Connect with us

आज की सुर्खियां

देशभर के डॉक्टरों की हड़ताल से केंद्र में आया ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामला

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो, साभार इंटरनेट

देश की पांच बड़ी खबरें

1- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद गला दबाकर हुई थी हत्या। देशभर में डॉक्टरों ने की हड़ताल, दवाब में ममता बोलीं- केस सीबीआई को जा सकता है।

2- हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर जेसीपी की मांग सरकार ने की खारिज, अदाणी-सेबी प्रमुख ने बयान देकर आरोप खारिज किए।

3- केंद्र सरकार ने विवादित ब्रॉडकास्टिंग बिल-2024 को वापस लिया, विचार-विमर्श के बाद दोबारा होगा पेश – मीडिया रिपोर्ट्स का दावा।

4- पेरिस ओलंपिक के समापन के बाद देश लौट रहे पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, 15 अगस्त की तारीख तय

5- जमानत के बाद पदयात्रा करेंगे मनीष सिसोदिया, दिल्ली चुनाव के लिए विधायकों की बैठक बुलाई।

विदेश की पांच बड़ी खबरें

1- म्यांमार के ड्रोन हमले में बच्चों समेत 200 रोहिंग्या समुदाय के लोग मारे गए, हिंसा से बचने के लिए बांग्लादेश जा रहे थे।

2- मध्य पूर्व में गाइडेड मिसाइल तैनात करेगा अमेरिका, ईरान ने हमास लीडर की हत्या का बदला लेने का संकल्प दोहराया।

3-  बांग्लादेश में नई बनी अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार बोले, शेख हसीना को देश वापस लाने की कोशिश करेंगे।

4- ट्रंप के चुनाव प्रचार से जुड़े गोपनीय दस्तावेज हैक किए जाने के बाद कई अमेरिकी मीडिया संस्थानों को मिले, ट्रंप ने ईरान पर लगाया था हैकिंग का आरोप।

5- कार्बन प्रदूषण से पैदा हुआ गर्म मौसम के चलते पिछले वर्ष यूरोप में लगभग 50 हजार मौतें हुईं – शोध रिपोर्ट

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *