रिपोर्टर की डायरी
रोहतास में ₹2 करोड़ की ठगी का खेल: सेमिनार में कमाई दोगुनी करने की ट्रिक सिखाने वाला गिरफ्तार
- बिहार के रोहतास जिले में ऑनलाइन ठगी का गिरोह सक्रिय।
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाकर रूपये ऐंठता था, सेमिनार भी करवाए।
- आरोपी को सासाराम पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।
सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव
कम समय में रूपया दोगुने करने का झांसा देकर ऑनलाइन दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह ने बिहार के रोहतास में लोगों से ठगी की है। इसी जिले का रहने वाला मुख्य आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर हरियाणा से यह गिरोह चला रहा था। वह लोगों को भरमाने के लिए ऑनलाइन कमाई बढ़ाने के तरीकों से जुड़े तथाकथित ऑनलाइन सेमिनार भी चलाता था।
रोहतास जिले की पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम में उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ला निवासी कामेश्वर प्रसाद कश्यप के बेटे रौशन कुमार कश्यप (40) के रूप में हुई है।
रौशन कुमार कश्यप फर्जी वेबसाइट बनाकर नेटवर्किंग का जाल फैला रहा था। ठगी के शिकार लोगों का कहना है कि आरोपी रोशन ने उन्हें रूपया निवेश करने पर हर महीने 10% मुनाफे का लालच दिया था। साथ ही उसने शत प्रतिशत वापसी का वादा किया था, लेकिन जब रूपये वापस देने की बारी आई तो आरोपी फरार हो गया और उसके परिवार वाले गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे।
आरोपी रौशन कुमार कश्यप की टीम में उसकी पत्नी अमृता कश्यप, भाई राकेश कुमार कश्यप, भाई की पत्नी खुशबू कश्यप, छोटा भाई राजू कश्यप शामिल थे। इसके अवाला, दिल्ली के एक निवासी दर्शन सोलंकी व गुडगांव निवासी नारायण राय भी शामिल हैं।
ठगी में शामिल लोगों ने सासाराम एवं आसपास के इलाकों में रहने वाले रोशन कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार सिंह, नलिन पुष्कर, अभिनंदन कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, राजू रंजन, दीपक कुमार, विशाल कुमार, नंदकिशोर सिंह सहित अन्य लोगों से लगभग 2 करोड़ से अधिक की राशि का ठगी की है। ठगी का मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। रोहतास पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील किया कि वे ऐसी किसी भी अनाधिकृत ऑनलाइन वेबसाइट या लुभावनी स्कीमों के झांसे में न आएं।
चुनावी डायरी
क्या बिहार और प. बंगाल से नया UT बनेगा? केंद्रीय गृह राज्यमंत्री क्या बोले?
नई दिल्ली | हाल में बिहार व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बदले जाने और बिहार में नीतीश कुमार के सरकार छोड़ने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार बिहार व प. बंगाल के कुछ जिलों को मुलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बना सकती है। इन अफवाहों को लेकर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि जनता ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दे। साथ ही उन्होंने सांसद पप्पू यादव के इस बारे में किए गए दावे को गंभीरता से न लेेने को कहा।
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ट्वीट किया है-
“बिहार और प.बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना पूरी तरह तथ्य से परे है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं यह बताना चाहता हूं कि पप्पू यादव के ट्वीट को कोई गंभीरता से ना ले।”
नित्यानंद राय का ट्वीट
सांसद पप्पू यादव ने किया दावा
दरअसल 5 मार्च को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने को लेकर ट्वीट करके ऐलान किया। इसी दिन राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना जारी करके बिहार समेत सात राज्य व दो केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल/उपराज्यपाल बदले गए। एक ही दिन हुए इन दो अहम बदलावों को लेकर सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि ऐसा एक नया केंद्रशासित प्रदेश बनाने के लिए किया जा रहा है, जो बिहार व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को जोड़कर बनाया जाएगा।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट करके कहा था-
“पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित करा कर सीमांचल और मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज दिनाजपुर आदि जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का खेल बीजेपी करने वाली है नीतीश जी को हटाने और लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल लाने के पीछे का यह खेल है।”पप्पू यादव का ट्वीट
रिपोर्टर की डायरी
JDU विधायक रो पड़े, बोले- “हम नीतीश की जगह निशांत नहीं चाहते, हम मनाते रहे..पर वे नहीं माने”
- भावुक जदयू विधायक बोले- उन्होंने (नीतीश कुमार) ने तो सारा खेल ही खत्म कर दिया।
पटना|
बिहार में हुए बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद CM हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक की।
इस बैठक में विधायकों ने एक स्वर में सीएम नीतीश कुमार से उनका राज्यसभा जाने का फैसला वापस लेने को कहा। इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए जदयू विधायक विनय चौधरी भावुक हो गए। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा –
“अब तो उन्होंने सारा खेल खत्म कर दिया, हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे ऐसा कर सकते हैं। हमने उन्हें बहुत मनाने की कोशिश की पर वे नहीं माने।”
सूत्रों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं। उनके राज्यसभा में नामांकन भरने के बाद नए सीएम को लेकर भाजपा और JDU के बीच चर्चा जारी है।
8 मार्च को पार्टी ज्वाइन करेंगे निशांत कुमार
इस बैठक में नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने को लेकर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। मीटिंग से जानकारी निकलकर आई कि 8 मार्च को निशांत कुमार JDU की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दें कि यह माना जा रहा है कि भाजपा ने निशांत कुमार को बिहार की नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर राजी कराया है।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद से मिले सीएम
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने के ऐलान वाले दिन ही बिहार के राज्यपाल बदले जाने की खबर आई। इसको लेकर शनिवार (7 मार्च) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की है।
माना जा रहा है कि राज्यपाल के विदाई प्रोटोकॉल के तहत सीएम नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे हैं। यह मुलाकात दस मिनट चली। बिहार में नए राज्यपाल रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के रूप में शपथ लेंगे।
रिपोर्टर की डायरी
UPSC में लखीसराय की दो महिला पदाधिकारियों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा
लखीसराय | गोपाल प्रसाद आर्य
जिले के लिए शुक्रवार का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब यहां कार्यरत दो महिला पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठित UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
अवर निर्वाचन पदाधिकारी स्मृति आनंद ने UPSC परीक्षा में अखिल भारतीय 368वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रुचि सिंह ने 171वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता पाई है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने दोनों सफल अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि UPSC जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अत्यंत गर्व की बात है। स्मृति आनंद और रुचि सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह सफलता हासिल कर जिले की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल समेत सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इन दोनों अधिकारियों की सफलता जिले की छात्राओं और युवतियों को बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी



