आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: बांग्लादेश के चटगांव में भारतीय वीज़ा ऑपरेशंस बंद; एपस्टीन फाइल्स से ट्रंप की फोटो गायब हुई
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1. बांग्लादेश के चटगांव में बड़े प्रदर्शन के बाद भारतीय वीजा ऑपरेशंस को अनिश्चित काल के लिए निलंबित किया, हिन्दू युवक की हत्या का मामला।
2. ग्रामीण रोजगार के नए कानून ‘वीबी जी राम जी 2025’ को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दी मंजूरी, सौ दिन की रोजगार गारंटी वाला मनरेगा समाप्त हुआ।
3. 26 दिसंबर से बढ़ेगा रेल किराया बढ़ा, हर किमी पर 1-2 पैसे ज्यादा लगेंगे, 215 किलोमीटर तक जनरल बोगी के सफर पर कोई बढोत्तरी नहीं।
4. महाराष्ट्र निकाय चुनाव में NDA को 207 सीटें मिलीं; भाजपा ने 117 जीतीं, शिंदे को 53 सीटें; शिवसेना उद्धव पार्टी 9 सीटों पर सिमटी।
5. संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- संघ को BJP के चश्मे से देखना गलत; राहुल गांधी ने जर्मनी में दिए संबोधन में संघ की आलोचना की थी।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1. यौन अपराध से जुड़ी एपस्टीन फाइल्स से ट्रंप की फोटो समेत 16 फाइलें सरकारी वेबसाइट से हटीं, अमेरिकी सरकार ने कोई सूचना भी नहीं दी।
2. दक्षिणी अफ्रीका के पब में गोलीबारी से नौ लोगोें की मौत और दस घायल हुए। यहां तीन सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना।
3. इजरायल ने वेस्ट बैंक में 19 यहूदी आवासीय बसावटों को मंजूरी दी, अपने कब्जे वाले इस क्षेत्र मेें हाल के वर्षों में 69 सैटलमेंट बना चुका है।
4. पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को एक केस में 17 साल कैद, सजा के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन को लेकर रावलपिंडी में सुरक्षा बढ़ी।
5. वेनेजुएला के तट पर एक तेल के टैंकर को अमेरिकी सेना ने रोका, दो सप्ताह के भीतर ऐसी दूसरी घटना, वेनेजुएला के ऊपर तनाव बढ़ा रहे ट्रंप।
आज के अहम आयोजन :
सुप्रीम कोर्ट में CJI की स्पेशल बेंच जरूरी मामलों की सुनवाई करेगी। इसके बाद 2 जनवरी तक विंटर वेकेशन की छुट्टी रहेगी
बुलडोजर कार्रवाई और मनरेगा के मुद्दे पर आज राज्यभर वामदलों का प्रदर्शन
दिल्ली दौरे पर CM नीतीश कुमार; पार्टी पदाधिकारियों से की मुलाकात, आज पीएम मोदी से मिलेंगे

