Connect with us

आज की सुर्खियां

SCO के मंच से चीन-रूस-भारत ने पश्चिमी देशों को दिया कड़ा संदेश

Published

on

साभार - इंटरनेट

देश की प्रमुख खबरें :

1- चुनाव नामांकन भरे जाने तक वोटर लिस्ट में सुधार जारी रखेगा चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी। कहा- डेडलाइन के बाद भी रिविजन फॉर्म स्वीकारेगा।

2- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट : सदस्य देशों ने ‘पहलगाम आतंकी हमले’ की निंदा की, मोदी-पुतिन-जिनपिंग के वार्ता करते फोटो की वैश्विक स्तर पर चर्चा।

3- एससीओ समिट : पुतिन के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता में यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी चर्चा हुई।

4- पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन, राहुल का दावा- ‘वोट चोरी पर नया खुलासा बीजेपी के लिए हाइड्रोजन बम होगा।’

5- बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- मराठा आंदोलनकर्ताओं को मुंबई की गलियों से मंगलवार दोपहर तक निकाल बाहर करे राज्य सरकार।

 

विदेश की प्रमुख खबरें :

1- शंघाई शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग ने ‘धमकाने वाले व्यवहार’ की आलोचना की और पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के लिए पश्चिम को दोषी ठहराया।

2- अफ़ग़ानिस्तान में 6 रिक्टर स्केल भूकंप से 800 लोगों की जान गई, पीएम मोदी ने शोक जताया, भारत ने मदद शुरू की।

3- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- भारत ने अमेरिकी सामानों पर आयात शुल्क घटाकर जीरो करने की पेशकश की।

4- चीन में कई वैश्विक नेताओं के साथ विक्ट्री परेड में शामिल होने को रवाना हुए उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन।

5- यूरोपीय आयोग का दावा, रूस ने उनकी अध्यक्ष को ले जा रहे विमान के जीपीएस में गड़बड़ी की कोशिश की, अध्यक्ष की सुरक्षित लैंडिंग।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *