लाइव पन्ना
उत्तराखंड : पेपर लीक को ‘नकल जिहाद’ कहा.. अब CBI जांच का ऐलान
LIVE: परेड ग्राउंड, देहरादून में युवाओं को संबोधित करते हुए https://t.co/5gtvIFHSY2
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 29, 2025
- आठ दिनों से चल रहा था पेपर लीक की सीबीआई जांच को लेकर प्रदर्शन
बीते 8 दिनों से देहरादून में पेपर लीक को लेकर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों आयोजित UKSSSC की भर्ती परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसका पेपर लीक होने के दावे हुए। इसके बाद से ही देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन जारी है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है।
सीएम के CBI जांच की संस्तुति करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया।
नकल जिहाद करने पर हुआ था विवाद
कोचिंग और नकल माफिया एक होकर राज्य में नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे है, जांच के पहले ही प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मैं उन सभी नकल माफिया जिहादियों को बता देना चाहता हूं जब तक उन्हें मिट्टी में नहीं मिला दिया जाएगा, उनकी सरकार शांत नहीं बैठेगी। – पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड


