दुनिया गोल
Pakistan ने फिर किया Afghanistan पर हवाई हमला! 10 लोगों की मौत’, आखिर क्यों सुलग उठी सरहद? जानें पूरी कहानी
नई दिल्ली |
पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। सोमवार रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में जोरदार एयरस्ट्राइक (Airstrike) की, जिसमें 10 आम नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में 9 मासूम बच्चे और एक महिला शामिल है। तालिबान (Taliban) ने इसे इस्तांबुल में हुए सीजफायर करार का उल्लंघन बताया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर दो पड़ोसी देश एक-दूसरे के खून के प्यासे क्यों हो गए हैं? इसकी जड़ें 132 साल पुराने इतिहास और डूरंड लाइन (Durand Line) विवाद में छिपी हैं।
ताजा हमला और TTP का मुद्दा
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पनाह दे रहा है, जो उसकी धरती से हमले कर रहा है। सोमवार शाम को ही पेशावर (Peshawar) में एक आत्मघाती हमले में 6 लोग मारे गए थे, जिसका जवाब पाकिस्तान ने रात में एयरस्ट्राइक करके दिया।
132 साल पुराना डूरंड लाइन विवाद
इस दुश्मनी की असली वजह डूरंड लाइन है।
-
क्या है डूरंड लाइन: यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की 2,430 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है।
-
इतिहास: यह समझौता 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ था।
-
विवाद: इस लाइन ने अफगान पख्तून समुदाय को दो देशों में बांट दिया। यह लाइन बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कबायली इलाकों से गुजरती है।
-
तालिबान का रुख: तालिबान इसे नहीं मानता। उसका कहना है कि इस समझौते को खत्म माना जाना चाहिए क्योंकि यह पख्तूनों को बांटता है।
संघर्ष की टाइमलाइन: एक महीने में क्या-क्या हुआ?
दोनों देशों के बीच पिछले कुछ हफ्तों में हिंसा का दौर तेज हुआ है। यहां देखें सिलसिलेवार घटनाक्रम:
-
8 अक्टूबर: खैबर पख्तूनख्वा में TTP का पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला, जिसमें 23 सैनिकों की मौत हुई।
-
9 अक्टूबर: जवाब में पाकिस्तान ने काबुल में हवाई हमला किया। TTP नेता नूर वली महसूद को निशाना बनाया गया (मौत की पुष्टि नहीं)।
-
10 अक्टूबर: पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत के एक बाजार पर बमबारी की।
-
11-12 अक्टूबर: अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया। अफगानिस्तान का दावा- 58 सैनिक मारे, 25 चौकियों पर कब्जा। पाकिस्तान का दावा- 200 तालिबानी मारे।
-
12 अक्टूबर 2025: अफगानिस्तान ने सीजफायर घोषित किया, लेकिन पाकिस्तान ने हमले जारी रखे। 19 तालिबानी मारे गए और बॉर्डर व्यापार बंद हो गया। कतर और सऊदी अरब ने मध्यस्थता शुरू की।
-
15 अक्टूबर 2025: पाकिस्तान ने स्पिन बोल्डक (कंधार) में हवाई हमला किया। तालिबान ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी टैंक और चौकियां कब्जे में लीं। 15 अफगानी नागरिकों की मौत हुई। शाम को 48 घंटे का सीजफायर लागू हुआ।
-
16 अक्टूबर 2025: अफगानिस्तान ने पाक पर जीत का जश्न मनाया।
-
17 अक्टूबर 2025: पाकिस्तान में आर्मी कैंप पर TTP का हमला, 7 सैनिकों की मौत।
-
18 अक्टूबर 2025: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगान क्रिकेटरों की मौत। कुल 17 मौतें हुईं। विरोध में अफगानिस्तान ने टी-20 सीरीज से नाम वापस ले लिया।
शांति वार्ता क्यों हुई फेल?
अक्टूबर में दोहा (Doha) में सीजफायर समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे और तुर्किये (Turkey) में शांति वार्ता भी हुई, लेकिन यह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मुख्य वजह TTP को लेकर मतभेद थे। अफगान सरकार TTP को आतंकी नहीं बल्कि अपना वैचारिक साथी मानती है, इसलिए वह उस पर सख्ती नहीं करना चाहती।
अमेरिका और तुर्किये का रिएक्शन
इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिका और तुर्किये ने चिंता जताई है, लेकिन अभी तक कोई कड़ा हस्तक्षेप नहीं किया है। भारत भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि इस क्षेत्र की अस्थिरता का असर पूरे दक्षिण एशिया पर पड़ सकता है।
दुनिया गोल
ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर भीषण हमला, जवाबी ऐक्शन में इजरायल के ईंधन विमान गिराए
बंकर ध्वस्त करने वाले बम से परमाणु केंद्र पर हमला
12 दिनों के युद्ध में भी बना था निशाना
एक सप्ताह पहले भी नतांज पर हमला हुआ था। साथ ही, पिछले साल जून में इजरायल-ईरान के 12 दिनों के युद्ध में भी इस परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया था। बाद में अमेरिका ने भी हमला किया।
रेडियोधर्मी रिसाव का खतरा टला
IAEA की चेतावनी
ईरान ने इजराइल के सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया
ईरान ने दावा किया है कि उसने ड्रोन हमलों के जरिए इजरायल की सैन्य उड़ानों को प्रभावित किया है। तेहरान के अनुसार, तेल अवीव के पास बेन गुरियन एयरपोर्ट पर ईंधन टैंक और रिफ्यूलिंग विमानों को निशाना बनाया गया।
ईरानी सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उनके हमलों के कारण इजरायल को कुछ सैन्य कर्मियों को हटाना पड़ा। ईरान ने साफ कहा है कि जब तक खतरा खत्म नहीं होगा, हमले जारी रहेंगे।
बता दें कि बेन गुरियन एयरपोर्ट, इजरायल के लिए बेहद अहम है, जहां सेना की विशेष यूनिट्स और लड़ाकू विमानों की मरम्मत सुविधाएं मौजूद हैं।
यूएई में दो सैनिक और 6 नागरिक मरे
संयुक्त अरब अमीरात ने शनिवार को ईरान की ओर से छोड़ी गई 3 बैलिस्टिक मिसाइलों और 8 ड्रोन को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब तक सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोका जा चुका है।
इन हमलों में 2 सैनिकों की मौत हुई है। साथ ही, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और फिलिस्तीन के कुल 6 नागरिकों की भी जान गई है। करीब 160 लोग घायल बताए गए हैं।
सऊदी अरब पर 20 ड्रोन हमले
दुनिया गोल
ईरान का सबसे लंबा मिसाइल हमला: 3500 किमी दूर हिंद महासागर में US बेस डिएगो गार्सिया को बनाया निशाना

अंतरिक्ष से लिया गया डिएगो गार्सिया का दृश्य (साभार विकीमीडिया)
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन हमले से ईरान की तकनीकी प्रगति का संकेत मिलता है।
दुनिया गोल
तेल छूट पर ईरान का तीखा जवाब – ‘बैन हटाकर अमेरिका बाजार को भरमा रहा’

ईरान के तेल मंत्रालय के प्रवक्ता का ट्वीट
“वर्तमान में ईरान के पास अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के लिए अतिरिक्त कच्चा तेल नहीं है इसलिए अमेरिकी वित्त मंत्री का बयान सिर्फ खरीदारों को आश्वासन देने और बाजार में घबराहट कम करने का तरीका है।”
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

