Connect with us

आज की सुर्खियां

Top News : 55 देशों की नौसेना भारत में ड्रिल करेगी; भारत-अमेरिका का रक्षा समझौता हुआ

Published

on

देश की पांच प्रमुख खबरें :

अगले साल फरवरी में भारतीय नौसेना की ड्रिल में भाग लेगी अमेरिका, रूस समेत 55 देशों की नौसेना, 15 से 25 फरवरी तक होगा आयोजन।

मध्यप्रदेश में एक और बच्चे की कफ़ सिरप से मौत, इस बार आयुर्वेदिक सिरप पीने बाद 5 साल का बच्ची मरी, अब तक करीब 25 बच्चों की मौत।

लद्दाख हिंसा के लिए जेल में बंद एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने टॉप-100 क्लाइमेट लीडर्स की सूची में शामिल किया।

NDA ने मेनिफेस्टो जारी किया, 1 करोड़ सरकारी जॉब, ग़रीब बच्चों को PG तक मुफ्त शिक्षा का वादा प्रमुख। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में नीतीश नहीं बोले।

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फटकारा, कहा- जांच एजेंसियां किसी भी वकील को अपने क्लाइंट की जानकारी उजागर करने के लिए दबाव नहीं डाल सकतीं।

 

(Note – टॉप न्यूज को वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।)


 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

तनाव के बीच भारतअमेरिका में 10 साल का रक्षा समझौता इंडोनेशिया में हुआ, भारतप्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम। 

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स-तृतीय ने अपने भाई प्रिंस एंड्रयू का संबंध यौन अपराध के एक दोषी से होने के चलते उन्हें शाही निवास से बेदखल कर दिया।

उत्तर कोरिया में आयोजित एशियाप्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन में बोले चीनी राष्ट्रपति जिनपिंगफ्री ट्रेड को सरंक्षण देने के लिए चीन काम करेगा।

तंजानिया में आम चुनाव के बाद मुख्य विपक्षी दल के 700 लोगों की मौत का दावा, संयुक्त राष्ट्र ने 10 मौतों की पुष्टि की, इंटरनेट बंद।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सफाई, पत्नी ऊषा वेंस का ईसाई धर्म अपनाने का इरादा नहीं, पहले कहा था कि पत्नी हिन्दू धर्म छोड़ेंगी।

 

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *