Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

रोहतास : दो लड़कों की रील ने माहौल बिगाड़ा, RAF तैनात

Published

on

सासाराम में स्थिति को नियंत्रित करती पुलिस।
  • दो पक्षों में मारपीट, दुकान बंद कर रहे दुकानदार का सिर फूटा, तीन हिरासत में
  • 5 दिनों से वीडियो वायरल, बवाल के बाद मौके पर रैपिड ऐक्शन फोर्स तैनात

रोहतास | अमित कुमार

दो युवा लड़कों की ओर से धार्मिक भावना भड़काने की मंशा से बनाई गई रील के चलते जिले में सोमवार की शाम आठ बजे से माहौल बिगड़ने लगा जो देर रात होते-होते वबाल में बदल गया। बाजार बंद होने के समय दो समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए वबाल में एक दुकानदार का सिर फट गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। तनावपूर्ण माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए रात एक बजे तक मौके पर पुलिस मौजूद रही और रैपिड ऐक्शन फोर्स ने गश्ती की।

सासाराम में स्थिति को नियंत्रित करती पुलिस।

सासाराम में स्थिति को नियंत्रित करती पुलिस।

‘मौके पर हिन्दू’ लिखे वीडियो को वायरल किया 

जिले में एक वीडियो (रील) वायरल होना शुरू हुआ जिसमें बाइक चला रहा एक नवयुवक अन्य समुदाय के धार्मिक स्थल से गुजरते हुए गाली देता है। बाइक में पीछे बैठे दोस्त का चेहरा सेल्फी वीडियो में दिख रहा है जो अपने धार्मिक स्थल की ओर देखते हुए दोस्त की दी हुई गाली को दोहराता है। इस वीडियो के ऊपर ‘जय श्री राम’ व ‘Hindus Spotted in this area’ (मौके पर हिन्दू पहुंचे) लिखा हुआ है। आगामी चुनावों को देखते हुए इसे संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि कोई भी घटना इस समय माहौल को गंभीर बना सकती है।

मौके पर गश्त करती आरपीएफ

मौके पर गश्त करती आरपीएफ

वीडियो चार-पांच दिन से इलाके में वायरल 

आम लोगों के मुताबिक, यह वीडियो चार-पांच दिनों से लोकल व्हाट्सऐप ग्रुपों व अन्य सोशल मीडिया मंचों पर सर्कुलेट हो रहा था, हालांकि रविवार को दो समुदायों के बीच बवाल हो जाने के बाद यह पुलिस के संज्ञान में आया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह धार्मिक स्थल जिले में कहां पर है? अथवा जिले से संबंधित है भी या नहीं? इस मामले में पुलिस ने जांच करके जानकारी देने की बात कही है। हमारी ओर से वीडियो में दिख रहे इंस्टाग्राम हैंडिल को सर्च किया गया पर लगता है कि अब यह खाता डीएक्टिवेट हो चुका है।

बवाल में घायल हुए दुकानदार

बवाल में घायल हुए दुकानदार मनोज कुमार।

वायरल वीडियो से गुस्साए लोग, दुकानदार का सिर फटा

बताया जाता है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने आरोप लगाया कि धर्म से जोड़कर एक वीडियो वायरल किया गया, जिसके बाद अफवाह फैल गई और एक पक्ष के कुछ लड़के इकट्ठे होकर शोर-शराबा करने लगे। इसी बीच अपनी दुकान बंद करके घरों को लौट रहे कुछ लोगों के साथ बदसलूकी एवं मारपीट हुई। इसी में सासाराम के धर्मशाला मोड पर स्थित एक रेडीमेड दुकानदार मनोज कुमार गुप्ता का सिर फट गया है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने चोट लगने की शिकायत की है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है तथा लोगों से शांति की अपील की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण एवं शांतिपूर्ण हो गया है।

सासाराम में स्थिति को नियंत्रित करती पुलिस।

सासाराम में स्थिति को नियंत्रित करती पुलिस।

वीडियो के बारे में पूछताछ को तीन लोगों को उठाया

इस मामले पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको जांच किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसडीपीओ

एसडीपीओ दिलीप कुमार मंडल

हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि हिरासत में लिए गए लोग किस पक्ष के हैं। साथ ही यह भी नहीं बताया गया है कि दुकानदार की ओर से केस दर्ज किस पक्ष पर करवाया गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस बल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे शांति बनाए रखें। किया जा रहा शांति बनाने के लिए

(नोट — आगे सूचना आने पर इस खबर को अपडेट किया जा सकता है।)

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिपोर्टर की डायरी

गोपालगंज : फाइलेरिया रोकने की दवा खाने के बाद स्कूली बच्चे बीमार

Published

on

  • गोपालगंज के हरखुआ माध्यमिक विद्यालय में 15 बच्चे बीमार पड़े।
  • 58 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई, फिर तबीयत बिगड़ी।
  • सभी बच्चों को सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, सभी सुरक्षित।

गोपालगंज | आलोक कुमार 

बिहार के गोपालगंज में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाए जाने के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। स्कूल में अभिभावकों ने पहुंचकर हंगामा किया, हालांकि टीचरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस बीच हेडमास्टर ने एंबुलेंस बुलाकर 15 बीमार बच्चों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया है। बता दें कि हाथी पांव या फाइलेरिया की रोकथाम के लिए दो साल से बड़े बच्चों को यह दवा खिलाई जाती है, जो एकदम सुरक्षित है।

गोपालगंज में बच्चों की तबीयत खराब होने की घटना शहर के हरखुआ गांव के एक माध्यमिक विद्यालय में घटी। हेडमास्टर कृष्ण मुरारी पांडे ने बताया कि स्कूल में 27 फरवरी को 58 बच्चे मौजूद थे। सभी बच्चों ने मिड डे मील खाया। फिर दोपहर करीब 3:00 बजे आशा वर्करो  ने स्कूल आकर सभी 58 बच्चों को फाइलेरिया और एल्बेंडाजोल की गोलियां दीं।

प्रिंसिपल ने बताया कि दवा खाते ही कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सोने लगे, जबकि कुछ को उल्टी हुई।

इस बारे में सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने के बाद कुछ बच्चों में गैस बनने की शिकायत हो सकती है, जिससे उल्टी या पेट दर्द महसूस होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई बार डर के कारण भी बच्चों को ऐसी समस्या होती है, इसमें किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

शराब तस्करी में जेल गए आरोपी की मौत, परिवार बोला- हत्या हुई, जेल प्रशासन ने हार्टअटैक बताया

Published

on

परिजनों को बंदी की तबीयत खराब बताई गई, जब वे अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर हंगामा किया। (तस्वीर - बक्सर संवाददाता)
परिजनों को बंदी की तबीयत खराब बताई गई, जब वे अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर हंगामा किया। (तस्वीर - बक्सर संवाददाता)
  • बक्सर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत होने से उठे सवाल।
  • शराब तस्करी के आरोप में जेल में 14 दिन से था बंदी।
  • जेल में अचानक हुई मौत को परिजनों ने बताया हत्या।

बक्सर | अमीषा कुमारी

बिहार में शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत बक्सर सेंट्रल जेल में हो गई है। बीती 12 फरवरी को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि जेल में उसके साथ मारपीट हुई, उसके शरीर पर लाल निशान हैं। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सदर अस्पताल में हंगामा किया, तब मौके पर पुलिस पहुंची।अब मेडिकल बोर्ड की निगरानी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में जेल प्रशासन ने उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है।

दरअसल 40 साल के राजेंद्र सिंह को बक्सर पुलिस पकड़कर ले गई थी और 12 फरवरी को उसे जेल भेजा गया था। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर के रहने वाले थे।  मृतक के बड़े भाई राजू कुमार ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार करने के दौरान ही पुलिस ने राजेंद्र के साथ मारपीट की थी, जबकि वह बीमार चल रहा था। राजू का आरोप है कि “जेल भेजने के बाद भी भाई को पीटा गया। शरीर पर मौजूद लाल निशान साफ बता रहे हैं कि उसकी हत्या हुई है।

Continue Reading

रिपोर्टर की डायरी

बिहार में अब दारोगा-कोतवाल के खिलाफ केस चलाने से पहले सरकार की अनुमति जरूरी

Published

on

बिहार पुलिस
बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो)
  • बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने जारी की अधिसूचना।
  • पुलिस कर्मियों पर मुकदमा चलाने के लिए लेनी होगी सरकार की अनुमति।
  • बिहार पुलिस के सभी पदाधिकारी व कर्मियों पर लागू होगा नियम।

पटना |

बिहार में अब दारोगा से लेकर इंस्पेक्टर तक के खिलाफ किसी मामले में तब ही केस दर्ज हो सकेगा जब उसकी इजाजत राज्य सरकार देगी।

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने गुरुवार (26 feb) को इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। यह नियम पहले DSP/ACP और ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू था, लेकिन अब राज्य सरकार ने यह सुरक्षा कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक बढ़ा दी है।  सरकार का तर्क है कि इस तरह बदले की भावना के चलते पुलिस पर कार्रवाई व उत्पीड़न को रोका जा सकेगा।

सरकार के इस महत्वपूर्ण सर्कुलर में कहा गया है कि पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर आपराधिक मुकदमा चलाने से पहले राज्य सरकार की पूर्व अनुमति (sanction) अनिवार्य होगी। यह शर्त उन कार्यों पर लागू होगी जो आधिकारिक ड्यूटी (official duty) के दौरान या उसके संबंध में किए गए हों।

 यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 218(2) के तहत लागू किया गया है। जिसमें पहले “केंद्रीय सरकार” के स्थान पर अब स्पष्ट रूप से “राज्य सरकार” को यह अधिकार दिया गया है।

बिहार जैसे राज्य जहां पुलिस के ऊपर भ्रष्टाचार व गलत मुकदमें में फंसाने के मामले सामने आते रहे हैं, राज्य सरकार की ओर से दी जा रही इम्यूनिटी उनकी ताकत को और बढ़ा देगी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending