Connect with us

आज की सुर्खियां

ड्रैगन व हाथी का साथ आना बहुत जरूरी – चीनी राष्ट्रपति

Published

on

साभार इंटरनेट

देश की प्रमुख खबरें : 

1. एससीओ समिट से पहले मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता, शी जिपनिंग बोले- ड्रैगन-हाथी का साथ आना बहुत जरूरी।

2. भारत व चीन के बीच जल्द ही शुरू होगी सीधी उड़ान, एससीओ समिट के इतर पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम : भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता

3. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एनएचपीसी पावर हाउस की टनल का मुहाना भूस्खलन से बंद होने से 11 लोग फँसे, 8 को सुरक्षित निकाला।

4. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में हालात पर चिंता जतायी।

5. गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ में महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज
विदेश की प्रमुख खबरें :

1. बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच शंघाई संगठन सम्मेलन के ऊपर क्षेत्रीय स्थिरता व शांति बनाने का जिम्मा – शी जिनपिंग।

2. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने देश में बढ़ रहे भारतीय प्रवासियों के विरोध में निकाली गई रैलियों की निंदा की।

3. हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद सिनवार की इजरायली सेना ने मई में की थी हत्या, हमास ने ‘शहीद’ बताकर पुष्टि की।

4- भारत की पहली गैर लाभकारी संस्था ‘फ़ाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली’ को 2025 का रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड मिला।

5- फ्रांस के होलो कॉस्ट स्मारक पर ‘फ्री गाज़ा’ लिखकर तोड़फोड़, सरकार ने जताई चिंता।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाक से आए गैर मुस्लिम प्रवासियों को बड़ी राहत

Published

on

एआई (AI) निर्मित सांकेतिक फोटो

देश की प्रमुख खबरें :

1- अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाक में उत्पीड़ित होकर 2024 तक भारत आए हिंदुओं, सिखों, जैनियों को बिना पासपोर्ट भारत में रहने की अनुमति: गृह मंत्रालय

2- पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़, आपदा प्रभावित राज्य घोषित हुआ। भांखला नांगल बांध से छोड़े जा रहे पानी से हालत खराब हो रहे।

3- जीएसटी सुधार को लेकर वित्तमंत्री ने शुरू की दो दिवसीय काउंसिल की बैठक, चार से घटाकर दो जीएसटी स्लैब बनाने पर कल निर्णय होगा।

4- दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरा, कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल के कुल्लू में भू-स्खलन से दो की मौत।

5- पीएम मोदी के मां को अपशब्द कहने के बयान पर विपक्ष का पलटवार, सोनिया गांधी व राबड़ी देवी को अपशब्द कहे जाने की बात याद दिलाई।

 

विदेश की प्रमुख खबरें :

1- चीन ने विक्ट्री परेड में परमाणु क्षमता वाली इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया, पुतिन व किम जोंग मौजूद रहे।

2- ब्रिटेन में गणेश विसर्जन से लौटते वक्त कार क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत, तीन घायल

3- मोदी के भारत लौटने के बाद पुतिन की पाक पीएम से मुलाकात, पुतिन बोले- पाक भी रूस का पारंपरिक साझेदार।

4- पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत, 35 घायल, बलूचिस्तान नेशनल पार्टी की रैली में हुआ हमला।

5- इंडोनेशिया में सरकारी खर्चों में बर्बादी के खिलाफ गुलाबी कपड़े पहनकर महिलाओं ने झाड़ू के साथ संसद तक मार्च निकाला।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

मराठा आरक्षण देने पर राजी हुई महाराष्ट्र सरकार

Published

on

देश की प्रमुख खबरें

1- मराठा आरक्षण देने पर राजी हुई महाराष्ट्र सरकार, कुनबी प्रमाण पत्र के लिए बनेगी कमेटी

2- एक से ज्यादा वोटर कार्ड मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को EC का नोटिस

3- मोदी बोले- मेरी मां को गाली दी; NDA ने 4 सितंबर को बिहार बंद बुलाया

4- दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम, उमर खालिद समेत 10 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

5- अपनी बेटी के. कविता को BRS प्रमुख ने निलंबित किया, पार्टी लाइन का उल्लंघन करने पर एक्शन

विदेश की प्रमुख खबरें

1- पूर्व अमेरिकी NSA सुलिवन का दावा: ट्रंप ने पाकिस्तान में बिजनेस डील्स के लिए भारत को किया दरकिनार।

2- अमेरिकी अदालत ने ब्लॉक किया ट्रंप प्रशासन का कैलिफ़ोर्निया में सेना तैनात करने का आदेश

3- अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1411 मौतें, 3124 लोग घायल

 

 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

SCO के मंच से चीन-रूस-भारत ने पश्चिमी देशों को दिया कड़ा संदेश

Published

on

साभार - इंटरनेट

देश की प्रमुख खबरें :

1- चुनाव नामांकन भरे जाने तक वोटर लिस्ट में सुधार जारी रखेगा चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी। कहा- डेडलाइन के बाद भी रिविजन फॉर्म स्वीकारेगा।

2- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट : सदस्य देशों ने ‘पहलगाम आतंकी हमले’ की निंदा की, मोदी-पुतिन-जिनपिंग के वार्ता करते फोटो की वैश्विक स्तर पर चर्चा।

3- एससीओ समिट : पुतिन के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता में यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी चर्चा हुई।

4- पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन, राहुल का दावा- ‘वोट चोरी पर नया खुलासा बीजेपी के लिए हाइड्रोजन बम होगा।’

5- बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- मराठा आंदोलनकर्ताओं को मुंबई की गलियों से मंगलवार दोपहर तक निकाल बाहर करे राज्य सरकार।

 

विदेश की प्रमुख खबरें :

1- शंघाई शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग ने ‘धमकाने वाले व्यवहार’ की आलोचना की और पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के लिए पश्चिम को दोषी ठहराया।

2- अफ़ग़ानिस्तान में 6 रिक्टर स्केल भूकंप से 800 लोगों की जान गई, पीएम मोदी ने शोक जताया, भारत ने मदद शुरू की।

3- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- भारत ने अमेरिकी सामानों पर आयात शुल्क घटाकर जीरो करने की पेशकश की।

4- चीन में कई वैश्विक नेताओं के साथ विक्ट्री परेड में शामिल होने को रवाना हुए उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन।

5- यूरोपीय आयोग का दावा, रूस ने उनकी अध्यक्ष को ले जा रहे विमान के जीपीएस में गड़बड़ी की कोशिश की, अध्यक्ष की सुरक्षित लैंडिंग।

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending