आज की सुर्खियां
बिहार : पहले चरण में रिकॉर्ड 64% वोटिंग, कुछ सीटों पर आंकड़ों का इंतजार
- 2020 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 56.9% वोट पड़े थे।
- आज पहले चरण के चुनाव में शाम 7 बजे तक का आंकड़ा जारी।
- अभी 400 बूथों पर वोटिंग का डेटा आना बाकी, शहरी क्षेत्र में कम वोटिंग।
पटना |
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग खत्म हो गई है, चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 56.9 फीसदी वोटिंग हुई थी। पिछली बार से इस बार 7.50% ज्यादा वोटिंग हुई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद गुंजियाल ने बताया कि यह फाइनल डेटा नहीं है क्योंकि करीब 400 से अधिक मतदान केंद्र पर वोटिंग चल रही थी जिसके चलते वहां से रिपोर्ट अपडेट नहीं हुई है। चुनाव आयोग कुछ समय बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बाकी सीटों का भी डेटा बताएगा।
आयोग का कहना है कि इस बार बूथ पर महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा दर्ज की गई है, हालांकि इससे जुड़ा डेटा उपलब्ध नहीं करवाया गया है।
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई जिसमें अतिसंवेदनशील 56 बूथों पर शाम 5 बजे तक ही वोटिंग करायी गई।
पटना में काफी कम वोटिंग
बिहार में शहरी वोटर में वैसा उत्साह नहीं दिखा। 121 सीटों में से 3 सीट पर सबसे कम वोटिंग देखी जा रहीं है। राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र कुम्हरार में 39.52 फीसदी, दीघा में 39.10 फीसदी और बांकीपुर में 40 फीसदी मतदान हुआ।
1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद
पहले फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 18 जिलों की 121 सीटों पर आज 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। इनमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।
पहले फेज में 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर है। 10 हॉट सीटें हैं। जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरे हैं।
आज की सुर्खियां
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
पटना/नई दिल्ली |
पटना के गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय मांग रहे माता-पिता नई दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में उनकी बेटी की मौत के मामले की जांच की जाए। छात्रा की मां ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें न तो बिहार सरकार और न ही सीबीआई पर भरोसा है, हालांकि उन्हें केंद्र सरकार से न्याय की उम्मीद है इसलिए वे दिल्ली आए हैं।
बता दें कि इस प्रदर्शन से दो दिन पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी कर ली गई थी जो नीट छात्रा हत्याकांड को जोरशोर से उठा रहे थे। इस गिरफ्तारी ने नीट छात्रा मामले को और भी चर्चा में ला दिया। 8 फरवरी को दिल्ली में हुए इस धरने के दिन बिहार में NDA सरकार के घटक दलों ने कुछ ऐसे बयान दिए, जिससे यह भी संकेत जा रहा है कि सहयोगी दल इस मामले में असहज हैं। उदाहरण के लिए, रविवार को बोधगया में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री व हम(सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा- “पप्पू यादव नीट छात्रा की मौत का मामला उठा रहे थे, इस वजह से उन्हें डायरेक्ट गिरफ्तार नहीं करके किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया।” बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में हम(सेक्युलर) सहयोगी दल है।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां : चुनाव से ठीक पहले बांग्लादेश ने UN से मदद मांगी
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति, भारत के लिए 30 हज़ार अमेरिका डॉलर का बाज़ार खुला, भारत अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
2- अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जारी मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को भारत का पूरा हिस्सा दर्शाया, जिसमें POK व अक्साई चिन भी शामिल।
3- कृषि क्षेत्र में छूट को लेकर भारत ने कहा कि अमेरिका को शुल्क में रियायत नहीं दी, अमेरिका बोला- हमारे किसानों को भारतीय बाज़ार में पहुँच मिली।
4- दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- ब्रिटेन, अमेरिका व ईयू के साथ हुए FTA भारत को विकास का भरोसेमंद साझेदार दिखाते हैं।
5- बिहार के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने गिरफ़्तार किया, नीट छात्रा हत्याकांड मामले में कार्रवाई की माँग कर रहे थे।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- बांग्लादेश ने उस्मान हादी हत्याकांड की जांच के लिए यूएन से मांगी मदद, छात्र नेता व चुनावी प्रत्याशी हादी की हत्या के बाद हुई थी हिंसा।
2- ओमान में ईरान को लेकर हुई परोक्ष वार्ता को लेकर ट्रंप बोले– अच्छी बातचीत हुई, अगले सप्ताह फिर बैठक होगी।
3- जापान में आम चुनाव के लिए आज मतदान हुए, एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की जीत का अनुमान।
4- इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में हमलावर की मदद करने वाले पांच लोग गिरफ्तार, अब तक 36 मौतें व 170 लोग घायल।
5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने कहा– युद्ध समाप्त करने के समझौते के लिए अमेरिका ने उन्हें व रूस को जून तक का समय दिया।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: लोकसभा स्पीकर बोले- “पीएम को कांग्रेस से खतरा था”; ईरान-अमेरिका के बीच आज बैठक
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- लोकसभा अध्यक्ष का दावा- “पीएम को कांग्रेस सांसदों से खतरा था इसलिए लोकसभा में नहीं बुलाया”; मोदी बोले- मेरी कब्र खोदना चाहती है कांग्रेस। विपक्ष ने आरोप खारिज किए।
2- वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- “मार्च मध्य में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर संभव, 4 से 5 दिन में इसकी रूपरेखा जारी होगी।”
3- मणिपुर में नई सरकार बनने के एक दिन बाद हिंसा भड़की, कुकी समुदाय से डिप्टी सीएम बनीं विधायक नेमचा किपगेन के विरोध में प्रदर्शन व झड़प।
4- भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच मुक्त व्यापार समझौते से जुड़ी शर्तों पर हस्ताक्षर हुए, 6 देशों वाले परिषद संग वार्ता आगे बढ़ेगी।
5- विमेंस प्रीमियर लीग में दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, कप्तान स्मृति मंधना ने बनाए सर्वाधिक 87 रन।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान व अमेरिका के बीच आज ओमान में होगी परमाणु मुद्दे पर वार्ता, ईरानी विदेश मंत्री ने पुष्टि की। बैठक से पहले ट्रंप ने खामेनेई को धमकाया।
2- बांग्लादेश की विदेश नीति के सलाहकार ने मीडिया के सामने माना- “अंतरिम सरकार के शासन में भारत के साथ संबंधों को झटका लगा।”
3- एक इज़रायली अदालत ने घरेलू सुरक्षा प्रमुख के भाई समेत कई इजरायली सैनिकों पर गज़ा में सिगरेट की तस्करी करने का आरोप लगाया।
4- यौन अपराधी एपस्टीन से जुड़े ब्रिटेन के अमेरिकी राजदूत पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति को लेकर ब्रिटिश पीएम ने मांगी सार्वजनिक माफी।
5- पाक सेना का खुलासा- 26 जनवरी से बलूचिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन में कुल 216 आतंकी मारे गए, 36 नागरिक व 22 सैनिकों की भी मौत।
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी

