दुनिया गोल
रूस में एक सैन्य विमान विमान क्रैश होने से 29 लोगों की मौत
नई दिल्ली | रूस का एक सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 29 लोगों की मौत हो गई।
रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से रूसी समाचार एजेंसी TASS (TASS News Russia) ने यह खबर बुधवार सुबह दी है।
ट्रांसपोर्ट विमान में 6 क्रू सदस्य और 23 यात्री सवार थे। सभी की मौत की पुष्टि हुई है।
घटना को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है।
बताया गया है कि क्रीमिया के ऊपर उड़ान भर रहे मिलिट्री विमान एंटोनोव-26 का संपर्क टूट गया।
लंबी कोशिश के बाद खोजी व बचाव दल ने विमान को एक पहाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त पाया।
विमान ने बीती 31 मार्च को उड़ान भरी थी, उसे रूस के क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान भरनी थी। शाम 6 बजे An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान से इस सैन्य विमान का संपर्क टूटा।
TASS ने एक स्रोत के हवाले से बताया कि सैन्य विमान एक चट्टान से टकरा गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी बाहरी हमले या नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं।
दुर्घटना का संभावित कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
दुनिया गोल
ईरान युद्ध में समझौता कराने के लिए सामने पाक के साथ आया चीन, क्या है वजह?
नई दिल्ली | ईरान युद्ध पर अब तक सधी हुई प्रतिक्रिया देते रहे चीन ने शांति समझौते का प्रस्ताव पेश करके दुनिया को चौंका दिया है।
यह प्रस्ताव 31 मार्च की शाम को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है जो इस समय बीजिंग के दौरे पर हैं।
शांति प्रस्ताव चीन व पाकिस्तान की ओर से संयुक्त रूप से जारी हुआ है। इसमें पांच बिंदुओं में संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत समझौते की शर्तें रखी गई हैं।
इससे पहले 29 व 30 मार्च को पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सऊदी अरब, तुर्किये व मिस्त्र के विदेश मंत्रियों के साथ मिलकर शांति समझौते की योजना को लेकर मंथन किया था।
हालांकि इस बैठक को लेकर ईरान ने कहा था कि उनसे समझौते पर कोई सीधी वार्ता नहीं की है।
क्या है चीन-पाक का पीस प्लान?
1- तत्काल युद्धविराम : सबसे पहली शर्त यह है कि दोनों पक्ष (अमेरिका/इजरायल और ईरान) तत्काल प्रभाव से सैन्य हमले रोकें ताकि मानवीय सहायता के लिए गलियारा (Corridor) बनाया जा सके।
2- संयुक्त राष्ट्र (UN) की निगरानी में वार्ता: शांति प्रक्रिया किसी एक देश के प्रभाव में न होकर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के नियमों के तहत हो। चीन ने प्रस्ताव दिया है कि एक निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय समिति इस समझौते की निगरानी करे।
3- संप्रभुता का सम्मान (Respect for Sovereignty): प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और उसकी संप्रभुता का सम्मान किया जाए। किसी भी बाहरी शक्ति को ईरान में सत्ता परिवर्तन (Regime Change) की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
4- आर्थिक प्रतिबंधों में ढील: चीन ने शर्त रखी है कि शांति वार्ता शुरू होने के साथ ही ईरान पर लगे उन कड़े प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जाए, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।
5- क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा: एक ऐसा साझा सुरक्षा तंत्र बनाया जाए जिसमें ईरान के पड़ोसी देश (जैसे पाक, सऊदी अरब, तुर्किये) शामिल हों, ताकि भविष्य में इस तरह के संघर्षों को बातचीत से सुलझाया जा सके।
समझौते की कितनी उम्मीद ?
ईरान ने भले इस्लामाबाद में हुई बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया हो लेकिन समझौते की कोशिशों में चीन के आगे आ जाने से उम्मीद बढ़ गई है। ईरान अपना सबसे ज्यादा तेल चीन को ही बेचता है।
पाक, ईरान का पड़ोसी देश है, उसके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हाल में करीबी रिश्ते देखे गए हैं। फिर भी उसने पड़ोसी देश ईरान में हुए हमले की आलोचना की थी।
दूसरी ओर पाक के चीन से भी बेहतर संबंध हैं जो ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीददार है।
माना जा रहा है कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ने से चीनी बाजार पर असर पड़ेगा इसलिए वह शांति समझौते में शामिल हुआ है।
दुनिया गोल
ईरानी रिपब्लिक डे पर जनता के बीच पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति व विदेश मंत्री
“मैं ज़मीनी स्तर पर चल रहे इस आंदोलन से ऊर्जा लेने आया हूं।”
दुनिया गोल
आज अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के राष्ट्रप्रमुख करेंगे अपने देशों को संबोधित; जानें क्या है बड़ी वजह
नई दिल्ली | आज यानी एक अप्रैल की अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष अपने-अपने देश को संबोधित करने जा रहे हैं। कनाडा में स्थानीय समय शाम सात बजे पीएम का भाषण शुरू हो चुका है।
ऑस्ट्रेलिया पीएम अल्बनीज़ ने ऑस्ट्रेलिया के वासियों से कहा है कि इस युद्ध में हमारी सक्रिय भागीदारी नहीं है लेकिन हर ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। अपील की है कि सभी ईंधन बचाएं। युद्ध के चलते आर्थिक झटके आने वाले कई महीनों तक महसूस किए जाएंगे।
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप स्थानीय समय रात नौ बजे अपना भाषण देते हुए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। यह जानकारी उनकी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया को दी है। एक दिन पहले ही ट्रंप ने संकेत दिए थे कि युद्ध समाप्त होने वाला है, अमेरिका दो से तीन सप्ताह के अंदर ईरान से बाहर निकल सकता है।
उधर, ब्रिटेन में भी स्थानीय समय के मुताबिक आज दोपहर को पीएम देश के नाम संबोधन देने जा रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए संदेश दिया था कि वे ईंधन के दाम बढ़ने से रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
हालांकि इन तीनों देशों के संबोधन का आपस में कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि तीनों ही राष्ट्राध्यक्ष अपने देशवासियों को पश्चिम एशिया (मध्य-पूर्व) की परिस्थितियों को लेकर जानकारी देंगे।
-
आज की सुर्खियां2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : धान खरीद के बीच रोहतास के FCI गोदाम में धरना, मजदूर बोले- ‘अनाज के हर ट्रक पर 1500 रुपये काटे जा रहे’

