रिपोर्टर की डायरी
रोहतास (बिहार): DFO बोले- नीलगायों से फसल बचाने के लिए शूटर मिलेंगे; पर 3 साल पुराना नियम सिर्फ कागजी
- रोहतास जिले में नीलगायों के चलते फसल बर्बाब हो रही।
- किसानों को अब तक नहीं मिला सुरक्षा के कानून का लाभ।
- डीएफओ बोले- परमीशन के बाद ‘शूट’ की जा सकती हैं।
सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव
जिला वन पदाधिकारी स्टालिन फीडल कुमार ने बताया कि सरकार ने 2022 में ही वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के तहत नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों की हत्या के लिए पंचायत मुखिया को अधिकृत कर दिया है।
इसमें नियम है कि नीलगाय को मारने का काम केवल वन विभाग की ओर से लिस्टेड शूटर ही करेंगे। शूटरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अन्य जानवरों या लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे।
DFO ने कहा- बिना अनुमति या गाइडलाइन के नीलगाय मारने पर वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
वन पदाधिकारी का यह भी कहना है कि जंगली जानवरों से फसल क्षति के लिए मुआवजे का प्रावधान है। किसान नजदीकी रेंज ऑफिस में सूचना देंगे। वन विभाग की टीम राजस्व अधिकारी के साथ मिलकर नुकसान का आकलन करेगी और रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
रिपोर्टर की डायरी
बांका में पुलिस लाइन का खाना बना जहर! 100 से अधिक जवान अचानक पड़े बीमार
बांका | दीपक कुमार
बिहार के बांका जिला से शुक्रवार को एक बेहद चौंकाने वाली और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस लाइन में परोसा गया खाना जवानों के लिए मानो जहर साबित हो गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन मेस में दोपहर के भोजन के रूप में जवानों को फ्राइड राइस और चना छोला परोसा गया था। ड्यूटी से लौटे जवानों ने जैसे ही यह खाना खाया, कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
देखते ही देखते 100 से अधिक पुलिस जवानों को पेट दर्द, उल्टी, जी मिचलाने और दस्त जैसी गंभीर शिकायतें होने लगीं। हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे पुलिस लाइन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और एम्बुलेंस के सायरन लगातार गूंजने लगे।
बीमार पड़े सभी जवानों को तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में भी हड़कंप मच गया और बेड कम पड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में अतिरिक्त बेड और डॉक्टरों की व्यवस्था की गई।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल सभी जवानों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है, उन्हें सलाइन चढ़ाया जा रहा है और डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
इस घटना के बाद पुलिस लाइन मेस में परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जवानों के बीच भी इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। परोसे गए भोजन के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि आखिर जवानों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यही है कि देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले जवानों के स्वास्थ्य के साथ इतनी बड़ी लापरवाही आखिर कैसे हो गई?
रिपोर्टर की डायरी
रोहतास (बिहार) : 4 साल बाद सरकारी नौकरी के लिए हो रहा exam, एडमिट कार्ड में लगा दी कुत्ते का फोटो!
- 15 मार्च को होनी है भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड पर कुत्ते की फोटो।
- रोहतास जिले के उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में बड़ी गलती।
- जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी पद के लिए होना है पेपर।
पीड़ित परीक्षार्थी ऋतेश कुमार रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेक्ष के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2022 में जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था।
रिपोर्टर की डायरी
रोहतास: लॉ कॉलेज हॉस्टल में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला, मीडिया कर्मियों को गेट पर ही रोका
- रोहतास के नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की घटना।
- लॉ फाइनल ईयर की छात्रा का हॉस्टल में लटका मिला शव।
- कॉलेज ने मीडिया को प्रवेश नहीं दिया, सुसाइड का मामला बताया।
सासाराम | अविनाश कुमार श्रीवास्तव
पटना के एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला अब तक सुलझा नहीं है और अब रोहतास जिले में एक और ऐसी ही घटना सामने आई है।
रोहतास जिले में लॉ की एक छात्रा की कॉलेज कैंपस में संदेहास्पद स्थिति में 12 मार्च को मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह घटना जिले के डेहरी क्षेत्र के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल हॉस्पिटल एंड हॉस्पिटल में हुई। मरने वाली छात्रा कैमूर जिले की है और उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
बताया जा रहा है कि छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। हालांकि उसमें क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है।
इस घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को कॉलेज परिसर के अंदर जाने से रोक दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कई घंटों तक पत्रकारों को गेट के बाहर ही रोके रखा और किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी।
अब तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि
“छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, परिजनों का बयान भी लिया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।”
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : धान खरीद के बीच रोहतास के FCI गोदाम में धरना, मजदूर बोले- ‘अनाज के हर ट्रक पर 1500 रुपये काटे जा रहे’

