Connect with us

दुनिया गोल

इराक़ में अमेरिकी महिला पत्रकार का अपहरण हुआ

Published

on

नई दिल्ली | इराक़ में एक स्वतंत्र अमेरिकी महिला पत्रकार का अपहरण कर लिया गया है।

मध्य पूर्व में काम करने वाली अल-मॉनिटर नाम की न्यूज़ वेबसाइट ने यह जानकारी दी है।

इराक़ के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी फ्रीलांस पत्रकार शेली किटल्सन का मंगलवार को बगदाद में अपहरण कर लिया गया।

सुरक्षा बल अपहरणकर्ताओं का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यह अपहरण राजधानी बग़दाद में एक होटल के पास किया गया है।

मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि महिला पत्रकार को ढूंढने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया।

इस दौरान अपहरणकर्ताओं के एक वाहन को पकड़ने में अधिकारी सफल हुए लेकिन उसमें अपह्रत पत्रकार किटल्सन मौजूद नहीं थीं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के असिस्टेंट सेक्रेटरी डिलन जॉनसन ने महिला पत्रकार का नाम लिए बिना अपहरण की खबरों की पुष्टि की है।

उन्होंने एक्स पर लिखा,

“स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से पहले भी इस व्यक्ति को उनके खिलाफ खतरों के प्रति आगाह करके अपनी जिम्मेदारी पूरी की गई थी। हम उनकी जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए FBI के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *