रिपोर्टर की डायरी
Impact Story : खबर छपी तो भीख मांग रहे विकलांग को सरकारी गाड़ी से अस्पताल ले गए अफसर, सर्टिफिकेट दिलाया…जल्द मिलेगी ट्राई साइकिल
बोलते पन्ने की खबर का बड़ा असर
रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव
सासाराम में हाथों के बल चलने को मजबूर रमेश कुमार के जीवन में 29 जनवरी नए रंग लेकर आया, बड़े अफसर उनसे मिलने वहां पहुंच गए, जिस इलाके में वो भीख मांगते हैं। अफसर ने अपनी सरकारी गाड़ी में आगे की सीट पर उन्हें बैठाया और अस्पताल ले गए। वहीं हाथों-हाथ रमेश का विकलांगता सर्टिफिकेट बन गया, फिर अफसर ने कहा कि अब जल्द ही उन्हें ट्राई साइकिल दिलाएंगे और दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ भी। इस दौरान रमेश के चेहरे की खुशी देखते ही बनी। बता दें कि एक दिन पहले इस संवाददाता ने रमेश के जीवन संघर्ष और विकलांगता कल्याण से जुड़े लाभ उन्हें न मिलने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद जिम्मेदार विभाग के सहायक निदेशक ने तत्परता व मानवीय भाव दिखाते हुए पूरे सम्मान के साथ रमेश को उनका हक दिलाने की शुरूआत कर दी।
अफसर ने सदर अस्पताल ले जाकर दिलाया सर्टिफिकेट
जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक आफताब करीम ने विकलांग रमेश से गुरुवार को मिलकर उनका हाल जाना और ससम्मान अपनी सरकारी गाड़ी की अगली सीट पर बैठाकर सीधे सदर अस्पताल ले गए। उन्होंने सदर अस्पताल में रमेश की जांच करवाई और मौके पर ही उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करवाया।
दिलाया भरोसा- एक सप्ताह के अंदर ट्राई साइकिल
सहायक निदेशक आफताब करीम ने दिव्यांग रमेश को भरोसा दिलाया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर विभाग की ओर से उसे ट्राई साइकिल सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग पूरा प्रयास करता है लेकिन फिर भी कुछ लोग इससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने विकलांग रमेश के बारे में मीडिया रिपोर्ट के लिए भी आभार जताया।
रिपोर्टर की डायरी
पूर्णिया में आंधी-बारिश का कहर: किसानों की मक्का, आलू और मिर्च की फसलें पूरी तरह बर्बाद
- पूर्णिया में बेमौसम बारिश व आंधी से फसल बर्बाद।
- करीब ढाई सौ एकड़ में लगी मक्का व सब्जियां नष्ट हुईं।
- मौसम की बढ़ती अनिश्चितता ने किसानों पर बोझ बढ़ाया।
पूर्णिया | पंकज नायक
मार्च के मध्य में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने देशभर के मौसम का मिजाज बदल दिया है, इसका असर सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ रहा है।
चुनावी डायरी
बिहार : चुनावी हत्या केस में जेल से बाहर आए बाहुबली अनंत सिंह, आज करेंगे बड़ा रोड शो
पटना | पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुई एक चुनावी हत्या के मुख्य आरोपी व बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेऊर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए।
जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे स्थानीय नेता दुलारचंद की हत्या के लिए उन्हें 1 नवंबर, 2025 को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
आज (24 march) अनंत सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा पहुंचकर करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। यह रोड शो मोकामा से होते हुए लखीसराय के बड़हिया स्थित महारानी स्थान पहुंचेगा जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे।
इससे पहले सोमवार (23 march) को अनंत सिंह बेऊर सेंट्रल जेल से बाहर आए तो उनके समर्थकों का बड़ा हुजूम स्वागत के लिए मौजूद था।
रिहाई के बाद देर शाम अनंत सिंह लैंड क्रूजर में सवार होकर करीब 50 गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे पटना स्थित विधायक आवास के लिए रवाना हुए।
रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि दुलारचंद हत्याकांड में उन्हें झूठा फंसाया गया है। दावा किया कि घटना के समय वे घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर थे।
गौरतलब है कि 20 मार्च को पटना हाईकोर्ट से बाहुबली अनंत सिंह को हत्या मामले में जमानत मिली। हालांकि बॉन्ड पेपर नहीं भरे जाने के कारण 3 दिनों के बाद अनंत सिंह जेल से बाहर आएं।
रिपोर्टर की डायरी
Bihar Board 12th Result: पिता हरियाणा में मजदूरी करके पढ़ा रहे, बेटा आर्ट्स में बिहार का तीसरा टॉपर बना
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

