Connect with us

आज की सुर्खियां

Top News : फिलायीन हमला था लाल किला कार धमाका; मैक्सिको में Gen-Z प्रदर्शन में हिंसा

Published

on

National Investigation Agency
National Investigation Agency

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- NIA का खुलासा- लाल किले के पास बम ब्लास्ट हड़बड़ी में नहीं हुआ, बल्कि फिदायीन हमला था। कार को IED विस्फोट के रूप में तैयार किया।

2- यूपी के सोनभद्र में खदान हादसा, अब तक 14 मजदूरों का पता नहीं लगा। एक की मौत और तीन बचाए गए। NDRF की टीम खोज में लगी।

3- 2028 में चंद्रमा के नमूने लेने को प्रक्षेपित होगा मिशन चंद्रयान-4, जबकि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान 2027 में रवाना होगा: इसरो प्रमुख

4- तमिलनाडु सरकार के मेडिकल में दाखिले के लिए नीट से छूट वाले एक विधेयक को राष्ट्रपति ने रोका, विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार।

5- लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप- ‘राजद की हालत पर सवाल पूछा तो चप्पल मारकर घर से निकाला, मां-पिता को रोता छोड़ आई हूं।’

 


 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें : 

1- मैक्सिको में हाल के दिनों में हुईं कई हत्याओं के खिलाफ Gen-Z प्रदर्शन हिंसक हुआ, पुलिस पर पथराव में दोनों ओर के 120 लोग घायल हुए।

2- बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ आज फैसला सुनाएगा विशेष ट्रिब्यूनल, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी, देशभर में सुरक्षा सख्त की गई।

3- रूस ने यूक्रेन पर 3 बेलेस्टिक मिसाइल और 135 ड्रोन से हमला किया, नौ लोगों की मौत और 53 घायल। दो यूक्रेनी बस्ती पर भी रूस का कब्जा।

4- अमेरिका ने B61-12 परमाणु गुरुत्वाकर्षण बम का सफल फ्लाइट टेस्ट अगस्त में किया, अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने अब किया खुलासा।

5- भारतीय विदेश मंत्री ने कतर के पीएम से मुलाकात की, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। बहरीन के विदेश मंत्री से फोन वार्ता भी हुई।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

आज की सुर्खियां

Top News : सुप्रीम कोर्ट बोली- संसद हमारे फैसले पलट नहीं सकती; रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें 

1- सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को कड़ा संदेश, कहा- संसद हमारे फैसले पलट नहीं सकती। ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट-2021 के कई प्रावधान रद्द किए।

2- नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होने पहुंचे।

3- राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपोें के खिलाफ पूर्व नौकरशाह, जज, राजदूतों समेत 272 लोगों का खुला पत्र।

4-सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संतानहीन महिला अपनी संपत्ति की वसीयत पहले ही बना लें, जिससे परिवार के बीच विवाद न हो।

5- अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री व्यापार दौरे पर आए भारत, पाक से हाल में व्यापार खत्म करने की घोषणा हुई।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें 

1-रूस ने एक रात में 476 यूक्रेनी ठिकानों पर 48 मिसाइलें दागीं, भीषण हमले में कम से कम 25 नागरिकों की जान गई।

2-अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में दावा- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय विमानों को लेकर चीन ने किया था दुष्प्रचार।

3-सऊदी क्राउन प्रिंस को अमेरिकी पत्रकार खशोगी की हत्या पर ट्रंप ने क्लीन चिट दी, मीडिया से बोले- वह कुछ नहीं जानते।

4-नेपाल में Gen-Z और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की झड़प के बाद बारा जिले में लगा कर्फ्यू, एक रैली के विरोध में युवा भड़के।

5-इज़राइल ने लेबनान के शरणार्थी शहर ‘सीडीन’ पर किया हवाई हमला, महिला-बच्चों समेत कुल 13 लोगों की जान गई।

 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

Top News : बस्तर का 1.8 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर; ट्रंप के गज़ा प्लान को यूएन की सहमति

Published

on

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1. बस्तर में माओवाद का दूसरा नाम माने जाने वाला मोस्टवॉन्टेड नक्सली हिड़मा की आंध्रप्रदेश में मौत, 1 करोड़ 80 लाख का इनाम था।

2. ब्रेनवॉश करके फिदायीन तैयार कर रहा था आतंकी डॉ. उमर, जांच एजेंसियों को उसके फोन से मिला एक भाषण की प्रैक्टिस से जुड़ा वीडियो।

3. पर्यावरण से जुड़ी मंजूरी के बिना शुरू की गईं छह परियोजनाओं से रोक हटेगी, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से जुड़े पुराने फैसले को वापस लिया।

4. फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टर पकड़े जाने के बाद ED ने चेयरमैन को गिरफ्तार किया, 25 ठिकानों पर छापा मारा।

5. SIR के चलते देश में पहले निकाय चुनाव टाले गए, गोवा में 13 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद चुनाव एक सप्ताह देरी से कराए जाएंगे।

 


 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1. संयुक्त राष्ट्र ने डोनाल्ड ट्रंप के गज़ा शांति योजना को वैधता दी, 13-0 से पास हुआ प्रस्ताव, रूस-चीन ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

2. अमेरिकी पत्रकार की हत्या के सात साल बाद अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे सऊदी क्राउन प्रिंस मो. सलमान का ट्रंप ने किया जोरदार स्वागत।

3. बांग्लादेश में शेख हसीना को फांसी देने के विरोध में प्रतिबंधित पार्टी आवामी लीग ने आज से दो दिन का पूर्ण बंद बुलाया, देशभर में सुरक्षा सख्त।

4. पाकिस्तान के खैबर पख्तून में मोटरसाइकिल पर आत्मघाती हमला, अपने टारगेट पर पहुंचने से पहले ही हमला हुआ, कोई हताहत नहीं।

5. ब्रिटेन की घरेलू सुरक्षा एजेंसी M15 ने सभी सांसदों को चाइना के जासूसी एजेंटों की संभावित जासूसी गतिविधियों से सुरक्षित रहने को कहा।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

Top Headlines of Bihar Election Result : नीतीश की लहर में NDA को 47% वोट पड़े, सबसे कम मुस्लिम विधायक विधानसभा पहुंचेंगे

Published

on

बिहार में NDA की सुनामी ने महागठबंधन को 15 साल में सबसे कम सीटों पर धकेल दिया, जिसमें महिला वोटरों का योगदान रहा।
बिहार में NDA की सुनामी ने महागठबंधन को 15 साल में सबसे कम सीटों पर धकेल दिया, जिसमें महिला वोटरों का योगदान रहा।

दस सुर्खियों में जानिए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम : 

1. बिहार में नीतीश की लहर से NDA की 202 सीटों से ऐतिहासिक जीत, विपक्ष 15 साल में सबसे निचले पायदान पर, मात्र 35 सीटें जीत सका।

2. बिहार चुनाव में 71.78% महिलाओं ने वोट किया जो पुरुष वोटरों की तुलना में 9.75% ज्यादा रहा। अधिकांश महिला वोट नीतीश कुमार को गया।

3. बिहार विधानसभा चुनाव में 89 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, JDU को मिली 85 सीटेें, RJD सिर्फ 25 पा सकी।

4. NDA को 46.5% वोट मिला, जबकि महागठबंधन का वोट शेयर 37.6% रहा।  बीजेपी को 20% और जदयू को 19.3% वोट शेयर मिला।

5. बिहार में NDA सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी ने 29 सीटों में से 19 पर जीत हासिल करके सबको चौंकाया, HAM को 5 और RML को 4 सीटें मिलीं।

6. महागठबंधन के एक भी सहयोगी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, कांग्रेस ने सिर्फ 6 सीटें जीतीं, CPI(ML) दो ही जीत सका जबकि पिछली बार 12 जीती थीं।

7. प्रशांत किशोर की जनसुराज बिहार में एक भी सीट नहीं जीत सकी। पार्टी ने 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जिसमें से 236 की जमानत जब्त हुई।

8. शेड्यूल कास्ट के लिए आरक्षित सीटों में भी NDA की मजबूत पकड़, 34 SC सीटें NDA ने जीतीं और महागठबंधन सिर्फ 4 SC सीट जीत सका।

9. राज्य में 17.7% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद इस बार सबसे कम मात्र 10 मुस्लिम विधायक ही विधानसभा पहुंचेंगे, जो 1990 के बाद से सबसे कम।

10. 25 साल की मैथिली ठाकुर जीत के बाद बिहार की सबसे युवा विधायक बनीं। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप हार गए। जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह जीत गए।

 

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending