लाइव पन्ना
चुनाव आयोग के लेटर पर BJP की मोहर को लेकर विवाद, जानिए आयोग ने क्या कहा?
नई दिल्ली | केरल में चुनाव आयोग के एक पत्र पर बीजेपी के कथित मुहर होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। केरल कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने सवाल खड़ा किया है और चुनाव आयोग ने इस पर सफ़ाई दी है।
केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर लिखा, “हमें पता चला है कि चुनाव आयोग के एक पत्र में बीजेपी की मुहर लगी है, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) का कार्यालय स्पष्ट करता है कि यह केवल दफ़्तर की ग़लती थी, जिसे तुरंत पहचानकर ठीक कर दिया गया।”

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से अनुरोध किया गया है कि जनता और मीडिया “दफ़्तर की ग़लती के आधार पर भ्रामक संदेश न फैलाएं।”
बीजेपी की मुहर को लेकर ये बताया
कांग्रेस व CPI(M) ने उठाया सवाल
कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “एक संवैधानिक संस्था पर बीजेपी की छाप दिखना उसकी निष्पक्षता और भरोसे पर गंभीर सवाल उठाता है।”
सीपीआई (एम) ने एक्स पर लिखा, “यह अब कोई राज़ नहीं है कि एक ही ताक़त, भारत के चुनाव आयोग और बीजेपी को चलाती है। फिर भी कम से कम इतना तो शिष्टाचार रखिए कि दो अलग-अलग दफ़्तर रखें।”
क्लैरिकल गलती जिसे तुरंत सुधारा – CEO
केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी स्पष्टीकरण में लिखा है कि “चुनाव आयोग के कार्यालय को यह जानकारी मिली है कि विभिन्न मलयालम न्यूज़ चैनलों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुहर वाली एक पत्र का प्रसारण हो रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय स्पष्ट करता है कि यह पूरी तरह से एक लिपिकीय त्रुटि (clerical error) थी, जिसकी पहचान होते ही उसे तुरंत सुधार लिया गया।”
लाइव पन्ना
लोकसभा में पीएम मोदी : ‘युद्ध से भारत के सामने चुनौतियां, कोरोना संकट की तरह ही एकजुटता से सामना करना होगा’
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में ‘मध्य पूर्व में चल रही जंग’ पर सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के सामने भी ‘अप्रत्याशित चुनौतियां’ हैं और इसका सामने देशवासियों को कोरोना संकट की तरह ही एकजुट रहकर करना होगा।
पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि यह तनाव खत्म होना चाहिए, बातचीत से ही समस्या का समाधान निकलेगा।
पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा।
पीएम ने कहा- ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित लौटे हैं। ईरान से भारत लौटने वाले भारतीयों की संख्या करीब एक हजार है और इसमें 700 मेडिकल विद्यार्थी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया की हालत चिंताजनक है। इस संकट को तीन हफ्तों से अधिक हो रहा है। इस जंग से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर असर पड़ रहा है।
लाइव पन्ना
Bihar Board 12th Result 2026: साइंस में आदित्य, आर्ट्स में निशु और कॉमर्स में अदिति बनीं राज्य टॉपर, पूरा रिजल्ट जानिए
कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपर पटना की अदिति कुमारी ने 96% अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उनके पिता इलेक्ट्रिक दुकान चलाते हैं और मां गृहिणी हैं।
ओवरऑल रिजल्ट : 85% विद्यार्थी पास हुए
- कुल लड़कियां: 6,70,971 परीक्षा में शामिल, 5,78,611 पास (86.23%)।
- कुल लड़के: 6,33,229 परीक्षा में शामिल, 5,32,486 पास (84.09%)।
टॉपर्स की सूची
- साइंस: आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंकों (96.20%) के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया।
- आर्ट्स: निशु कुमारी ने 479 अंकों (95.80%) के साथ राज्य टॉपर बनीं।
- कॉमर्स: अदिति कुमारी ने 480 अंकों (96.00%) के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।
स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट : सबसे ज्यादा कॉमर्स में पास
- साइंस: 6,14,710 छात्रों ने परीक्षा दी, पास प्रतिशत 87.46%।
- आर्ट्स: 6,61,610 छात्रों ने परीक्षा दी, पास प्रतिशत 82.76%।
- कॉमर्स: 27,721 छात्रों ने परीक्षा दी, पास प्रतिशत 93.03%।
12वीं का रिजल्ट 10वीं से पहले जारी
पटना की सिन्हा लाइब्रेरी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड चेयरमैन आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से रिजल्ट जारी किया।
लाइव पन्ना
बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा पर सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटेगा, जानिए तेलंगाना सरकार की योजना
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

