से करीब छह किलोमीटर दूर खेत में बरामद हुआ शव
- भतीजे की हत्या के चश्मदीद गवाह थे राय, मिल रही थी धमकियां
पटना |
बिहार (Bihar) के छपरा जिले में अपराधियों ने भतीजे की हत्या के चश्मदीद गवाह एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या (Murder) कर दी। मृतक का शव रविवार (22 feb) को घर से करीब छह किलोमीटर दूर खेत में बरामद किया गया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला हराजी गांव निवासी 70 वर्षीय बिंदेश्वरी राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बिंदेश्वरी राय साइकिल से अपने खेत गए थे और लौटते समय अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। बाद में घर से करीब छह किलोमीटर दूर सोबरना दियारा क्षेत्र में उनका लहूलुहान शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाने की पुलिस को जानकारी दी। अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने एएसपी राम पुकार सिंह को जांच का निर्देश दिया। एएसपी ने पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचकर परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
क्या है मामला
जनहित में जारी
बिहार : गाेपालगंज में बेटे ने 100 रुपये के लिए मां का गला रेता
- शराब पीकर आया था आरोपी, मां के पास नहीं थे पैसे
- उसरी बिनटोली में वारदात के बाद लोगों ने जमकर पीटा
- नशे का आदी है आरोपी और दो पत्नियां उसे छोड़ चुकीं
गोपालगंज | आलोक कुमार
बिहार (Bihar) के जिले गाेपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र उसरी बिनटोली में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां मात्र 100 रुपये के लिए एक युवक ने रविवार शाम (22 Feb) को अपनी मां की गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी। हमले के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुमित्रा देवी (55) के रूप में हुई है।
वारदात के समय अकेली थी मां

आरोपी रामभरोस रावत को जमकर हुई पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। (गाेपालगंज संवाददाता )
पति गणेश रावत के अनुसार उनका बेटा आरोपी रामभरोस रावत बेटा शराब पीकर आया था, घर पर सुमित्रा अकेली थी। वह दोस्तों के साथ बाहर काम पर थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी माँ से सौ रुपये मांग रहा था, लेकिन माँ के पास पैसे नहीं थे। इस पर आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने घर में रखे धारदार हथियार से अपनी मां का गला रेत दिया। मौके पर ही उनकी पत्नी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब खून से लथपथ शव देखा तो आक्रोशित भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी बेटे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है और उसने दो शादी की हैं। उसकी दोनों पत्नियों ने उससे तंग आकर उसे छोड़ दिया है।
आरोपी से पूछताछ जारी, धारधार हथियार बरामद

घटना की जानकारी देते सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार। (गाेपालगंज संवाददाता )
सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बिनटोली में सुमित्रा देवी को उनके ही बेटा द्वारा गला काटकर हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई। वह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी रामभरोस रावत को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त धारधार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
लाइव पन्ना
Namo Bharat Train : भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल शुरू, मेरठ से घंटेभर में दिल्ली पहुंचाएगी
- प्रधानमंत्री मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर का शुभारंभ किया।
- 82 किलोमीटर दूरी वाले शहर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पहुंचना आसान होगा।
नई दिल्ली |
भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Rapid Rail) की शुरूआत हो गई है। यूपी के मेरठ से दिल्ली के लिए नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर (RRTS) का शुभारंभ पीएम मोदी ने रविवार (22 feb) को किया।
यह 82.15 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है, जो पश्चिमी यूपी से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहुंच को सुगम कर देगा। दिल्ली से मेरठ तक का सफर 58 मिनट में पूरा होगा।
यह भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) है, जो दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है। ये ट्रेनें 180 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जो देश की सबसे तेज ट्रेनों में से एक है।
सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी
यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर गाजियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर, मेरठ होते हुए मोदीपुरम तक जाता है। इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज, सुगम और सुरक्षित यात्रा संभव हो गई है। इसके साथ ही, मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ हुआ, जिससे स्थानीय स्तर पर आवागमन आसान होगा।
90 किमी/घंटा की औसत गति से चलेगी
पीएम ने नमो रेल से सफर किया
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया। मेट्रो यात्रा के दौरान उन्होंने विद्यार्थयों से बात की और नई कनेक्टिविटी के फायदों पर चर्चा की।
मेरठ मेट्रो और नमो ट्रेन के बीच कनेक्टिविटी
लाइव पन्ना
Big Action : भारत में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, 8 संदिग्ध गिरफ्तार
- तमिलनाडु (Tamil Naidu) से छह, पश्चिम बंगाल से दो संदिग्ध पकड़े गए
- संदिग्धों के तार आईएसआई, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से जुड़ने की आशंका
- तमिलनाडु से गिरफ्तार लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल
- आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद
- आतंकवादियों की मदद करने का शक, कई शहरों की रेकी की थी
नई दिल्ली |
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Special cell) ने तमिलनाडु (Tamil Naidu) से छह और पश्चिम बंगाल से दो संदिग्धों को गिरफ्तार (arrested) किया है। इन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है। आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कल (21 feb) को आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने 22 फरवरी को बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पास से ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इनकी गहन जांच कर रही है, ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाए गए थे।
बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही पुलिस
-
दुनिया गोल3 months agoPakistan में क्यों मचा बवाल, Imran Khan जिंदा हैं या नहीं?
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज की सुर्खियां3 months agoTop News : इंडियो को 10% उड़ाने घटाने का आदेश; मेहुल चौकसी को भारत लाने का रास्ता साफ

