Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां : Grok को सरकार का नोटिस; यमन में सऊदी अरब ने किए हमले

Published

on

grok
grok

देश की 5 प्रमुख खबरें:

1. एक्स की एआई सर्विसग्रोकके ज़रिए जेनरेट हो रहे महिलाओं के अश्लील फोटो, आईटी मंत्रालय ने 72 घंटे में जवाब देने के लिए जारी किया नोटिस।

2. हिमाचल के धर्मशाला में रैगिंग और यौन हिंसा के चलते एक अति पिछड़ी जाति की छात्रा की मौत, एक प्रोफेसर और चार सीनियर छात्राओं पर केस दर्ज।

3. मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी के 10 मौतें और 200 लोग भर्ती, मामले पर आलोचना झेल रही बीजेपी सरकार ने निगम के आला अफसरों को नोटिस जारी किया।

4. पिछले 6 साल में भारतीयों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में 53 हज़ार करोड़ रुपये गँवाए, इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा।

5. कैबिनेट सेक्रेट्री बोलेविकास से जुड़े  35% प्रोजेक्ट, ज़मीन अधिग्रहण क़ानून के चलते लटके हुए हैं।आश्वासन दिया कि इस कानून को बदलने की कोई योजना नहीं।


 

विदेश की 5 प्रमुख खबरें:

1. यमन में सऊदी अरब का हवाई हमला, UAE समर्थित समूह के कब्जे वाले इलाके पर बमबारी और जमीनी हमले किए, कई लोगोें के मरने की आशंका।

2. ईरान में जारी प्रदर्शन में कई लोगों की मौत होने के बाद ट्रंप ने धमकाया- अगर ईरानी सरकार प्रदर्शन कुचलने की कोशिश करेगी तो हम तैयार बैठे हैं; ईरानी शीर्ष अधिकारी ने बयान को उकसावे वाला बताया।

3. स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर पार्टी के दौरान बार में लगी आग से जले कई लोगों को यूरोप के अस्पतालों में भर्ती कराया; पुलिस बोली- आग का कारण चमचमाने वाली मोमबत्तियां थीं जिससे सीलिंग ने आग पकड़ ली। 40 लोगों की मौत हुई थी।

4. ब्रिटेन में मुस्लिम विरोधी परिभाषा तय करने पर मचा बवाल, हिन्दू-सिख संगठनों ने मसौदे के लीक हुए हिस्से के आधार पर सरकार को चेताया।

5. चीनी नौ सेना की ताकत बढ़ी, एक नए मिसाइल विध्वंसक को कमीशन किया गया। नए रडार, हथियार व नेटवर्क सिस्टम से लैस है यह मिसाइल।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर

Published

on

पटना/नई दिल्ली |

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय मांग रहे माता-पिता नई दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में उनकी बेटी की मौत के मामले की जांच की जाए। छात्रा की मां ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें न तो बिहार सरकार और न ही सीबीआई पर भरोसा है, हालांकि उन्हें केंद्र सरकार से न्याय की उम्मीद है इसलिए वे दिल्ली आए हैं।

बता दें कि इस प्रदर्शन से दो दिन पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी कर ली गई थी जो नीट छात्रा हत्याकांड को जोरशोर से उठा रहे थे। इस गिरफ्तारी ने नीट छात्रा मामले को और भी चर्चा में ला दिया। 8 फरवरी को दिल्ली में हुए इस धरने के दिन बिहार में NDA सरकार के घटक दलों ने कुछ ऐसे बयान दिए, जिससे यह भी संकेत जा रहा है कि सहयोगी दल इस मामले में असहज हैं। उदाहरण के लिए, रविवार को बोधगया में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री व हम(सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा- “पप्पू यादव नीट छात्रा की मौत का मामला उठा रहे थे, इस वजह से उन्हें डायरेक्ट गिरफ्तार नहीं करके किसी पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया।” बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में हम(सेक्युलर) सहयोगी दल है।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां : चुनाव से ठीक पहले बांग्लादेश ने UN से मदद मांगी

Published

on

उस्मान हादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उस्मान हादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति, भारत के लिए 30 हज़ार अमेरिका डॉलर का बाज़ार खुला, भारत अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

2- अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जारी मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को भारत का पूरा हिस्सा दर्शाया, जिसमें POK व अक्साई चिन भी शामिल।

3- कृषि क्षेत्र में छूट को लेकर भारत ने कहा कि अमेरिका को शुल्क में रियायत नहीं दी, अमेरिका बोला- हमारे किसानों को भारतीय बाज़ार में पहुँच मिली।

4- दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- ब्रिटेन, अमेरिका व ईयू के साथ हुए FTA भारत को विकास का भरोसेमंद साझेदार दिखाते हैं।

5- बिहार के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने गिरफ़्तार कियानीट छात्रा हत्याकांड मामले में कार्रवाई की माँग कर रहे थे।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- बांग्लादेश ने उस्मान हादी हत्याकांड की जांच के लिए यूएन से मांगी मदद, छात्र नेता व चुनावी प्रत्याशी हादी की हत्या के बाद हुई थी हिंसा।

2- ओमान में ईरान को लेकर हुई परोक्ष वार्ता को लेकर ट्रंप बोलेअच्छी बातचीत हुई, अगले सप्ताह फिर बैठक होगी।

3- जापान में आम चुनाव के लिए आज मतदान हुए, एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की जीत का अनुमान।

4- इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में हमलावर की मदद करने वाले पांच लोग गिरफ्तार, अब तक 36 मौतें व 170 लोग घायल।

5- यूक्रेनी पीएम जेलेंस्की ने कहायुद्ध समाप्त करने के समझौते के लिए अमेरिका ने उन्हें व रूस को जून तक का समय दिया। 

Continue Reading

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: लोकसभा स्पीकर बोले- “पीएम को कांग्रेस से खतरा था”; ईरान-अमेरिका के बीच आज बैठक

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- लोकसभा अध्यक्ष का दावा- “पीएम को कांग्रेस सांसदों से खतरा था इसलिए लोकसभा में नहीं बुलाया”; मोदी बोले- मेरी कब्र खोदना चाहती है कांग्रेस। विपक्ष ने आरोप खारिज किए।

2- वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- “मार्च मध्य में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर संभव, 4 से 5 दिन में इसकी रूपरेखा जारी होगी।”

3- मणिपुर में नई सरकार बनने के एक दिन बाद हिंसा भड़की, कुकी समुदाय से डिप्टी सीएम बनीं विधायक नेमचा किपगेन के विरोध में प्रदर्शन व झड़प।

4- भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच मुक्त व्यापार समझौते से जुड़ी शर्तों पर हस्ताक्षर हुए, 6 देशों वाले परिषद संग वार्ता आगे बढ़ेगी।

5- विमेंस प्रीमियर लीग में दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, कप्तान स्मृति मंधना ने बनाए सर्वाधिक 87 रन।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- ईरान व अमेरिका के बीच आज ओमान में होगी परमाणु मुद्दे पर वार्ता, ईरानी विदेश मंत्री ने पुष्टि की। बैठक से पहले ट्रंप ने खामेनेई को धमकाया।

2- बांग्लादेश की विदेश नीति के सलाहकार ने मीडिया के सामने माना- “अंतरिम सरकार के शासन में भारत के साथ संबंधों को झटका लगा।”

3- एक इज़रायली अदालत ने घरेलू सुरक्षा प्रमुख के भाई समेत कई इजरायली सैनिकों पर गज़ा में सिगरेट की तस्करी करने का आरोप लगाया।

4- यौन अपराधी एपस्टीन से जुड़े ब्रिटेन के अमेरिकी राजदूत पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति को लेकर ब्रिटिश पीएम ने मांगी सार्वजनिक माफी।

5- पाक सेना का खुलासा- 26 जनवरी से बलूचिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन में कुल 216 आतंकी मारे गए, 36 नागरिक व 22 सैनिकों की भी मौत।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending