Connect with us

दुनिया गोल

रूस में एक सैन्य विमान क्रैश होने से 29 लोगों की मौत

Published

on

By Igor Dvurekov - http://russianplanes.net/id43446, CC BY-SA 3.0, Link
An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान (फाइल फोटो - विकिमीडिया)

नई दिल्ली | रूस का एक सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 29 लोगों की मौत हो गई।

रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से रूसी समाचार एजेंसी TASS (TASS News Russia) ने यह खबर बुधवार सुबह दी है।

ट्रांसपोर्ट विमान में 6 क्रू सदस्य और 23 यात्री सवार थे। सभी की मौत की पुष्टि हुई है।

घटना को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है।

बताया गया है कि क्रीमिया के ऊपर उड़ान भर रहे मिलिट्री विमान एंटोनोव-26 का संपर्क टूट गया।

लंबी कोशिश के बाद खोजी व बचाव दल ने विमान को एक पहाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त पाया।

विमान ने बीती 31 मार्च को उड़ान भरी थी, उसे रूस के क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान भरनी थी। शाम 6 बजे An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान से इस सैन्य विमान का संपर्क टूटा।

TASS ने एक स्रोत के हवाले से बताया कि सैन्य विमान एक चट्टान से टकरा गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी बाहरी हमले या नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं।

दुर्घटना का संभावित कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *