दुनिया गोल
Pakistan में क्यों मचा बवाल, Imran Khan जिंदा हैं या नहीं?
- Imran Khan के बेटे कासिम ने कहा- ‘6 हफ्तों से डेथ सेल में हैं पिता’।
- पाक के रक्षा मंत्री बोले- ‘जेल में मखमली बिस्तर पर सो रहे हैं इमरान खान’।
नई दिल्ली |
पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की सलामती को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। उनके बेटे कासिम खान ने सवाल उठाया है कि 2023 से रावलपिंडी की एक जेल में बंद उनके पिता जिंदा भी हैं या नहीं?
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके पिता को 845 दिन पहले गिरफ्तार (Arrest) किया गया था और पिछले 6 हफ्तों से उन्हें एक ‘डेथ सेल’ (Death Cell) में अकेले रखा गया है। परिवार को न तो उनसे मिलने दिया जा रहा है और न ही कोई खबर दी जा रही है।
इमरान की राजनीतिक पार्टी PTI (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) ने भी उनके साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए सरकार से इमरान की तबीयत पर स्पष्टीकरण मांगा है। पाकिस्तान के सोशल मीडिया में #WHEREISIMRANKHAN ट्रेंड कर रहा है।
इमरान से मिलने जा रहे CM को गिराकर पीटा
इमरान खान का हाल जानने के लिए रावलपिंडी की अडियाला जेल (Adiala Jail) पहुंचे खैबर-पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ पुलिस ने जो सुलूक किया, उसने माहौल और गरमा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने सीएम अफरीदी को न सिर्फ रोका, बल्कि उन्हें लात-घूंसों से मारा और सड़क पर गिराकर पीटा। आरोप है कि यह हमला सेना (Army) के आदेश पर किया गया है। अफरीदी ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान को कुछ हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
अचानक क्यों होने लगी इमरान की बात?
इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें जंगल की आग की तरह फैल रही हैं।
-
वजह: अडियाला जेल में हर मंगलवार को मुलाकात का दिन होता है। लेकिन पिछले कई हफ्तों से इमरान की बहनों और पार्टी नेताओं को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा।
-
सख्ती: इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad High Court) के आदेश के बावजूद जेल प्रशासन परिवार को मिलने नहीं दे रहा है, जिससे शक गहरा गया है। इसी मुद्दे को लेकर 2 दिसंबर को PTI कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है।
क्या बोला जेल प्रशासन
अडियाला जेल प्रशासन के हवाले से पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया हाउस डॉन ने लिखा है कि इमरान खान को जेल से शिफ्ट किए जाने की खबर गलत है, उनकी सेहत भी ठीक है।
बहन बोलीं- ‘परिवार डर में है’
इमरान की बहन नोरेन नियाजी ने कहा कि जेल प्रशासन की चुप्पी से परिवार बहुत डरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को ऊपर से आदेश मिले हैं कि परिवार के साथ बदसलूकी की जाए। पीटीआई (PTI) ने भी साफ कर दिया है कि अगर उनके नेता को कुछ हुआ, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
रक्षा मंत्री का दावा- ‘मजे में हैं इमरान’
विपक्ष के आरोपों के बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान जेल में मजे कर रहे हैं। आसिफ ने दावा किया, “इमरान के पास डबल बेड, मखमली बिस्तर, टीवी और जिम का सामान है। उनका खाना बाहर से आता है। जब हम जेल में थे, तो हमें ठंडे फर्श पर सोना पड़ता था।”
क्यों जेल में हैं इमरान?
इमरान खान पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें तोशाखाना केस (Toshakhana Case) और सरकारी सीक्रेट लीक करने के मामले में 14 साल की सजा हुई है। सबसे बड़ा मामला ‘अल-कादिर ट्रस्ट’ (Al-Qadir Trust) का है, जिसे 50 अरब रुपये का स्कैम बताया जा रहा है।
-
आरोप: इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर आरोप है कि उन्होंने ब्रिटेन से आए 190 मिलियन पाउंड (50 अरब पाकिस्तानी रुपये) को सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय लैंड माफिया मलिक रियाज को दे दिया और बदले में जमीन और हीरे की अंगूठी ली।
दुनिया गोल
ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर भीषण हमला, जवाबी ऐक्शन में इजरायल के ईंधन विमान गिराए
बंकर ध्वस्त करने वाले बम से परमाणु केंद्र पर हमला
12 दिनों के युद्ध में भी बना था निशाना
एक सप्ताह पहले भी नतांज पर हमला हुआ था। साथ ही, पिछले साल जून में इजरायल-ईरान के 12 दिनों के युद्ध में भी इस परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया था। बाद में अमेरिका ने भी हमला किया।
रेडियोधर्मी रिसाव का खतरा टला
IAEA की चेतावनी
ईरान ने इजराइल के सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया
ईरान ने दावा किया है कि उसने ड्रोन हमलों के जरिए इजरायल की सैन्य उड़ानों को प्रभावित किया है। तेहरान के अनुसार, तेल अवीव के पास बेन गुरियन एयरपोर्ट पर ईंधन टैंक और रिफ्यूलिंग विमानों को निशाना बनाया गया।
ईरानी सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उनके हमलों के कारण इजरायल को कुछ सैन्य कर्मियों को हटाना पड़ा। ईरान ने साफ कहा है कि जब तक खतरा खत्म नहीं होगा, हमले जारी रहेंगे।
बता दें कि बेन गुरियन एयरपोर्ट, इजरायल के लिए बेहद अहम है, जहां सेना की विशेष यूनिट्स और लड़ाकू विमानों की मरम्मत सुविधाएं मौजूद हैं।
यूएई में दो सैनिक और 6 नागरिक मरे
संयुक्त अरब अमीरात ने शनिवार को ईरान की ओर से छोड़ी गई 3 बैलिस्टिक मिसाइलों और 8 ड्रोन को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब तक सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोका जा चुका है।
इन हमलों में 2 सैनिकों की मौत हुई है। साथ ही, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और फिलिस्तीन के कुल 6 नागरिकों की भी जान गई है। करीब 160 लोग घायल बताए गए हैं।
सऊदी अरब पर 20 ड्रोन हमले
दुनिया गोल
ईरान का सबसे लंबा मिसाइल हमला: 3500 किमी दूर हिंद महासागर में US बेस डिएगो गार्सिया को बनाया निशाना

अंतरिक्ष से लिया गया डिएगो गार्सिया का दृश्य (साभार विकीमीडिया)
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन हमले से ईरान की तकनीकी प्रगति का संकेत मिलता है।
दुनिया गोल
तेल छूट पर ईरान का तीखा जवाब – ‘बैन हटाकर अमेरिका बाजार को भरमा रहा’

ईरान के तेल मंत्रालय के प्रवक्ता का ट्वीट
“वर्तमान में ईरान के पास अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के लिए अतिरिक्त कच्चा तेल नहीं है इसलिए अमेरिकी वित्त मंत्री का बयान सिर्फ खरीदारों को आश्वासन देने और बाजार में घबराहट कम करने का तरीका है।”
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

