दुनिया गोल
ट्रंप का गज़ा में ‘शासन’ करने का प्लान क्या शांति लाएगा?
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘गज़ा शांति योजना’ बनाई है, जिसके तहत वे और पूर्व ब्रिटिश राष्ट्रपति टोनी ब्लेयर अस्थायी शासन चलाएंगे।
नई दिल्ली |
ट्रंप ने गज़ा शांति योजना बनाई है, जिसके तहत इस क्षेत्र के लिए उनकी अध्यक्षता में एक अस्थायी अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय बनाया जाएगा। साधारण शब्दों में कहें तो ट्रंप की अध्यक्षता वाला अंतरराष्ट्रीय शासन गज़ा में युद्ध समाप्त करके शांति स्थापना पर काम करेगा।
बीते 724 दिनों से इजरायल की क्रूरता झेल रहे इस क्षेत्र में शांति की ‘ट्रंप योजना’ पर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू तैयार हो गए हैं। बीते सोमवार को वॉशिंगटन दौरे के दौरान उनकी ट्रंप से मुलाकात हुई और दोनों नेताओं ने इस योजना पर सहमति की घोषणा की।
पर सवाल उठता है कि क्या वाकई गज़ा में शांति आ सकेगी? बीते सोमवार को जब इस योजना को अमलाजामा पहनाया जा रहा था, तब तक गज़ा में आधिकारिक तौर पर 66 हजार लोगों की मौत हो चुकी थी।

वॉशिंगटन में ट्रंप और नेतन्याहू (फाइन फोटो, इंटरनेट)
गौरतलब है कि ट्रंप पहले एक एआई वीडियो के जरिए गज़ा के पुर्ननिर्माण की महत्वाकांक्षा दुनिया के सामने रख चुके हैं, जिसमें बड़ी इमारते बनाने के लिए गज़ा के लोगों को उनकी जमीन से हटा दिए जाने की संभावित योजना बताई गई थी।
हमास राजी नहीं हुआ तो ‘काम खत्म’ कर देंगे – नेतन्याहू
ट्रंप और नेतन्याहू ने सोमवार को वॉशिंगटन में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। इस दौरान नेतन्याहू ने हमास को चेताते हुए कहा कि “अगर उसने ट्रंप की शांति योजना को स्वीकार नहीं किया तो हम ‘काम खत्म’ (Job Finish) कर देंगे।”

मोदी ने ट्वीट करके गज़ा शांति योजना पर समर्थन जताया (screen grab – @narendramodi)
भारत ने समर्थन किया, अरब देशों का साथ मिला
शांति समझौते को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके योजना का समर्थन किया है। दूसरी ओर, इस योजना पर अरब देशों (कतर, सऊदी, इंडोनेशिया, मिस्र, UAE, जॉर्डन) और फिलिस्तीनी अथॉरिटी (PA) का समर्थन ट्रंप को हासिल हो चुका है।
ट्रंप की ‘गज़ा शांति योजना’ की मुख्य बातें जानिए
- अंतरिम शासन: गज़ा इंटरनेशनल ट्रांजिशनल अथॉरिटी (GITA) का गठन, ट्रंप की अध्यक्षता में, जिसमें टोनी ब्लेयर प्रमुख होंगे।
- हथियारबंदी और बंधक रिहाई: तत्काल युद्धविराम, हमास द्वारा सभी इजरायली बंधकों की रिहाई।
- इजरायली वापसी: चरणबद्ध तरीके से इजरायली वापसी गज़ा से, लेकिन पूर्ण नियंत्रण बरकरार।
- हमास का विघटन: हमास का पूर्ण विघटन, हथियार डालना, और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का वादा करने वालों को क्षमादान।
- पुनर्निर्माण: युद्ध के बाद गज़ा का पुनर्निर्माण, जिसमें अंतरराष्ट्रीय फंडिंग (UN, Arab states) से बुनियादी ढांचा (पानी, बिजली, अस्पताल) सुधार।
- सुरक्षा बल: बहुपक्षीय शांति सेना तैनाती, हमास को हटाने के बाद।
हमास के लिए ‘ट्रंप की योजना’ चुनौती

टोनी ब्लेयर, पूर्व ब्रिटिश पीएम (साभार-इंटरनेट)
ट्रंप ने गज़ा को कहा था ‘Trump City‘
गौरतलब है कि इस साल मार्च में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर AI-जेेनरेेटेड तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें गज़ा को “ट्रंप सिटी” के रूप में दिखाया गया। जिसमें लग्जरी होटल, गोल्फ कोर्स और ऊंची इमारतें दर्शायी गईं। इस तस्वीर ने विवाद खड़ा किया क्योंकि तस्वीरों में फिलिस्तीनी विस्थापन का संकेत था।

ट्रंप की ओर से साझा किए गए वीडियो में गज़ा में आनंद लेते नेतन्याहू ओर डोनाल्ड ट्रंप (AI video Screen shot via Truth social)
ट्रंप ने कहा था, “गज़ा को फिर से बनाना होगा, लेकिन पहले हमास को खत्म करना जरूरी।”
हमास ने इसे “जेनोसाइड प्लान” बताया।
दुनिया गोल
Saudi Aramco : सऊदी स्थित मध्यपूर्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर हमला
नई दिल्ली | मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की प्रमुख ऊर्जा साइट रास तनुरा रिफाइनरी (Ras Tanura refinery) पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है।
रॉयटर्स ने सोर्स के हवाले से खबर दी है कि इस हमले के बाद इस रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेज हलचल देखी गई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 9.32% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बता दें कि सऊदी अरामको, सऊदी सरकार के स्वामित्व वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है जो सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी है। इसकी रस तनूरा कॉम्प्लेक्स नामक रिफाइनरी मध्य पूर्व में सबसे बड़ी है। यह सऊदी अरब के खाड़ी तट पर स्थित है।
इसकी क्षमता 5.5 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) है और यह सऊदी क्रूड ऑयल के निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण टर्मिनल के रूप में कार्य करती है।
दुनिया गोल
Middle East Tensions : पीएम मोदी ने इजरायल और यूएई के नेताओं से क्या बात की?
- पीएम मोदी ने दोनों राष्ट्राध्यक्षों से फोन वार्ता में तनाव कम करने पर जोर दिया है।
नई दिल्ली |
इजरायल व अमेरिकी की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद मध्य पूर्व में बनी तनाव की स्थिति के बीच भारतीय पीएम ने रविवार रात (1 march) दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों से वार्ता की है। इससे पहले भारत की ओर से इस तनाव को लेकर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि इस हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर (रहवर) खामेनेई की हत्या को लेकर भारत की ओर से ईरानी प्रतिनिधि से कोई वार्ता नहीं की गई है। साथ ही, ये हमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल की दो दिन की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद हुए हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने इजरायली पीएम नेतन्याहू से बात करके क्षेत्रीय तनाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। साथ ही कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। पीएम मोदी ने भी दोहराया कि जल्द से जल्द संघर्ष रोकना ज़रूरी है।
यूएई पर हुए हमलोें की निंदा की
इजरायल से फोन वार्ता से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मैंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानों के नुकसान पर शोक व्यक्त किया।
गौरतलब है कि ईरान ने यूएई स्थित दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है, जिसे लड़ाई शुरू होने के बाद ऑपरेशन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले दुबई के मशहूर लैंड आइलैंड पाम और एक लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया था।
पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति से कहा है कि भारत इस मुश्किल समय में यूएई के साथ एकजुट खड़ा है। उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि भारत तनाव कम करने (De-escalation) , क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।
भारत ने हमलों पर संयम बरतने की अपील की
“भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।”
दुनिया गोल
Breaking News : अमेरिका-इजरायल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, सरकारी मीडिया ने पुष्टि की
नई दिल्ली |
अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने रविवार सुबह (1 march) इसकी पुष्टि की है।
इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू के मारे जाने की भी खबर है।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का दावा किया था।
बता दें कि इजरायल-अमेरिका की ओर से शनिवार को शुरू किए गए हवाई हमलों में ईरान के 31 में से 24 प्रांतों को निशाना बनाया गया, जिसमें राजधानी तेहरान भी शामिल है।
ईरानी सेना ने खामेनेई की शहादत के बाद “खतरनाक अभियान” की शुरुआत की घोषणा की है। सेना ने कहा कि यह हमला कुछ ही देर में शुरू होगा और क्षेत्र में कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाएगा।
ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
उधर, इस्लामिक रिवॉल्यूशन गार्ड्स कोर (IRGC) ने इस्लामिक क्रांति के नेता खामनेई की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा – इससे ईरानी राष्ट्र उनकी राह पर चलने के लिए और अधिक दृढ़ होगा।
ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।
ईरान में अब तक 200 से ज्यादा मौतें
ईरान के एक गैर-सरकारी मानवतावादी संगठन ‘ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी’ का कहना है कि इन हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हैं। ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई और 45 छात्राएं घायल हैं।
ईरान का पलटवार- 9 देशों पर हमले
अमेरिका और इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों को निशाना बनाया। ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं। कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया। ईरान ने दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। इसके अलावा बहरीन में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया।
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 weeks agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान


Pingback: हमास ने सभी इजरायली बंधकों की रिहाई पर सहमति जताई, ट्रंप ने गज़ा बमबारी रोकने को कहा - बोलते पन्ने