Connect with us

आज की सुर्खियां

वक्फ के विवादित संशोधनों पर रोक; अमेरिका से ट्रेड डील पर वार्ता फिर शुरू

Published

on

सुप्रीम कोर्ट (साभार इंटरनेट)

देश की प्रमुख पाँच खबरें :

1- वक्फ संशोधन क़ानून : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की ओर से लाए तीन ‘मनमाने’ बदलावों को रोका, पर क़ानून पर रोक नहीं लगाई। कोर्ट ने कहा- पहली नज़र में ये बदलाव मनमाने, डीसी की शक्ति को सीमित किया।

2- बिहार में जारी वोटर पुनर्निरीक्षण गहन परीक्षण (SIR) प्रक्रिया में गड़बड़ी मिली तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी, यह आदेश देशभर में संभावित SIR पर भी लागू होगा। – सुप्रीम कोर्ट

3- अनंत अंबानी की देखरेख वाले ‘वनतारा’ में पशुओं की तस्करी व दुर्व्यवहार की जाँच के लिए बनाई गई एसआईटी रिपोर्ट को मिली सुप्रीम कोर्ट की क्लीनचिट।    

4- हिमाचल प्रदेश में हाल की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान लेकर 23 सितंबर को आदेश जारी करेगा, कहा- सिर्फ एक राज्य तक आपदा सीमित नहीं, संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र।

5- झारखंड : भाकपा-माओवादी के सेंट्रल कमेटी सदस्य व एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन माओवादी कमांडरों को सीआरपीएफ ने मार गिराया,  एक अन्य प्रमुख माओवादी महिला का आत्मसमर्पण।

———————

विदेश की प्रमुख पाँच खबरें :

1- ट्रंप के 50% टैरिफ़ लगाने के बाद पहली बार भारत के दौरे पर आए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि, मंगलवार को भारतीय वाणिज्य अधिकारियों से व्यापार समझौते पर होगी वार्ता।

2- नेपाल की अंतरिम सरकार ने कैबिनेट बनाई; गृहमंत्री, ऊर्जा मंत्री व वित्त मंत्री के पद पर तीन नेताओं ने शपथ ली। पहली कैबिनेट बैठक में बीते सप्ताह हुई हिंसा की जाँच के आदेश दिए गए।

3- चीनी वीडियो ऐप टिक-टॉक पर नहीं लगेगा अमेरिकी प्रतिबंध, ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा- चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच फोनवार्ता में समझौता ढांचा तैयार हुआ।

4- भारतीय होटल मैनेजर का सिर कलम करने के हत्यारोपी पर चलेगा ‘फर्स्ट डिग्री मर्डर’ का केस, ट्रंप ने आरोपी को अवैध प्रवासी बताकर पूर्ववर्ती सरकार पर भी निशाना साधा।

5- एशिया कप के ग्रुप मैच के दौरान भारत के हाथ न मिलाने से नाराज़ पाकिस्तान ने आईसीसी से की शिकायत, मैच रेफरी पूर्व जिम्बाब्वे खिलाड़ी को भी हटाने की माँग, बीसीसीआई ने भारतीय टीम का बचाव किया।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

हिमाचल में बस पर मलबा गिरने से 15 मौतें; तीन वैज्ञानिकों को फिजिक्स का नोबेल

Published

on

बिलासपुर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हुई।
बिलासपुर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हुई।

देश की प्रमुख खबरें : 

1- हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा, पहाड़ से बस पर गिरे पत्थर और मलबा, 15 की मौत

2- रायबरेली में दलित युवक की हत्या इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है- राहुल गांधी

3- नागपुर से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लैंड हुई, सभी यात्री सुरक्षित

4- उत्तराखंड में संचालित मदरसों को अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड से संबद्धता लेनी अनिवार्य।

5- बिग बॉस कन्नड़ का घर नियमों के उल्लंघन के कारण सील, कंटेस्टेंट जल्द ही बाहर निकलेंगे

 


 

दुनिया की प्रमुख खबरें : 

1- गज़ा शांति प्रस्ताव पर अमेरिका, इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता करा रहा कतर, बैठक जारी।

2-फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस को मिला, क्वांटम तकनीकी पर अहम खोज की।

3-पाकिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस में बम धमाका, पटरी से उतरी ट्रेन, 7 घायल

4- अल्बानिया में जज की अदालत में सुनवाई के दौरान गोली मारकर हत्या

5- पीएम मोदी ने पुतिन से की बात, रूसी राष्ट्रपति को जन्मदिन की दी बधाई

 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

तेज बारिश से लैंडस्लाइड : दार्जिलिंग में 20 मौतें, नेपाल में 52 की जान गई

Published

on

सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के दार्जिलिंग (Darjeeling) व अन्य तीन जिलों में भूस्खलन (LandSlide) से 20 लोगों की मौत, कई ब्रिज टूटने से दूर-दराज के क्षेत्रों का संपर्क टूटा, केंद्र ने मदद का आश्वासन दिया। आज दार्जलिंग जाएंगी ममता बनर्जी, रविवार को दुर्गा कार्निवाल में भाग लेने पर बीजेपी ने आलोचना की।

2- नेपाल में भारी बारिश के चलते कोशी नदी (Koshi river) उफान पर, बिहार के चार जिलों के निचले इलाके डूबे, राहत कार्य जारी। रविवार को भी बिहार में जारी रही भारी बारिश के जनजीवन अस्तव्यस्त।

3- ओड़िशा : कटक (Cuttack) में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान बज रहे कुछ गीतों का विरोध होने पर दो गुटों के बीच झड़प, छह लोग घायल, 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंदी लागू; विश्व हिन्दू परिषद ने बंद का ऐलान किया। विपक्षी दल के नेता नवीन पटनायक ने शांति की अपील की।

4- सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका (Habeas corpus) पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई; जोधपुर जेल सोनम का पहला संदेश, वकील ने कहा- सोनम चार लोगों की हिंसा में मौत की न्यायिक जांच चाहते हैं।

5- जयपुर के SMS अस्पताल (सवाई मानसिंह अस्पताल) के ICU में आग लगने से 8 मरीजों की जान चली गई है, जबकि कई मरीज झुलस गए। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शोक व्यक्त किया है।

 


 

दुनिया की पांच बड़ी खबरें : 

1-नेपाल में 3 अक्तूबर से जारी भारी बारिश और लैंड स्लाइड के चलते भारी तबाही, अब तक 51 लोगों की मौत और 5000 लोग विस्थापित, सैंकड़ों घर बह गए, पुल व सड़कें टूटने से नेेशनल हाईवे बंद। पीएम मोदी ने मदद का ऐलान किया।

2-गज़ा शांति प्रस्ताव (Gaza Peace Plan) को लागू करने को लेकर आज इजिप्ट में हमास, इजरायल, अमेरिका, कतर के प्रतिनिधि बैठक करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो बोले- बहुत जल्द पता लग जाएगा कि हमास अपनी सहमति को लेकर गंभीर है या नहीं।

3-सीरिया में संसदीय पदों पर रविवार को चुनाव हुए, राष्ट्रपति अहमद अल शरा की जीत तय मानी जा रही है। 210 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई यानी 140 सीटों पर मतदान 7 हजार चयनित चुनावी कॉलेज सदस्यों ने किया, जिन्हें सरकार द्वारा नियुक्त जिला समितियों ने चुना था। इसके बाद बाकी 70 सीटें खुद शरा की नियुक्ति से भरी जाएंगी।

4- रूस ने यूक्रेन पर फिर किया मिसाइल व ड्रोन हमला, 5 लोगों की मौत; रूस लगातार यूक्रेन की ऊर्जा ग्रिड व गैस उत्पादन साइट पर हमले जारी रखे हुए है।

5- 14वें पोप लियो ने दुनियाभर के कैथोलिक समुदाय से प्रवासियों की मदद की अपील की। इससे एक दिन पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रवासी विरोधी नीतियों का विरोध किया था।

 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

यूपी-बिहार में बारिश के कहर से 19 मौतें; अमेरिका को पाक में बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव

Published

on

पटना में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। (तस्वीर- टीम बोलते पन्ने)
पटना में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। (तस्वीर- टीम बोलते पन्ने)

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- भारी बारिश के चलते बिहार में 14, यूपी में 5 लोगों की मौत, सैंकड़ों लोग घायल व सैंकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हुए। आज भी बिहार के 11 जिलों में रेड अलर्ट, उत्तराखंड में  भी तीन दिन भारी बारिश होगी।

2- कोल्ड्रिफ सिरप पर तीन राज्यों में रोक लगी, MP व राजस्थान में कुल 11 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु और केरल ने खांसी के इस सिरप पर प्रतिबंध लगाया।

3- एक्टर सुशांत सिंह की मौत के आरोपों से बाइज्जत बरी हुईं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पाँच साल बाद कोर्ट ने लौटाया पासपोर्ट, रिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा किया।

4- यूपी के संभल में मस्जिद को तोड़ने से बचाने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में खारिज, सुप्रीम कोर्ट जा सकता है याची पक्ष। स्थानीय प्रशासन ने सरकार जमीन पर निर्माण का दावा किया, मस्जिद कमेटी ने खुद ही मस्जिद का कुछ हिस्सा तोड़ा।

5- भारतीय वनडे क्रिकेट की कप्तानी से रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी दी, अभी गिल टेस्ट टीम की कप्तानी सँभाल रहे हैं। इस तरह भारतीय क्रिकेट इतिहास के रोहित शर्मा ‘कालखंड’ का अंत हुआ।

 ______________

 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- गज़ा शांति प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर हमास की सहमति के बाद भी इज़रायल ने जारी रखे हमले, गज़ा सिटी व खान युनूस में हमले के कुछ 6 लोगों की मौत; ट्रंप ने इज़रायल को तुरंत युद्ध रोकने को कहा था।

2- पाक ने अमेरिका को बलूचिस्तान से लगते अरब सागर में नया बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव दिया। बंदरगाह बनाकर अमेरिका खनिज संपदा वाले क्षेत्र पासनी में खनन करेगा जो ईरान की सीमा पर लगता पाक का एक बंदरगाह शहर है।

3- दिल्ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामिल होने आए एक-एक केन्याई व जापानी कोचों को आवारा कुत्ते ने काटा, प्रैक्टिस ट्रैक में घुस आया था आवारा कुत्ता। आयोजकों ने सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया।

4- रूस ने ड्रोन व मिसाइल से यूक्रेन के विद्युत संयंत्र पर हमला किया, 50 हज़ार घरों की सप्लाई बाधित। रूस के हमले बीते सप्ताह ज्यादा आक्रामक हो गए हैं।

5- दक्षिण अफ्रीकी महाद्वीप के चार देशों का दौरा कर रहे LOP राहुल गांधी ने कोलंबिया व पेरू की यात्राओं का विवरण लिखा, बोले- गरिमा व लोकतंत्र के लिए लड़ाई पूरी दुनिया में एक जैसी।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending