Connect with us

लाइव पन्ना

Bihar Polls 2025 : मतगणना शुरू.. रूझान में NDA बहुमत के आंकड़े से आगे

Published

on

बिहार में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है।
बिहार में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है।

पटना | हमारे संवाददाता

सुबह से हो रही काउंटिंग में जदयू सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही थी, अब भाजपा उससे आगे निकल गई है। चुनाव आयोग के सुबह 11:40 बजे के डेटा के मुताबिक, 84 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, दूसरे नंबर पर 75 सीटों के साथ जदयू है। सभी सहयोगी दलों को मिलाकर NDA कुल 188 सीटों से आगे है। दूसरी ओर, महागठबंधन 51 सीटों पर ही आगे है।

सुबह 11:30 बजे के डेटा के मुताबिक NDA को बहुमत मिल रहा है।

सुबह 11:30 बजे के डेटा के मुताबिक NDA को बहुमत मिल रहा है।

सुबह 10:30 बजे तक के डेटा के मुताबिक, NDA 173 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि महागठबंधन 55 सीटों पर ही आगे है। सीटों के हिसाब से जदयू 77 सीटों पर आगे होकर सबसे बड़ी पार्टी दिख रही है, दूसरे नंबर पर 73 सीटों के साथ भाजपा और तीसरे नंबर पर 56 सीटों के साथ राजद है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सुबह 10:30 बजे तक का डेटा

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सुबह 10:30 बजे तक का डेटा

 

बिहार में शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 9:15 बजे तक आए रुझान के मुताबिक, 19 सीटों के रुझान में बीजेपी 8 सीटों, JDU 4 सीटों, राजद 4 सीटों और कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है।

सुबह 9:15 बजे तक आए रुझान

सुबह 9:15 बजे तक आए रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव में 1951 के बाद बिहार में इस बार सबसे ज़्यादा वोट पड़े। इस बार बिहार में 67.13% मतदान हुआ जो कि पिछले विधानसभा चुनाव से 9.6% ज़्यादा है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 8.15 प्रतिशत ज़्यादा रहा है। इस बार के मतदान में पुरुषों की हिस्सेदारी 62.98% रही और महिलाओं की 71.78 प्रतिशत। बिहार में 3.51 करोड़ महिला वोटर हैं और 3.93 करोड़ पुरुष वोटर और कुल मतदाताओं की तादाद 7.45 करोड़ है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *