Connect with us

आज की सुर्खियां

भारत-अमेरिका के बीच बर्फ पिघली, 3 माह बाद ट्रंप ने फोन लगाकर मोदी को कहा- Happy Birthday

Published

on

साभार - इंटरनेट

देश की प्रमुख पाँच खबरें :

1- मोदी-ट्रंप फोन वार्ता: टैरिफ तनाव के बीच जन्मदिन बधाई, यूक्रेन समर्थन पर धन्यवाद – तीन महीने बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फोन बातचीत हुई; ट्रंप ने मोदी के 75वें जन्मदिन पर बधाई दी, मोदी ने ट्वीट कर धन्यवाद जताया, जबकि ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर यूक्रेन में भारत के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पहले जून में जी-20 के दौरान दोनों की 35 मिनट बात हुई थी।

2- उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश की तबाही: 17 मौतें, 16 लापता, मलवा ने घर-दुकानें तबाह की – सहस्त्रधारा में बादल फटने और देहरादून में भारी वर्षा से 17 लोगों की मौत, 16 लापता; पानी के साथ मलवा ने घरों व दुकानों को नुकसान पहुंचाया, हिमाचल के मंडी, धर्मपुर व शिमला में भी बाढ़-सुनामी जैसी तबाही।

3- टीईटी अनिवार्यता पर यूपी का सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार: सेकेंडरी शिक्षकों के लिए अपील उत्तर प्रदेश सरकार ने सेकेंडरी स्कूल शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की, 1 सितंबर के आदेश पर रोक की मांग।

4- सर्वेश कुशारे का ऐतिहासिक प्रदर्शन: विश्व हाईजंप चैंपियनशिप फाइनल में छठा स्थान विश्व हाईजंप चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय सर्वेश कुशारे ने टोक्यो फाइनल में पर्सनल बेस्ट 2.28 मीटर के साथ छठा स्थान हासिल किया।

5- धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: राज्यों को एक माह में जवाब दाखिल करने का आदेश रोक लगाने की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों को नोटिस जारी कर एक महीने में जवाब मांगा, कानूनों की संवैधानिकता पर सुनवाई।

———————

विदेश की प्रमुख पाँच खबरें : 

1- ऑपरेशन सिंदूर सीजफायर पर पाक का कबूलनामा : भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता ठुकराई, पाक विदेश मंत्री इशाक डार का इंटरव्यू – अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की; पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने अलजजीरा को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया।

2- गाजा में इजरायली सैन्य अभियान: वैश्विक दबाव के बावजूद टैंक तैनाती, दक्षिण की ओर पलायन का आदेश युद्ध रोकने के दबाव के बीच इजरायली सेना ने गाजा में टैंक उतारकर जमीनी अभियान शुरू किया, गाजा शहर के लोगों से जगह खाली कर दक्षिण की ओर तुरंत निकलने को कहा।

3- इजरायल-कतर तनाव के बीच रुबियो दोहा पहुंचे: अमेरिका-कतर रक्षा समझौते के करीब तेल-अवीव के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोहा पहुंचे, कहा कि इजरायल-कतर तनाव के बीच अमेरिका और कतर रक्षा समझौते के करीब हैं।

4- संयुक्त राष्ट्र की निंदा: इजरायली हमलों पर कतर की अपील के बाद मानवाधिकार प्रमुख का बयान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इजरायल की ओर से कतर के दोहा में किए गए हमलों की निंदा की, हाल में कतर ने वैश्विक समुदाय से निंदा की अपील की थी।

5- ट्रंप का न्यूयॉर्क टाइम्स पर 15 अरब डॉलर का मुकदमा: दशकों से झूठ का अभियान चला रहा अखबार राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स पर 15 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा ठोका, आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दशकों से झूठ का अभियान चला रहा है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

वैशाली (बिहार) : रील बनाकर सपोर्ट मांग रही एक महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Published

on

  • महिला के बड़े बेटे ने बताया- पिता ने मांं का गला रस्सी से कसकर हत्या की।

हाजीपुर, बिहार |

बिहार में रील बनाकर अपनी मौत की आशंका जता रही और लोगों से सपोर्ट मांग रही एक महिला की हत्या हो गई है। बिहार की इस महिला को रील अपलोड होने के 24 घंटे के अंदर मार डाला गया। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशंका है कि उसने रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। यह बिहार में रील बनाने वाली महिलाओं के ऊपर हो रही घरेलू हिंसा की एक और घटना है।

वैशाली जिले के पातेपुर में अंजली साह रील बनाकर लोगों से सपोर्ट मांगती थीं। क्योंकि उनका पति उन्हें काम करने से मना करता था और खर्चा भी नहीं देता था। हाल में अंजली ने पति कुंदन साह की यातनाओं का जिक्र रील में किया था। हत्या के बाद वायरल वीडियो में अंजली कहती दिख रही हैं कि “हम मरना नहीं चाहते, अपने बच्चों के लिए हम जीना चाहते हैं, लेकिन मेरे पति मुझे मार डालेंगे, वे खाना नहीं देते हैं।” वे दर्शकों से कहती हैं कि “आप लोग बताइए कि जब वो मुझे मार देगा, तब आप लोग मुझे सपोर्ट कीजिएगा?”
अंजली देवी का मायका समस्तीपुर जिले में है, पातेपुर थाना अध्यक्ष ने उनके पिता का बयान दर्ज किया है। कुंदन साह से उसकी दूसरी शादी थी और उसके दो बच्चे हैं। पर हाल में कुंदन ने उसके ऊपर आरोप लगाने शुरू किए और अलग रहने लगा। तब अंजली ने वीडियो बनाना शुरू किया क्योंकि उसे उम्मीद थी कि इससे वह कमाकर बच्चों का पेट पाल सकेगी।
अंजली के बड़े बेटे ने बताया कि सुबह जब मंदिर में बाजा बज रहा था, तभी पापा ने मां का गला रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी और फिर भाग गए। पुलिस को पास से वह रस्सी भी बरामद हुई है।
Continue Reading

आज की सुर्खियां

बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर

Published

on

पटना/नई दिल्ली |

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय मांग रहे माता-पिता नई दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में उनकी बेटी की मौत के मामले की जांच की जाए। छात्रा की मां ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें न तो बिहार सरकार और न ही सीबीआई पर भरोसा है, हालांकि उन्हें केंद्र सरकार से न्याय की उम्मीद है इसलिए वे दिल्ली आए हैं।

बता दें कि इस प्रदर्शन से दो दिन पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी कर ली गई थी जो नीट छात्रा हत्याकांड को जोरशोर से उठा रहे थे। इस गिरफ्तारी ने नीट छात्रा मामले को और भी चर्चा में ला दिया। 8 फरवरी को दिल्ली में हुए इस धरने के दिन बिहार में NDA सरकार के घटक दलों ने कुछ ऐसे बयान दिए, जिससे यह भी संकेत जा रहा है कि सहयोगी दल इस मामले में असहज हैं। उदाहरण के लिए, रविवार को बोधगया में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री व हम(सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा- “पप्पू यादव नीट छात्रा की मौत का मामला उठा रहे थे, इस वजह से उन्हें डायरेक्ट गिरफ्तार नहीं करके किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया।” बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में हम(सेक्युलर) सहयोगी दल है।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां : चुनाव से ठीक पहले बांग्लादेश ने UN से मदद मांगी

Published

on

उस्मान हादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उस्मान हादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति, भारत के लिए 30 हज़ार अमेरिका डॉलर का बाज़ार खुला, भारत अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

2- अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जारी मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को भारत का पूरा हिस्सा दर्शाया, जिसमें POK व अक्साई चिन भी शामिल।

3- कृषि क्षेत्र में छूट को लेकर भारत ने कहा कि अमेरिका को शुल्क में रियायत नहीं दी, अमेरिका बोला- हमारे किसानों को भारतीय बाज़ार में पहुँच मिली।

4- दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- ब्रिटेन, अमेरिका व ईयू के साथ हुए FTA भारत को विकास का भरोसेमंद साझेदार दिखाते हैं।

5- बिहार के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने गिरफ़्तार कियानीट छात्रा हत्याकांड मामले में कार्रवाई की माँग कर रहे थे।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- बांग्लादेश ने उस्मान हादी हत्याकांड की जांच के लिए यूएन से मांगी मदद, छात्र नेता व चुनावी प्रत्याशी हादी की हत्या के बाद हुई थी हिंसा।

2- ओमान में ईरान को लेकर हुई परोक्ष वार्ता को लेकर ट्रंप बोलेअच्छी बातचीत हुई, अगले सप्ताह फिर बैठक होगी।

3- जापान में आम चुनाव के लिए आज मतदान हुए, एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की जीत का अनुमान।

4- इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में हमलावर की मदद करने वाले पांच लोग गिरफ्तार, अब तक 36 मौतें व 170 लोग घायल।

5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने कहायुद्ध समाप्त करने के समझौते के लिए अमेरिका ने उन्हें व रूस को जून तक का समय दिया। 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending