Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम सिस्टम के खिलाफ बक्सर की सड़कों पर कौन उतरा?

Published

on

  • बक्सर में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम सिस्टम के विरोध में निकाला मार्च।
  • राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के UGC पर आए फैसले पर असहमति जतायी।
  • यूजीसी के समता नियम लागू करने व जजों की नियुक्ति पारदर्शी बनाने की मांग।

(note – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर जाएं।)

बक्सर | अमीषा कुमारी

बिहार के बक्सर जिले में सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम सिस्टम के खिलाफ विपक्षी राजनीतिक दलों ने रैली निकाली और इस व्यवस्था को खत्म किए जाने के नारे लगाए। ये अपनी तरह का खास विरोध प्रदर्शन जिले के SC/ST मोर्चा की ओर से कराया गया। यह प्रदर्शन हाल में सरकार की ओर से लागू UGC समता नियमों को लेकर हुए विरोध और फिर सुप्रीम कोर्ट की इस मामले पर त्वरित सुनवाई के बाद इसे रोके जाने के आदेश को लेकर हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि यूजीसी की ओर से हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लाए गए समता कानून को दोबारा लागू किया जाए। यह रैली बक्सर के किला मैदान से शुरू होकर आंबेडकर चौक तक निकाली गई। इसमें मुख्य रूप से भाकपा (माले) से डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा, बसपा से बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा और कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद रहे।

विरोध जता रहे नेताओं ने कहा कि यूजीसी के समता नियम की गलत व्याख्या करके इसे वापस करवाया गया, इसको लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के रूख से असहमति जतायी और कहा कि जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए कॉलेजियम सिस्टम हटाया जाए।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *