Connect with us

दुनिया गोल

27वां संविधान संशोधन : पाकिस्तान में अब ‘फील्ड मार्शल’ की सरकार, सुप्रीम कोर्ट सबसे कमजोर हुआ

Published

on

आसिर मुनीर को सबसे ज्यादा शक्तियां देकर पाकिस्तान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शक्तियां छीन ली हैं।
आसिर मुनीर को सबसे ज्यादा शक्तियां देकर पाकिस्तान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शक्तियां छीन ली हैं।
  • पाकिस्तान का 27वां संविधान संशोधन संसद से पास हो चुका है।
  • इसके विरोध में अब तक सुप्रीम कोर्ट के कुछ जजों ने इस्तीफा दिया।
  • आजीवन फील्ड मार्शल रहेंगे आसिर मुनीर, सेना सर्वोच्च शक्ति बनी।

 

नई दिल्ली |

पाकिस्तान में सरकार के ऊपर सेना का दखल और संविधान में बार-बार बदलाव होना कोई नहीं बात नहीं है, पर इस बार हुए 27वें संवैधानिक संशोधन को लोकतंत्र का ‘जनाज़ा’ निकालने जैसा बताया जा रहा है।

पाकिस्तान में 27वां संविधान संशोधन (27th Constitutional Amendment) पास होकर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद लागू हो चुका है।

इससे सबसे बड़ा बदलाव सुप्रीम कोर्ट से संवैधानिक मामलों की सुनवाई की शक्ति छीनने के रूप में हुआ है। यानी अब वह सिर्फ सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई कर सकेगी।

दूसरी ओर, सैन्य प्रमुख आसिर मुनीर को जीवनभर के लिए फील्ड मार्शल बना दिया गया है। साथ ही, तीनों सेनाओं का प्रमुख CDF (chief of defence force) भी बनाया गया है।

इतना ही नहीं,  उन्हें राष्ट्रपति की तरह जीवन भर आपराधिक कार्रवाई से सुरक्षा दी गई है। इस तरह वे पाकिस्तान में सबसे ताकतवर व्यक्ति बन गए हैं।

बता दें कि पाकिस्तान में आखिरी बार साल 1999 में सेना ने तख्ता-पलट करके चुनी हुई सरकार हटा दी थी। पर इस बार हुए बदलाव ने संवैधानिक तरीके से फील्ड मार्शल को पाकिस्तान की सत्ता का केंद्र बना दिया है।

 

तीन लाइन में समझें बदलाव  

  1. Supreme Court को constitutional मामलों से हटाकर नई Federal Constitutional Court को सर्वोच्च बनाया गया है।
  2. नए बदलाव के हिसाब से सुप्रीम कोर्ट और सभी हाईकोर्ट के पास स्वतंत्र संविधानिक बेंच होगी, जिसके जज सरकार नियुक्त करेगी।
  3. Field Marshal Asim Munir को सेना के साथ-साथ “National Strategic Command” की कमान और लाइफटाइम इम्युनिटी मिल गई है।

 

विरोध में जजों का इस्तीफा 

कई जजों ने इस कदम को “judicial capture” बताया। नए संशोधन के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के दो जज व लाहौर हाईकोर्ट के एक जज ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के दो जजों ने इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं।

 

क्या है 27वां संविधान संशोधन?

1. Supreme Court का रोल घटा — नई Federal Constitutional Court सबसे ऊपर

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, FCC को पाकिस्तान का नया सर्वोच्च संवैधानिक मंच बनाया गया है।

FCC के जज प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति सीधे चुनेंगे

FCC को 68 वर्ष तक काम करने की अनुमति

पुरानी Supreme Court की सभी Constitutional power समाप्त

The Guardian ने इसे “Supreme Court की स्वतंत्रता को ख़त्म करने वाला कदम” बताया है।

  • अब—
    * Supreme Court सिर्फ सिविल और क्रिमिनल अपीलों में अंतिम अदालत होगी
    * सभी संवैधानिक मामले FCC में जाएंगे

 

2. जजों की ट्रांसफर–पोस्टिंग अब सरकार के हाथ

पाकिस्तान के अखबार डॉन (Dawn) के अनुसार – अब पाकिस्तान के राष्ट्रपति, Judicial Commission की सिफारिश पर जजों को बिना उनकी अनुमति के ट्रांसफर कर सकते हैं।

अगर जज इसे मानने से इंकार करे तो— उसे रिटायर माना जाएगा।

यह प्रावधान पाकिस्तान में पहली बार आया है।

 

3. आर्मी चीफ Asim Munir को अभूतपूर्व शक्तियां

फील्ड मार्शल आसिर मुनीर को तीनों सेनाओं के प्रमुख के तौर पर नया संवैधानिक पद CDF “Chief of Defence Forces” दिया गया है।

उन्हें लाइफटाइम इम्युनिटी—यानी किसी भी प्रकार की आपराधिक कार्रवाई आजीवन नहीं

सेना, नौसेना और वायुसेना पर एकीकृत अधिकार

Strategic Forces Command की सीधी कमान

 

विेशेषज्ञ की राय – 

Georgetown University के प्रोफ़ेसर Aqil Shah लिखते हैं:
“यह पाकिस्तान में स्थायी सैन्य शासन की ओर सबसे बड़ा कदम है।”

 

इसे क्यों कहा जा रहा — ‘न्यायिक कब्जा’(Judicial Capture)?

सीएनएन (CNN) के अनुसार: “यह संशोधन न्यायपालिका को पूर्ण रूप से कार्यपालिका के अधीन कर देता है।”

इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जजों ने पहले भी अपने पत्रों में लिखा था कि उन्हें राजनीतिक और सुरक्षा एजेंसियों से दबाव झेलना पड़ता है।

अब कई जजों ने—

FCC की शपथ में हिस्सा नहीं लिया

इस्तीफे की प्रक्रिया शुरू कर दी है

कोर्टरूम खाली कराए जा रहे हैं ताकि FCC वहीं बैठ सके

 

संसद पर भी सवाल—

डॉन अख़बार ने साफ लिखा, “यह amendment एक ऐसी संसद ने पास किया है जिसे जनता प्रतिनिधि ही नहीं मानती।”

विपक्ष (PTI और TTAP) ने वोटिंग का बहिष्कार किया।
सिर्फ चार सांसदों ने इसका विरोध किया—बाकी कुछ घंटों में वोटिंग खत्म कर दी गई।

 

आलोचकों की मुख्य आपत्तियां

1. पूरे संविधान की मूल संरचना (Basic Structure) को तोड़ा गया

2. Judiciary अब स्वतंत्र नहीं रहेगी

3. Army chief को ऐसी शक्तियां पहले कभी नहीं दी गईं

4. Bill को जनता, जजों या सिविल सोसाइटी से चर्चा के बिना पास किया गया

5. यह पाकिस्तान को संवैधानिक लोकतंत्र से सैन्य नियंत्रित ढांचे में बदल देता है

Human Rights Commission of Pakistan ने कहा:

“यह संशोधन लोकतंत्र की जड़ों को हिलाता है।”

 

आगे क्या होगा? (Impact Analysis)

1. सेना की शक्तियां ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ी हो जाएंगी—कानूनी संरक्षण और पांच-सितारा पद (फील्ड मार्शल)

2. Supreme Court अब symbolic होगी—FCC असली authority बनेगी

3. सरकार को जजों पर सीधा नियंत्रण मिलेगा—ट्रांसफर का डर न्यायिक स्वतंत्रता खत्म कर देगा

4. पाकिस्तान में लोकतंत्र और नागरिक अधिकार गहरे संकट में पहुंचेंगे—इसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया ‘सत्तावादी मोड़’ (Authoritarian Turn) कह रहा है


Edited by Mahak Arora (Content writter)

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुनिया गोल

Middle East Tensions : ईरान ने अब तक 13 देशों पर जवाबी हमले किए: कहां-कैसे हुआ हमला, अभी क्या हालात हैं?

Published

on

  • 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या हो गई।
नई दिल्ली|

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में पिछले 48 घंटों में कम से कम 13 देशों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जवाबी कार्रवाई की हैं। इन हमलों के बाद अमेरिका को खाड़ी के कई देशों में अपने दूतावास बंद करने पड़े हैं।  ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इसे ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-III’ का नाम दिया है। ये हमले मिसाइल, ड्रोन, प्रॉक्सी ग्रुप्स और साइबर अटैक के जरिए किए गए। जानिए कहां हमले हुए और अभी क्या हालात हैं।1. इजरायल तेल अवीव, हाइफा और नेगेव में 200 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इसमें 85% को IDF ने इंटरसेप्ट कर लिया। इसमें इजरायल के 12 नागरिक मारे गए और 150 घायल हुए। इजरायल में आपातकाल लागू किया गया है।

2. अमेरिका कतर में अल उदैद एयर बेस और सऊदी में प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर 30 से ज्यादा ड्रोन हमले हुए। इस हमलों में चार अमेरिकी सैनिकों में मौते हुईं और 22 घायल।

3. यूएई अबू धाबी और दुबई के पास तेल टर्मिनल और एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले हुए। इसमें 3 नागरिक मारे गए और तेल उत्पादन प्रभावित है। अमेजन कंपनी के डेटा सेंटर पर ड्रोन हमला। 

4. सऊदी अरब मध्यपूर्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी ‘रस तनूरा रिफाइनरी’ पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला। आग लगने से इसका उत्पादन 2 लाख बैरल/दिन कम हुआ। यहां स्थित अमेरिकी अंबेसी पर हमला।

5. कतर अल उदैद बेस पर हूती-समर्थित ड्रोन हमला हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिक घायल हैं। कतर हवाईक्षेत्र बंद होने से हवाई यात्रा स्थगित।

6. कुवैत कुवैत सिटी के पास अमेरिकी लॉजिस्टिक बेस पर मिसाइल हमला, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। कुवैत में अमेरिकी अंबैसी अस्थायी रूप से बंद हुई। 

7. जॉर्डन अम्मान के पास अमेरिकी ट्रेनिंग बेस पर ड्रोन हमला, 2 जॉर्डन सैनिक घायल। हमले को देखते हुए अमेरिका ने अंबेसी से अपने स्टाफ को निकाला। 

8. इराक बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर कताइब हिजबुल्लाह ने रॉकेट हमला, 1 नागरिक की मौत। 

9. बहरीन मनामा में US Fifth Fleet बेस पर ड्रोन हमला हुआ जिसमें 3 अमेरिकी सैनिक घायल।

10. ओमान मुसंदम पेनिनसुला के पास तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू में से 4 घायल, जहाज में आग लगी।

11. साइप्रस निकोसिया के पास ब्रिटिश सैन्य बेस पर ड्रोन हमला हुआ पर कोई हताहत नहीं।

12. इटली रोम में अमेरिकी दूतावास के पास छोटा विस्फोट। कोई हताहत नहीं।

13. यूके – लंदन में इजरायली दूतावास के बाहर प्रॉक्सी ग्रुप ने हमला किया। सुरक्षा बलों ने रोका।

युद्ध के तीसरे दिन क्या हालात हैं?

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही 40% कम हो गई है।
  • तेल की कीमतें 12% बढ़कर $95 प्रति बैरल के पार।
  • इजरायल और अमेरिका ने हाई अलर्ट जारी किया, नागरिकों को बंकरों में रहने को कहा।
  • ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया, लेकिन IRGC ने “पूर्ण युद्ध” की धमकी दी।
  • UN सुरक्षा परिषद में आपात बैठक जारी, लेकिन कोई संयुक्त बयान नहीं आया।

 

Continue Reading

दुनिया गोल

Saudi Aramco : सऊदी स्थित मध्यपूर्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर हमला

Published

on

नई दिल्ली | मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की प्रमुख ऊर्जा साइट रास तनुरा रिफाइनरी (Ras Tanura refinery) पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है।

रॉयटर्स ने सोर्स के हवाले से खबर दी है कि इस हमले के बाद इस रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेज हलचल देखी गई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 9.32% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बता दें कि सऊदी अरामको, सऊदी सरकार के स्वामित्व वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है जो सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी है। इसकी रस तनूरा कॉम्प्लेक्स नामक रिफाइनरी मध्य पूर्व में सबसे बड़ी है। यह सऊदी अरब के खाड़ी तट पर स्थित है।

इसकी क्षमता 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) है और यह सऊदी क्रूड ऑयल के निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण टर्मिनल के रूप में कार्य करती है।

Continue Reading

दुनिया गोल

Middle East Tensions : पीएम मोदी ने इजरायल और यूएई के नेताओं से क्या बात की?

Published

on

https://www.flickr.com/photos/meaindia/53847805909
भारतीय पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने दोनों राष्ट्राध्यक्षों से फोन वार्ता में तनाव कम करने पर जोर दिया है।

नई दिल्ली |

इजरायल व अमेरिकी की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद मध्य पूर्व में बनी तनाव की स्थिति के बीच भारतीय पीएम ने रविवार रात (1 march) दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों से वार्ता की है। इससे पहले भारत की ओर से इस तनाव को लेकर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि इस हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर (रहवर) खामेनेई की हत्या को लेकर भारत की ओर से ईरानी प्रतिनिधि से कोई वार्ता नहीं की गई है। साथ ही, ये हमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल की दो दिन की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद हुए हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने इजरायली पीएम नेतन्याहू से बात करके क्षेत्रीय तनाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। साथ ही कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। पीएम मोदी ने भी दोहराया कि जल्द से जल्द संघर्ष रोकना ज़रूरी है।

यूएई पर हुए हमलोें की निंदा की

इजरायल से फोन वार्ता से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मैंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानों के नुकसान पर शोक व्यक्त किया।

गौरतलब है कि ईरान ने यूएई स्थित दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है, जिसे लड़ाई शुरू होने के बाद ऑपरेशन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले दुबई के मशहूर लैंड आइलैंड पाम और एक लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया था।

पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति से कहा है कि भारत इस मुश्किल समय में यूएई के साथ एकजुट खड़ा है। उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि भारत तनाव कम करने (De-escalation) , क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।

भारत ने हमलों पर संयम बरतने की अपील की

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए संयम बरतने की अपील की। MEA के बयान में कहा गया है –
“भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।”
Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending