Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: भारत-EU के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता; फ्रांस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

Published

on

भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार वार्ता पूरी, मगर हस्ताक्षर अभी नहीं। (तस्वीर - X/@vonderleyen)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ, 17 साल पहले शुरू हुई वार्ता पूरी, समझौते पर हस्ताक्षर व इसे लागू होने में समय लगेगा।

2- भारत ने यूक्रेन पर रुख़ बदला, EU के साथ संयुक्त बयान में कहा- “ऐसे प्रयासों का समर्थन जो स्वतंत्र, संप्रभु, क्षेत्रीय अखंडता पर आधारित हो।”

3- UGC के नए समता नियम को लेकर सवर्ण जाति की ओर से हो रहे विरोध पर बोली सरकार- किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।

4- असम की ब्रह्मपुत्र नदी में 36 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, बच्चे समेत छह लोग लापता हुए, NDRF बचाव में जुटी। 

5- देश के सबसे चहीते गायक अर्जित सिंह ने पार्श्वगायन से सन्यास लेकर सबको चौंकाया, सोशल मीडिया पर लिखाअब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- फ्रांस में 15 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, हाई स्कूल में नहीं ले जा सकेंगे फ़ोन; विधेयक मंजूर हुआ, सितंबर से लागू होगा।

2- अमेरिका के साथ तनाव के बीच ब्रिटेन के पीएम कीव स्टार्मर अपने दल के साथ चीन पहुंचे, आज शी जिनपिंग से होगी मुलाक़ात।

3- रॉयटर्स की खोजी रिपोर्ट का दावा-  ईरान के गुप्त सैन्य बेड़े ने म्यांमार की सैन्य सरकार को भारी मात्रा में भेजा जेट ईंधन।

4- अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में ICE बलों की गोलीबारी में दो मौतों के बाद संघीय जज ने ICE प्रमुख को अवमानना की चेतावनी दी।

5- उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर देर रात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जापान सरकार व दक्षिण कोरियाई सेना ने इसकी पुष्टि की।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *