Connect with us

लाइव पन्ना

मशहूर गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, पोती ने साझा की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Published

on

गायिका आशा भोसले (फाइल फोटो)

नई दिल्ली | 92 वर्षीय दिग्गज गायिका आशा भोसले को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की है।

जनाई भोसले ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी दादी को ‘अत्यधिक थकान’ और ‘सीने में संक्रमण’ (Chest Infection) की शिकायत के चलते अस्पताल ले जाया गया है।

पोती ने किया ट्वीट

उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से अपील की है कि “इस समय परिवार की निजता (Privacy) का सम्मान करें।”

जनाई ने यह भी आश्वासन दिया कि वे आगे भी उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा करती रहेंगी।

बीबीसी हिन्दी की रिपोर्ट के अनुसार, “आशा भोसले का इलाज फिलहाल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।”

गौरतलब है कि आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र में अपना गायन करियर शुरू किया था। भारतीय संगीत जगत में अपनी जादुई आवाज और विविध शैलियों के गीतों के लिए वे दुनिया भर में जानी जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *