Connect with us

लाइव पन्ना

पुणे : PhD गाइड की प्रताड़ना ने ली छात्रा की जान, सीनियर वैज्ञानिक गिरफ्तार

Published

on

नई दिल्ली | बॉटनीकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI) की एक पीएचडी छात्रा ने अपने गाइड के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे में हुई इस घटना के बाद सोसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी गाइड व BSI के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए. बेनियामिन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे के चिंचवड़ इलाके स्थित अपने घर में शनिवार (11 april) को छात्रा ने अपनी जान दे दी।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने आरोप लगाया कि उसका गाइड लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न कर रहा था।

मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आरोपी डॉ. बेनियामिन पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित BSI कार्यालय में ‘हेड ऑफ ऑफिस’ के पद पर तैनात हैं।

इस घटना ने शैक्षणिक संस्थानों में महिला शोधकर्ताओं की सुरक्षा और गाइड के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *