Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

Bihar : कैसी शराबबंदी! नशे में स्टेडियम पहुंच गए प्रखंड प्रमुख, मारपीट की.. पुलिस हिरासत में रात गुजारी

Published

on

जलालगढ़ प्रखंड प्रमुख (बाये), नशे में स्टेडियम में मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
जलालगढ़ प्रखंड प्रमुख (बाये), नशे में स्टेडियम में मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
  • बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागज पर सफल, प्रखंड प्रमुख नशे में गिरफ्तार।
  • पूर्णिया जिले के जलालपुर प्रखंड प्रमुख ने नशे में एक युवक से मारपीट की।
  • पहले भी शराब के नशे में ग्रामीणों से झगड़ा करने का आरोप लगा था।

पूर्णिया | पंकज कुमार नायक

बिहार में आम लोगों को शराबबंदी के नाम पर प्रताड़ित करने के तमाम मामले हर रोज सामने आते हैं, पर राज्य में जारी शराबबंदी के बाद भी नेता व रसूखदारों को बड़ी आसानी से शराब मिल रही है और उनके ऊपर पुलिस कोई बड़ी कार्रवाई भी नहीं कर पाती है। पूर्णिया जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें शराब के नशे में स्टेडियम पहुंच गए प्रखंड प्रमुख ने वहां दौड़ रहे एक युवक से मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद पुलिस ने जब जांच की तो उनके शरीर में 87% अल्कोहल पाया गया।

नशे में स्टेडियम पहुंचे, दौड़ रहे युवक को पीटा

यह पूरा मामला पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव से जुड़ा है। डगरूआ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने नशे में मारपीट करने के मामले में प्रखंड प्रमुख की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रखंड प्रमुख कुछ युवकों के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले की शिकायत मुखिया के प्रतिनिधि राजकुमार दास की ओर से पुलिस को की गई थी।

प्रखंड प्रमुख की शिकायत करने वाले की भी जांच

माना जा रहा है कि शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों राजनीति से जुड़े होने के चलते उत्पाद पुलिस ने दोनों की अल्कोहल जांच करायी। उत्पाद पुलिस के मुताबिक, जांच में शिकायतकर्ता की शरीर मेें अल्कोहल नहीं मिली जबकि प्रखंड प्रमुख शराब पिये पाए गए।

हवालात में गुजरी रात, आज फेसबुक लाइव करेंगे प्रखंड प्रमुख

चूंकि प्रखंड प्रमुख के शरीर से शराब की मात्रा मिली है इसलिए उन्हें दो हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। 9 फरवरी तक जुर्माना राशि भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी इसलिए प्रखंड प्रमुख को पुलिस हिरासत में ही रात गुजारनी पड़ी।

प्रखंड प्रमुख ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखने की घोषणा की है।

प्रखंड प्रमुख ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखने की घोषणा की है।

इस पूरे मामले में हो रही जगहंसाई के बाद प्रखंड प्रमुख ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि उनके खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, वे इस मामले में आज शाम को लाइव आकर अपना पक्ष रखेंगे।

पहले भी नशे में झगड़ा किया

मुखिया प्रतिनिधि का यह भी आरोप है कि प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर ने पहले भी शराब पीने के बाद कुछ ग्रामीणों से झगड़ा किया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि इस मामले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है।

अब देखना होगा कि यह मामला पूर्णिया जिले की राजनीति मेें क्या मोड़ लाता है, पर इस घटना ने यह तो एक बार फिर से साबित कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह विफल है।

(इस मामले पर निखिल किशोर का जवाब आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा)

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

प्रदेश रिपोर्ट

रोहतास : पति की हत्या के बाद जहर खाने वाली महिला की मौत, दो बच्चे अनाथ हुए

Published

on

सासाराम | अविनाश कुमार श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले में जिस महिला ने पति की हत्या के बाद जहर खा लिया था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को भी दूध में मिलाकर जहर दिया था।

हालांकि दोनों बच्चों की हालत स्थिर है। लेकिन इस घटना ने दोनों बच्चों को अनाथ कर दिया है।

30 मार्च की शाम को रेशमा खातून ने अपने घर में बच्चों को जहर देकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां के यूपी के वाराणसी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

1 मार्च को वाराणसी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। हालांकि महिला के दो मासूम बच्चे तैयबा खातून और हमजद सदर अस्पताल में ही भर्ती हैं।

फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चों की देखभाल उनकी बुजुर्ग नानी कर रही हैं।

बता दें कि पति हसन रज़ा की सड़क पर पीट-पीटकर हत्या कर देने के बाद से उनकी पत्नी सदमे में थीं।


 

नोट – पूरी खबर इस लिंक पर जाकर पढ़िए । 

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार : गैस सिलेंडर की काला बाजारी, नवादा में 50 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

Published

on

Police and Supply Dept raid on illegal gas cylinder store in Rajauli Nawada
अवैध स्टोर का निरीक्षण करते आपूर्ति पदाधिकारी (बाएं) और जब्त किए गए गैस सिलेंडर (दाएं)।
  • रजौली में अवैध गैस सिलेंडर स्टोर पर छापा पड़ा।
  • आपूर्ति पदाधिकारी ने दो को गिरफ्तार किया है।

नवादा | अमन सिन्हा

रसोई गैस की कमी के बीच LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नवादा में आपूर्ति विभाग के धावा दल ने दो जगहों पर छापामारी करके 50 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए हैं।

रजौली ब्लॉक में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर एक धावा दल गठित हुआ। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और रजौली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुरहेना बाजार में छापामारी की।

खाली-भरे सिलेंडरों के साथ पर्चियां भी मिली

जानकारी के मुताबिक, बाजार के मुख्य मार्ग के पूर्व दिशा में स्थित एक निजी मकान में संचालित दुकान से 7 भरे हुए (14.2 किलोग्राम) बीपीसीएल सिलेंडर मिले।

साथ ही, 40 खाली (14.2 किलोग्राम) एचपीसीएल सिलेंडर बरामद किए गए। मौके पर मौजूद विजय कुमार (पिता राजेंद्र साव, निवासी मुरहेना, रजौली) ने खुद को दुकान का संचालक बताया।

इसके बाद धावा दल ने मुरहेना बाजार के मुख्य मार्ग के पश्चिम दिशा में स्थित एक अन्य निजी मकान में संचालित दुकान पर छापा मारा।

इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील आरजू उर्फ गुड्डू खान (पिता मो. तबारक हुसैन, निवासी मुरहेना, रजौली) बताया।

इस दुकान से 3 खाली (14.2 किलोग्राम) एचपीसीएल सिलेंडर और एक पंजी बरामद की गई। पंजी में कई लाभार्थियों के नाम और पते दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, जब्त सिलेंडरों और पंजी के बारे में शकील आरजू कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।

आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस हुआ

इस मामले में विजय कुमार और शकील आरजू उर्फ गुड्डू खान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-07 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और काला बाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

पति को सरेआम पीट-पीटकर मार डाला गया, न्याय न मिला तो पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर

Published

on

  • रोहतास जिले का मामला, एक सप्ताह पहले पति की लिंचिंग हुई।
  • जहर खाने के बाद पत्नी व उसके दो बच्चों की हालत गंभीर है।
  • तीनों वाराणसी रेफर, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा।

सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार में एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला गया। लिंचिंग की इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ लेकिन पुलिस अब तक सभी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

इस घटना के छह दिन बाद युवक की पत्नी ने अपने दो छोटे बच्चों को दूध में मिलाकर जहर देकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की है।

सदर अस्पताल के मुताबिक, इस दर्दनाक घटना में महिला की हालत गंभीर है जिसे यूपी के वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। जबकि दोनों बच्चों की हालत स्थिर बतायी गई है।

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में बीते 24 मार्च को लिंचिंग की घटना हुई थी।

हसन रज़ा खा उर्फ आतिक खान के साथ छह हमलावरों ने बर्बरतापूर्ण ढंग से मारपीट की।

एक ही समुदाय के हमलावरों ने हसन रज़ा को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए लाठी-डंडों से पीटा और फिर अधमरा हो जाने पर गाड़ी से ले जाकर एक सून-सान इलाके में फेंककर भाग गए थे। डायल 112 को स्थानीय लोगों ने जब सूचना दी तो उन्हें पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हसन रज़ा की मौत हो गई थी।

इस घटना में शामिल रहे दो वयस्क व एक नाबालिग को ही पुलिस अब तक गिरफ्तार कर पाई है, बाकी तीन की गिरफ्तारी नहीं हुई।

इस पूरे मामले से हसन रज़ा की पत्नी रेशमा खातून सदमे में हैं। उनकी मां रजिया बेगम ने बताया कि बेटी रेशमा में सोमवार की शाम को अपने बच्चों के साथ घर के ही कमरे में जहर खा लिया। दोनों बच्चों के नाम तैयबा खातून और हमजद हैं। काफी देर तक जब रेशमा कमरे से बाहर नहीं निकलीं और बच्चों की आवाजें नहीं आईं तो सबको अनहोनी का शक हुआ।

बड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया। परिजनों ने रेशमा को दोनों बच्चों के साथ अचेत पाया और उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके बाद रजिया बेगम अन्य परिजनों के साथ अपनी बेटी व नाती-नातिन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचीं।

रेशमा की मां रजिया बेगम ने बताया कि उनकी बेटी अपने पति की बर्बरता से हुई हत्या के वीडियो देखने के बाद से गहरे सदमे में थी और किसी से ढंग से बातचीत नहीं कर रही थी।

उन्होंने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि

“अगर मेरे दामाद के हत्यारों के खिलाफ पुलिस समय पर कड़ी कार्रवाई करती तो शायद आज मेरी बेटी इस तरह बच्चों के साथ जिंदगी खत्म करने की कोशिश न करती।”

 

 

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending