आज की सुर्खियां
Top News : AP के मंदिर में भगदड़ से 9 मौतें; ICC वूमेन फाइनल में भारत ने 299 रनों का टारगेट दिया
1.आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ में 9 लोगों की कुचलकर मौेत, प्रवेश रोका।
2. इसरो ने भारतीय धरती से सबसे वजनी संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया, बाहुबली नाम दिया।
3. ICC महिला विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 299 का लक्ष्य दिया, टॉस हारकर की थी बैटिंग।
4. पटना में दुलार चंद यादव हत्याकांड में NDA प्रत्याशी व बाहूबली अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
5. मौसम विभाग का अनुमान- 5 नवंबर से उत्तराखंड व हिमाचल में बर्फबारी होगी, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी।
आज की सुर्खियां
वैशाली (बिहार) : रील बनाकर सपोर्ट मांग रही एक महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
- महिला के बड़े बेटे ने बताया- पिता ने मांं का गला रस्सी से कसकर हत्या की।
हाजीपुर, बिहार |
बिहार में रील बनाकर अपनी मौत की आशंका जता रही और लोगों से सपोर्ट मांग रही एक महिला की हत्या हो गई है। बिहार की इस महिला को रील अपलोड होने के 24 घंटे के अंदर मार डाला गया। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशंका है कि उसने रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। यह बिहार में रील बनाने वाली महिलाओं के ऊपर हो रही घरेलू हिंसा की एक और घटना है।
आज की सुर्खियां
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
पटना/नई दिल्ली |
पटना के गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय मांग रहे माता-पिता नई दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में उनकी बेटी की मौत के मामले की जांच की जाए। छात्रा की मां ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें न तो बिहार सरकार और न ही सीबीआई पर भरोसा है, हालांकि उन्हें केंद्र सरकार से न्याय की उम्मीद है इसलिए वे दिल्ली आए हैं।
बता दें कि इस प्रदर्शन से दो दिन पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी कर ली गई थी जो नीट छात्रा हत्याकांड को जोरशोर से उठा रहे थे। इस गिरफ्तारी ने नीट छात्रा मामले को और भी चर्चा में ला दिया। 8 फरवरी को दिल्ली में हुए इस धरने के दिन बिहार में NDA सरकार के घटक दलों ने कुछ ऐसे बयान दिए, जिससे यह भी संकेत जा रहा है कि सहयोगी दल इस मामले में असहज हैं। उदाहरण के लिए, रविवार को बोधगया में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री व हम(सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा- “पप्पू यादव नीट छात्रा की मौत का मामला उठा रहे थे, इस वजह से उन्हें डायरेक्ट गिरफ्तार नहीं करके किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया।” बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में हम(सेक्युलर) सहयोगी दल है।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां : चुनाव से ठीक पहले बांग्लादेश ने UN से मदद मांगी
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति, भारत के लिए 30 हज़ार अमेरिका डॉलर का बाज़ार खुला, भारत अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
2- अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जारी मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को भारत का पूरा हिस्सा दर्शाया, जिसमें POK व अक्साई चिन भी शामिल।
3- कृषि क्षेत्र में छूट को लेकर भारत ने कहा कि अमेरिका को शुल्क में रियायत नहीं दी, अमेरिका बोला- हमारे किसानों को भारतीय बाज़ार में पहुँच मिली।
4- दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- ब्रिटेन, अमेरिका व ईयू के साथ हुए FTA भारत को विकास का भरोसेमंद साझेदार दिखाते हैं।
5- बिहार के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने गिरफ़्तार किया, नीट छात्रा हत्याकांड मामले में कार्रवाई की माँग कर रहे थे।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- बांग्लादेश ने उस्मान हादी हत्याकांड की जांच के लिए यूएन से मांगी मदद, छात्र नेता व चुनावी प्रत्याशी हादी की हत्या के बाद हुई थी हिंसा।
2- ओमान में ईरान को लेकर हुई परोक्ष वार्ता को लेकर ट्रंप बोले– अच्छी बातचीत हुई, अगले सप्ताह फिर बैठक होगी।
3- जापान में आम चुनाव के लिए आज मतदान हुए, एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की जीत का अनुमान।
4- इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में हमलावर की मदद करने वाले पांच लोग गिरफ्तार, अब तक 36 मौतें व 170 लोग घायल।
5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने कहा– युद्ध समाप्त करने के समझौते के लिए अमेरिका ने उन्हें व रूस को जून तक का समय दिया।
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी

