आज की सुर्खियां
हिंडनबर्ग रिपोर्ट, हसीना का बयान और ओलंपिक का समापन

देश की पांच बड़ी खबरें
1- हिंडनबर्ग रिपोर्ट : अदाणी समूह में सेबी प्रमुख की हिस्सेदारी का दावा, कांग्रेस ने उठाई जेसीपी की मांग।
2- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप व हत्या के आरोपी को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।
3- मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बम ब्लास्ट से बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी की मौत।
4- पेरिस ओलंपिक का आज समापन, भारत को पांच कांस्य व एक रजत मिला, स्वर्ण की आस रही अधूरी।
5- जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन घुसपैठ की कोशिश, किश्तवाड में सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़।
विदेश की पांच बड़ी खबरें
1- अगर अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप दे देती तो देश छोड़कर नहीं जाना पड़ता – पूर्व पीएम हसीना।
2- ओलंपिक का आज शाम समापन, अमेरिका ने सबसे ज्यादा कुल पदक 125 जीते, स्वर्ण जीतने में चीन शीर्ष पर रहा।
3- बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की।
4- इजरायल ने गाजा में खान युनिस छोड़ने का दिया आदेश, हजारों शरणार्थी फिर दर-बदर हुए।
5- बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने दिया इस्तीफा, सीजेआई ने अल्टीमेटम के बाद कल पद छोड़ा था।
आज की सुर्खियां
शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति ट्रंप से पीएम मोदी की फोन वार्ता

देश की पांच बड़ी खबरें :
1- शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप से पीएम मोदी की पहली फोन वार्ता, जल्द अमेरिका में दोनों की मुलाकात संभव। व्हाइट हाउस का बयान- भारत हमसे ज्यादा हथियार खरीदे।
2- कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचने से उमड़ी भीड़, ट्रस्ट की अपील- 15-20 दिन तक न आएं अयोध्या।
3- चुनाय आयोग का केजरीवाल को नोटिस, एक चुनावी मीटिंग मेें कहा था – ‘हरियाणा से बीजेपी वाले पानी में ज़हर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं’
4- राहुल गांधी ने केजरीवाल पर शीशमहल में रहने व शराब घोटाला करने का आरोप लगाया, केजरीवाल ने नेशनल हेराल्ड के लिए राहुल को घेरा।
5- सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को नौवीं बार मिली पैरोल, इससे पहले आम चुनाव व हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मिली थी पेरोल।
विदेश की पांच बड़ी खबरें :
1- रेलवे स्टेशन का एक हिस्सा गिरने से 15 लोगों की मौत के बाद शुरू हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दवाब में सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने इस्तीफा दिया।
2- भारतीय मछुआरों को पकड़ने के लिए श्रीलंका की ओर से की गई फायरिंग में दो घायल, भारत ने कड़ा विरोध जताया।
3- चीन की ऑर्टिफिशियल कंपनी डीपसिक के उदय के बाद अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वदेशी कंपनियों को चेताया।
4- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में विद्रोहियों के हमले के बाद मानवीय संकट गहराया, गैंग रेप की घटनाएं बड़ीं, सड़कों पर पड़े हैं घायल।
आज की सुर्खियां
नजदीकी सहयोगी बनेंगे भारत-इंडोनेशिया

देश की पांच बड़ी खबरें :
1- भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री व साइबर सुरक्षआ वार्ता के लिए बनी सहमति, विदेश मंत्री स्तर की बैठक जल्द होगी
2- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर रहे मौजूद।
3- अरविंद केजरीवाल ने चुनावी रैली के दौरान ऐलान किया- अगर जीत गया तो मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होंगे।
4- दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरवरी महीने की शुरुआत में हो सकती है बारिश: मौसम विभाग
5- उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 11 में से 10 नगर निगम में जीत हासिल की।
विदेश की पांच बड़ी खबरें :
1- विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को बाहर निकालने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले- WHO में दोबारा शामिल होने पर विचार कर सकता हूं।
2- इटली के जैनिक सिनर ने लगातार दूसरी बात जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी शिकस्त।
3- काबुल: तालिबान सरकार के प्रमुख मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद ने ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की।
4- नाइजीरिया में जिहादी आत्मघाती अटैक, 27 सैनिकों की मौत: सेना
5- नीदरलैंड्स के म्यूज़ियम से सोने की कलाकृतियां चोरी, विस्फोटक से चोरों ने बनाया था
आज की सुर्खियां
27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड

देश की पांच बड़ी खबरें :
1- मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करके प्रत्यर्पण की मंजूरी दी।
2- 27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड, ऐसा करने वाला देेश का पहला राज्य बन जाएगा, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद : राज्य सरकार
3- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक देश-एक राष्ट्र को देश की स्थिरता बढ़ाने वाला बताया।
4- इंजीनियरिंग की कोचिंग संस्था FIITJEE ने दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में सेंटर बंद किए, मालिक समेत 12 पर केस दर्ज।
5- महाकुंभ के चलते असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी और पीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों में यूपीपीएससी ने बदलाव किया, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना।
विदेश की पांच बड़ी खबरें :
1- ट्रंप ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से तेल की कीमतों में कटौती की मांग की, कहा- इससे रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध।
2- इजरायल ने गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत 70 फिलीस्तीनी कैदियों को मिस्र में रिहा किया।
3- यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को एकतरफा रिहा किया, रेड क्रॉस ने दी जानकारी।
4- श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार।
5- यूरोपीय देश बेलारूस में आज होगा राष्ट्रपति चुनाव, साल 1994 से यहां चल रही है राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की सरकार।
-
आज की सुर्खियां3 months ago
27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड
-
आज के अखबार2 months ago
आज के अखबार : अमेरिका से व्यापार बढ़ाने और ‘मेगा पार्टनरशिप’ के नारे तक
-
आज के अखबार2 months ago
अवैध ‘घुसपैठियों’ को बिना सहमति के वापस नहीं भेज सकते : केंद्र
-
आज की सुर्खियां3 months ago
सरकार बोली- अवैध प्रवासी अगर भारतीय हुए तो घर वापसी, अमेरिका में निर्वासन उड़ाने शुरू
-
आज के अखबार2 months ago
अवैध प्रवासी अब अमेरिका से जाएंगे कोस्टारिका
-
आज की सुर्खियां3 months ago
नजदीकी सहयोगी बनेंगे भारत-इंडोनेशिया
-
देखें-दिखाएं3 months ago
गणतंत्र दिवस विशेष : तुम अड़े रहना ..
-
आज की सुर्खियां3 months ago
बिहार में फिर गैंगवार; ताइवान में समलैंगिक विवाह नियम लागू