Connect with us

आज की सुर्खियां

Top News : फिलायीन हमला था लाल किला कार धमाका; मैक्सिको में Gen-Z प्रदर्शन में हिंसा

Published

on

National Investigation Agency
National Investigation Agency

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- NIA का खुलासा- लाल किले के पास बम ब्लास्ट हड़बड़ी में नहीं हुआ, बल्कि फिदायीन हमला था। कार को IED विस्फोट के रूप में तैयार किया।

2- यूपी के सोनभद्र में खदान हादसा, अब तक 14 मजदूरों का पता नहीं लगा। एक की मौत और तीन बचाए गए। NDRF की टीम खोज में लगी।

3- 2028 में चंद्रमा के नमूने लेने को प्रक्षेपित होगा मिशन चंद्रयान-4, जबकि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान 2027 में रवाना होगा: इसरो प्रमुख

4- तमिलनाडु सरकार के मेडिकल में दाखिले के लिए नीट से छूट वाले एक विधेयक को राष्ट्रपति ने रोका, विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार।

5- लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप- ‘राजद की हालत पर सवाल पूछा तो चप्पल मारकर घर से निकाला, मां-पिता को रोता छोड़ आई हूं।’

 


 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें : 

1- मैक्सिको में हाल के दिनों में हुईं कई हत्याओं के खिलाफ Gen-Z प्रदर्शन हिंसक हुआ, पुलिस पर पथराव में दोनों ओर के 120 लोग घायल हुए।

2- बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ आज फैसला सुनाएगा विशेष ट्रिब्यूनल, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी, देशभर में सुरक्षा सख्त की गई।

3- रूस ने यूक्रेन पर 3 बेलेस्टिक मिसाइल और 135 ड्रोन से हमला किया, नौ लोगों की मौत और 53 घायल। दो यूक्रेनी बस्ती पर भी रूस का कब्जा।

4- अमेरिका ने B61-12 परमाणु गुरुत्वाकर्षण बम का सफल फ्लाइट टेस्ट अगस्त में किया, अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने अब किया खुलासा।

5- भारतीय विदेश मंत्री ने कतर के पीएम से मुलाकात की, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। बहरीन के विदेश मंत्री से फोन वार्ता भी हुई।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।