दुनिया गोल
अमेरिकी युद्ध नीति के अधिकारी भारत दौरे पर : अमेरिकी युद्ध विभाग
नई दिल्ली | अमेरिका में युद्ध नीति के अंडर सचिव (Under Secretary of War for Policy) 23 मार्च को भारत आ रहे हैं। अमेरिकी युद्ध विभाग ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी करके यह जानकारी दी है।
पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध के बीच भारत में अमेरिका की युद्ध नीति से जुड़े अधिकारी का भारत आना अहम माना जा रहा है। हालांकि इस दौरे के युद्ध से संबंध को लेकर अमेरिका या भारत की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

