रिसर्च इंजन
AC Sleeper बसें: कई देशों में बैन, भारत कब उठाएगा कदम?
- जर्मनी, चीन व इंग्लैंड ने डबल डेकर स्लीपर बसें पूरी तरह बैन कर दीं।
- खतरनाक डिजायन, ऊंचाई के चलते पलटने का खतरा अहम वजह।
- भारत में बीती 14, 17 व 25 अक्तूबर को तीन बड़े हादसों में 50 लोग मरे।
नई दिल्ली |
देश में बीते दो सप्ताह के भीतर तीन बड़े बस एक्सीडेंट हुए जिसमें 50 यात्रियों की जलकर जान चली गई, इसमें अधिकांश यात्री तो नींद में ही मर गए। जिन AC स्लीपर बसों को कुछ बड़े देश कई साल पहले ‘चलती-फिरती कब्र’ बताकर बैन कर चुके हैं, वे बसें भारत में ‘लग्जरी सफर’ की पहचान बन गई हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी और टिकट की मारामारी ने लॉन्ग रूट पर स्लीपर बसों को लोकप्रिय बनाया पर इनके खतरे लगातार सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं किस देश ने कब इसे बैन कर दिया।
- जर्मनी में डबल डेकर स्लीपर बसें 2006 में पूरी तरह बैन हो गईं। इससे पहले इन बसोें को 1931 में रेलवे के संरक्षण के लिए बंद किया गया था पर 2000 के दशक में ये लोकप्रिय हो गईं। पर इन बसों से कई हादसे होने के बाद बैन लगा। इन बसों की ऊंची बनावट के चलते पलटने का खतरा ज्यादा था, सोते समय यात्रियों के बेल्ट न बांधने से एक्सीडेंट होने पर वे उछलकर गिरने से मर जाते थे।
- चीन ने 2012 से नए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए और 2018 में सभी पुरानी स्लीपर बसें हटा दीं। 1990 के दशक में स्लीपर बसों की यहां शुरूआत हुई क्योंकि रेल नेटवर्क की कमी थी। पर 2009 से 2012 के बीच 13 हादसों में 252 मौतें हुईं, जिसपर गाइडलाइन सख्त की गईं पर लाभ नहीं मिला। डिजायन की कमी, ओवरलोडिंग, लंबे सफर में ड्राइवर को आराम न मिलने और सीटों के बीच कम स्पेस के चलते इसे बैन किया गया।
- इंग्लैंड (यूके) ने 2017 में स्लीपर बसें पूरी तरह बंद कर दी गईं। इन बसों को कर्मिशियल बस सर्विस में असफल पाया गया क्योंकि इनमें ज्यादा लागत और ज्यादा खतरा था। इंग्लैंड में 1920 से 50 के दशक में स्लीपर कोच प्रचलन में थे। शॉर्ट सर्किट की आशंका, सुरक्षा की कमी के चलते इसे बंद कर दिया गया। लंबी दूरी के लिए स्लीपर ट्रेन ज्यादा सेफ मानी गईं।
भारत में हुए स्लीपर बस हादस इन कारणों से हुए
- बिजली शॉर्ट सर्किट: एसी यूनिट की खराब वायरिंग, ओवरलोडिंग या पुरानी मॉडिफिकेशन से स्पार्क। जैसलमेर और वेल्लोर मामलों में यही हुआ।
- ईंधन रिसाव और टक्कर: डीजल टैंक फटने से आग, जैसा कुर्नूल में। नींद की कमी वाले ड्राइवर (जो 40% रोड एक्सिडेंट्स के लिए जिम्मेदार, जैसा केरल ट्रांसपोर्ट ऑफिशियल्स का कहना है) हाई स्पीड पर कंट्रोल खो देते हैं।
- डिजाइन की कमियां: स्लीपर बर्थ की संकरी गलियां, ब्लॉक इमरजेंसी एग्जिट, ज्वलनशील इंटीरियर और सील्ड एसी सिस्टम धुएं को फैलने नहीं देते।
- रखरखाव की कमी: प्राइवेट ऑपरेटर्स सेफ्टी चेक स्किप करते हैं; कई बसें पुरानी या अवैध मॉडिफाइड।
17 अक्तूबर (तमिलनाडु) : ब्रेक फेल होने से टक्कर, एसी वायरिंग के आग तेजी से फैली

